Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

रियाद में मारे गए भारतीय युवक का शव सीतापुर पहुंचा

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
March 25, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
रियाद में मारे गए भारतीय युवक का शव सीतापुर पहुंचा

सऊदी अरब के रियाद में इस महीने की शुरुआत में एक संदिग्ध मिसाइल हमले में मारे गए उत्तर प्रदेश के 26 वर्षीय व्यक्ति का शव बुधवार को सीतापुर में उसके पैतृक गांव लाया गया।

महमूदाबाद थाना क्षेत्र के बघैन गांव के निवासी रवि गोपाल सितंबर 2025 से रियाद में प्लास्टिक की एक फैक्टरी में वाहन चालक के रूप में काम कर रहे थे। गोपाल के परिवार के अनुसार, फैक्टरी के पास हुए मिसाइल हमले में 18 मार्च की रात को उनकी मौत हो गयी।

गोपाल के बड़े भाई मनमोहन दयाल ने बताया कि उनके छोटे भाई का शव प्रशासन की मदद से बुधवार सुबह लखनऊ में उन्हें सौंप दिया गया।

उन्होंने पहले कहा था, ‘शव सुबह करीब साढ़े नौ बजे मिला। अब हम इसे अपने गांव ले जा रहे हैं और हम संभवत: दोपहर तक वहां पहुंच जाएंगे।…अंतिम संस्कार आज होगा और गांव में पहले से ही तैयारी की जा रही है।

दयाल ने बताया कि इस दौरान कोई समस्या नहीं हो, यह सुनिश्चित करने के लिए महमूदाबाद के नायब तहसीलदार राकेश कुमार को तैनात किया गया और वह काफिले के साथ रहे।

उन्होंने कहा कि परिवार को दूतावास के अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन ने पहले ही सूचित कर दिया था कि शव रियाद से बुधवार सुबह तक लखनऊ लाया जाएगा।

इससे पहले, परिवार ने दावा किया था कि गोपाल जिस फैक्टरी में काम करते थे, उसके पास मिसाइल हमले के बाद मलबे में दबने से उनकी मौत हो गई थी। उन्हें हमले के बाद अस्पताल ले जाया गया था जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विदेश मंत्रालय ने कहा था कि उसे 18 मार्च को रियाद में ‘एक भारतीय नागरिक के दुखद निधन’ के बारे में जानकारी मिली। उसने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की थी। रियाद में भारतीय मिशन ने शव को भारत वापस लाने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय किया।

गोपाल अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसके परिवार में पत्नी और चार साल का बेटा है। गोपाल के परिवार ने प्रशासन से मुआवजे और सहायता की मांग की है।

अधिकारियों ने कहा कि औपचारिकताओं को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए जिला प्रशासन परिवार के संपर्क में है।

Tags: युवक का शव सीतापुर पहुंचा
Previous Post

सड़क निर्माण के दौरान ‘काकोरी ट्रेन एक्‍शन’ के शहीदों की प्रतिमाएं ढहाईं : प्राथमिकी दर्ज

Next Post

फेमस एक्ट्रेस हर्षिल कालिया की कार हादसे में मौत

Related Posts

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

August 1, 2026
फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया
उत्तर प्रदेश

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

August 1, 2026
अपहरण के मामले में अनावश्यक जांच जारी रखने पर हाईकोर्ट ने लगाया उप्र सरकार पर जुर्माना
उत्तर प्रदेश

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने कोडीन सिरप मामले में सुनवाई से खुद को अलग किया

August 1, 2026
अदालत की अवमानना मामले में बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी
उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2013 की भर्ती प्रक्रिया से हुई प्रधानाचार्यों की नियुक्तियां बहाल कीं

August 1, 2026
Next Post
फेमस एक्ट्रेस हर्षिल कालिया की कार हादसे में मौत

फेमस एक्ट्रेस हर्षिल कालिया की कार हादसे में मौत

Recent Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देशवासियों से सार्वजनिक...

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

फतेहपुर, जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में खराब सुविधाओं के खिलाफ विरोध की अगुवाई करने वाले 12वीं के छात्र...

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

नयी दिल्ली, भारत ने शुक्रवार को कहा कि करीब दो दर्जन भारतीय नागरिक अब भी रूस की सेना में काम...

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group