Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कोलंबिया में 121 यात्रियों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 33 लोगों की मौत

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
March 24, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0
कोलंबिया में 121 यात्रियों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 33 लोगों की मौत

कोलंबिया के प्यूर्तो लेग्विजामो में सोमवार को एक सैन्य विमान उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई जबकि कम से कम 81 लोग घायल हो गए। शहर के उपमहापौर ने यह जानकारी दी।

विमान में सैनिकों समेत कुल 121 लोग सवार थे। उपमहापौर कार्लोस क्लेरोस ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में कहा कि शवों को शवगृह ले जाया गया है और घायलों को दो क्लीनिकों में इलाज के बाद बड़े शहरों के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

प्यूर्तो लेग्विजामो इक्वाडोर और पेरु से सटे पुतुमायो प्रांत में स्थित है। रक्षा मंत्री पेद्रो सांचेज ने ‘एक्स’ पर कहा कि सैनिकों को पुतुमायो प्रांत के एक अन्य शहर ले जाया जा रहा था।

कोलंबिया के मीडिया संस्थानों की ओर से जारी तस्वीरों में घटनास्थल पर घुएं का गुबार उठता हुआ दिख रहा है। रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि अधिकारी मृतकों की सही संख्या का पता लगा रहे हैं।

वायुसेना ने कहा कि हर्क्यूलिस सी-130 विमान में 110 सैनिक और चालक दल के 11 सदस्यों समेत कुल 121 लोग सवार थे।

कोलंबिया वायुसेना के कमांडर कार्लोस फर्नांडो सिल्वा ने कहा कि दुर्घटना कैसे हुई, इसके बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।

उन्होंने कहा कि केवल यह पता चला है कि विमान में कुछ दिक्कत आई और यह हवाई अड्डे से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

लैडिंग के वक्त प्लेन धड़ाम्!

कोलंबिया में सोमवार को एयरफोर्स का C-130 लैंडिग के वक्त क्रेश हो गया. इस विमान में 125 कोलंबियाई सैनिक सवार थे. 34 की जलकर मौत हो चुकी है और कई रेस्क्यू किये गये है. अभी कुछ सैनिक लापता बताये जा रहे है. pic.twitter.com/LEmdGWGT8o

— Narendra Pratap (@hindipatrakar) March 24, 2026

Tags: कोलंबिया में 121 यात्रियों
Previous Post

अयोध्या में चैत्र रामनवमी मेला: 24 मार्च 02 बजे से 27 मार्च रात्रि तक हुआ यातायात डायवर्जन

Next Post

गाजियाबाद: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में महिला समेत दो व्यक्ति गिरफ्तार

Related Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
देश

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

July 27, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग
खेल

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

July 27, 2026
बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग
देश

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

July 27, 2026
Next Post
गाजियाबाद: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में महिला समेत दो व्यक्ति गिरफ्तार

गाजियाबाद: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में महिला समेत दो व्यक्ति गिरफ्तार

Recent Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुराने निजी भारत चरण-6 (बीएस-6) वाहनों...

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, रुदौली क्षेत्र के बाबा बाजार थाना अंतर्गत हरिहरपुर (मां कामाख्या धाम) से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कथित...

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, विकासखंड मवई की ग्राम पंचायत बाबूपुर के पूरे काज़ी गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब...

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। संसद...

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को यहां क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group