अयोध्या, रूदौली विधानसभा क्षेत्र में माँ कामाख्या धाम महोत्सव 2.0 का आज से ऐतिहासिक आगाज सुबह 10 बजे से कन्या पूजन के साथ ही कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।
महोत्सव प्रांगण में मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह अंतर्गत 251 कन्याओं के शुभ विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न होगा।जिसको लेकर ऐतिहासिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है।
माँ कामाख्या धाम महोत्सव न्यास के मुख्य संरक्षक बीजेपी विधायक रामचंद्र यादव व महोत्सव न्यास के अध्यक्ष रविकांत तिवारी मोनू द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया।
विधायक राम चन्द्र यादव ने बताया कि 20 मार्च से 26 मार्च तक माँ कामाख्या परिसर में अवध से लेकर भोजपुरी व बालीबुड दुनिया के बड़े बड़े भजन गायक व अभिनेता अलग अलग दिनों में अपनी प्रस्तुति देंगे।
24 मार्च को विशाल दंगल कार्यक्रम में देश व विदेश के पहलवान अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे। बतौर मुख्य अतिथि कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष व बीजेपी से निवर्तमान सांसद बृजभूषण शरण सिंह कार्यक्रम में हेलीकॉप्टर से बृजभूषण सिंह पहुच कर माता के मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे उसके बाद विशाल दंगल शुरू होगा।
महोत्सव न्यास के अध्यक्ष रविकांत तिवारी मोनू ने बताया कि इस सात दिवसीय कार्यक्रम में अवध के कलाकारों को भी सम्मान के साथ आमंत्रित किया गया है।
माँ कामाख्या धाम महोत्सव न्यास के अध्यक्ष रविकांत तिवारी मोनू, पूर्व ब्लाक प्रमुख कमलेश यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष व न्यास के संयोजक शीतला प्रसाद शुक्ला, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी गायक विवेक पांडेय, तेज तिवारी, राकेश यादव, शनि मिश्रा, राघवेंद्र शर्मा, पंकज यादव सहित न्यास के सभी पदाधिकारी ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निरीक्षण कर व्यवस्था को दुरुस्त किया।










