Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सड़क निर्माण के दौरान ‘काकोरी ट्रेन एक्‍शन’ के शहीदों की प्रतिमाएं ढहाईं : प्राथमिकी दर्ज

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
March 25, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
सड़क निर्माण के दौरान ‘काकोरी ट्रेन एक्‍शन’ के शहीदों की प्रतिमाएं ढहाईं : प्राथमिकी दर्ज

शाहजहांपुर में सड़क निर्माण कार्य के दौरान कथित तौर पर बुलडोजर से ‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ के शहीदों की प्रतिमाएं ध्वस्त कर दी गईं। इस घटना को लेकर राजनीतिक विवाद पैदा हो गया है। वहीं, मामले में कार्यदायी संस्था के खिलाफ मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया गया।

समाजवादी पार्टी (सपा) सहित विपक्षी दलों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

नगर निगम कार्यालय के बाहर सड़क किनारे स्वतंत्रता सेनानियों राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान और ठाकुर रोशन सिंह की प्रतिमाएं स्थापित थीं, जिन पर जनप्रतिनिधि नियमित रूप से माल्यार्पण करते थे। आरोप है कि रविवार रात इन्हें गिरा दिया गया।

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि इस मामले में नगर निगम के मुख्य अभियंता द्वारा कार्यदायी संस्था के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 196-2 (सौहार्द बिगाड़ना) और 352 (जानबूझकर अपमान करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि संबंधित शहीद स्मारक का सौंदर्यीकरण किया जा रहा था और कंपनी से कहा गया था कि वह प्रतिमाओं को निर्माणाधीन मंच पर स्थानांतरित कर दे, लेकिन उसने संबंधित विभाग को बताएं बिना रविवार की रात शहीदों की प्रतिमाओं को ध्वस्त कर दिया।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रतिमाओं को तोड़े जाने और उसके मलबे को कथित तौर पर कचरे में फेंकने का दृश्य देखा जा सकता है। इस वीडियो पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

नगर निगम सूत्रों के अनुसार, सड़क निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य से जुड़े एक ठेकेदार द्वारा यह कार्रवाई की गई। प्रतिमाओं को हटाने के बाद उनके अवशेष कथित रूप से कचरा निस्तारण स्थल पर डाले गए और स्थल पर लगी पट्टिकाएं भी बुलडोजर से हटा दी गईं।

‘पीटीआई-भाषा’ ने मामले में प्रतिक्रिया के लिए नगर आयुक्त और जिलाधिकारी से संपर्क करने की कोशिश की, सफलता नहीं मिली।

सपा के जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने आरोप लगाया कि उनके नगर पालिका अध्यक्ष कार्यकाल के दौरान एक पट्टिका लगी थी और उसपर उनका नाम था जिसे हटाने के उद्देश्य से प्रतिमाएं तोड़ी गईं। उन्होंने इसे ‘शहीदों का अपमान’ करार देते हुए प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सौंदर्यीकरण कभी शहीदों के सम्मान से ऊपर नहीं हो सकता। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक समाचार साझा करते हुए इस घटना की निंदा की और इसे “विचलित करने वाली मानसिकता” का परिचायक बताया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भी घटना की कड़ी निंदा करते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा कि यदि न्याय नहीं मिला तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर विरोध करेंगे।

राय ने आरोप लगाया कि “भाजपा सरकार के नगर निगम ने पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान और ठाकुर रोशन सिंह जैसे महान बलिदानियों की मूर्तियों पर बुलडोजर चलवा दिए। यह देश की आजादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीरों और 145 करोड़ भारतीयों की भावनाओं पर सीधा आघात है। योगी सरकार को तुरंत जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।”

इस बीच, अशफाक उल्ला खान के एक वंशज ने भी इस घटना को निंदनीय बताते हुए इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

शहीदों की प्रतिमाओं को बुलडोजर द्वारा तोड़कर उन्हें कूड़ डालने के स्थान पर फेंकने की वीडियो वायरल होने के बाद यहां विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन करते हुए नगर निगम के अधिकारियों का पुतला फूंका।

कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने मंगलवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट पहुंचकर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि ‘‘बड़े ही अपमानजनक ढंग से देश के अमर शहीदों की प्रतिमाओं को नगर निगम प्रशासन द्वारा बुलडोजर से तोड़कर उन्हें कूड़ा घर में फेंक दिया गया है।

उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि प्रशासन कांग्रेस को अशफाक उल्ला खान की प्रतिमा के अवशेष सौंप दें जिससे वह उन्हें सम्मान पूर्वक जमीन में दफन सकें, साथ ही शहीद रोशन सिंह पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के अवशेषों को वह लोग गंगा नदी में प्रवाहित कर सकें।

वही, हिंदू संगठन के नेता राजेश अवस्थी ने सैकड़ो समर्थकों के प्रदर्शन किया और नगर निगम के अधिकारियों का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि देश के लिए कुर्बानी देने वालों के साथ प्रशासन ने जो कृत्य किया है वह निंदनीय है।

अवस्थी ने चेतावनी दी की शाम तक आरोपियों के खिलाफ अगर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो वह इससे भी बड़ा आंदोलन करेंगे।

वहीं पत्रकारों के समूह ने संगठन के अध्यक्ष पंडित आनंद शर्मा के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा है और शहीदों की प्रतिमाओं को तोड़े जाने की निंदा की है।

स्वतंत्रता सेनानियों राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान और रोशन सिंह को अंग्रेजों ने 19 दिसंबर, 1927 को फांसी दे दी थी। तीनों स्वत्रंता सेनानियों को तत्कालीन ब्रिटिश हुकूमत ने अगस्त 1925 में लखनऊ के पास काकोरी में ट्रेन से सरकारी खजाने की लूट का दोषी करार दिया था।

Tags: काकोरी ट्रेन एक्‍शन’ के शहीदों
Previous Post

टाटा पावर ने उत्तर प्रदेश में टांडा-गोंडा, गोंडा-बस्ती पारेषण लाइन की शुरू

Next Post

रियाद में मारे गए भारतीय युवक का शव सीतापुर पहुंचा

Related Posts

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया
उत्तर प्रदेश

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

August 1, 2026
अपहरण के मामले में अनावश्यक जांच जारी रखने पर हाईकोर्ट ने लगाया उप्र सरकार पर जुर्माना
उत्तर प्रदेश

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने कोडीन सिरप मामले में सुनवाई से खुद को अलग किया

August 1, 2026
अदालत की अवमानना मामले में बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी
उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2013 की भर्ती प्रक्रिया से हुई प्रधानाचार्यों की नियुक्तियां बहाल कीं

August 1, 2026
मायावती के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और अखिलेश ने उन्हें बधाई दी
उत्तर प्रदेश

विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने 25 सीटों पर तय किए उम्मीदवार: मायावती

August 1, 2026
Next Post
रियाद में मारे गए भारतीय युवक का शव सीतापुर पहुंचा

रियाद में मारे गए भारतीय युवक का शव सीतापुर पहुंचा

Recent Posts

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

फतेहपुर, जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में खराब सुविधाओं के खिलाफ विरोध की अगुवाई करने वाले 12वीं के छात्र...

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

नयी दिल्ली, भारत ने शुक्रवार को कहा कि करीब दो दर्जन भारतीय नागरिक अब भी रूस की सेना में काम...

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाली वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शनिवार को बड़ी कटौती की गयी।...

अपहरण के मामले में अनावश्यक जांच जारी रखने पर हाईकोर्ट ने लगाया उप्र सरकार पर जुर्माना

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने कोडीन सिरप मामले में सुनवाई से खुद को अलग किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रयागराज, कोडीन युक्त सिरप मामले में याचिकाकर्ता के न्यायाधीश से संपर्क करने के प्रयास के बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group