Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

इच्छामृत्यु की अनुमति: चिकित्सीय परामर्श के साथ अध्यात्म का भी सहारा ले रहा हरीश का परिवार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
March 17, 2026
in उत्तर प्रदेश, देश
0

उच्चतम न्यायालय द्वारा इच्छामृत्यु की अनुमति दिए जाने के बाद 31 वर्षीय हरीश राणा के परिवार ने उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए चिकित्सा परामर्श के साथ-साथ आध्यात्मिक मार्गदर्शन का भी सहारा लिया है।

राणा 12 साल से अधिक समय से कोमा में हैं। राणा को गाजियाबाद स्थित उनके घर से दिल्ली के एक अस्पताल ले जाया जाएगा, जहां वह अंतिम सांस लेंगे।

राणा भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हैं। पिछले सप्ताह अपने ऐतिहासिक फैसले में उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को यह भी निर्देश दिया कि जीवन रक्षक प्रणाली को एक सुनियोजित तरीके से हटाया जाए ताकि व्यक्ति की गरिमा का ध्यान रखा जा सके।

हालांकि यह प्रक्रिया कब और कैसे आगे बढ़ेगी, इसके सटीक विवरण अभी स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन राणा का परिवार उन्हें अंतिम विदाई देने की तैयारी कर रहा है। राणा 2013 में चौथी मंजिल की बालकनी से गिर गये थे और उन्हें सिर में गंभीर चोटें आई थीं। तब से वह कोमा में हैं।

सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित एक वीडियो में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की एक सदस्य राणा के गाजियाबाद स्थित घर पर उनके माथे पर ‘तिलक’ लगाते हुए और यह कहते हुए दिखायी दे रही हैं कि ‘सबको माफ करते हुए, सबसे माफी मांगते हुए, सो जाओ…ठीक है…। हृदय विदारक इस वीडियो में रिश्तेदार प्रार्थना करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

माउंट आबू स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में मीडिया शाखा के ब्रह्म कुमार (बीके) कोमल ने सोमवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया कि वीडियो में राणा को परामर्श देते हुए दिखाई दे रही महिला गाजियाबाद के मोहन नगर सेवा केंद्र की ब्रह्म कुमारी (बीके) बहन लवली हैं।

कोमल ने कहा, ‘‘बहन लवली हरीश से जो कह रही थीं, वह एक ध्यान मंत्र का हिस्सा है जो आत्मा को शांति प्रदान करता है और आत्मा के परम स्वरूप में विलीन होने की पूरी प्रक्रिया को सुगम बनाता है।’’

कोमल ने बताया कि परिवार आध्यात्मिक रूप से काफी झुकाव वाला रहा है, जिसने उन्हें हरीश की इस स्थिति में देखभाल करने के कठिन 13 वर्षों के दौरान काफी हिम्मत दी है।

उन्होंने कहा कि हालांकि दंपति का एक और बेटा है, लेकिन बढ़ती उम्र ने उनमें इस बात की चिंता पैदा कर दी थी कि उनके न रहने पर हरीश की देखभाल कौन करेगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान संगठन के सदस्यों ने परिवार को परामर्श दिया।

हरीश राणा….

13 साल तक ज़िंदगी के लिए जद्दोजहद करता रहा…

अंत में इच्छा मृत्यु के फ़ैसले से दुनिया को कहा अलविदा…

लेकिन जाते जाते भी अंगदान से कई लोगों को दे गया नई ज़िंदगी..

आँखें, लीवर, किडनी जैसे आधा दर्जन अंग कई लोगों को नई ज़िंदगी देंगे… pic.twitter.com/0KBZjp9N5I

— kapil bishnoi (@Kapil_Jyani_) March 16, 2026

कोमल ने बताया कि परिवार ने उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुसार चिकित्सा परामर्श के साथ-साथ अपरिहार्य स्थिति के लिए तैयार होते हुए आध्यात्मिक मार्गदर्शन भी लिया।

लवली ने बाद में ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया कि यह पूरी आध्यात्मिक प्रक्रिया राणा को शनिवार को एम्स में स्थानांतरित किए जाने से पहले गाजियाबाद स्थित उनके घर पर ही हुई। उन्होंने बताया कि चार सिस्टर राणा के घर गई थीं।

लवली ने कहा, ‘यह हमारे लिए भी एक बहुत अनोखा अनुभव था। हमने उनके लिए प्रार्थना की और उन्हें बताया कि जो कुछ भी किया जा रहा है, वह उनके (राणा) ही भले के लिए है, ताकि उन्हें उनके कष्टों से मुक्ति मिल सके और वह आजाद हो सकें। हमने उनकी आत्मा से आग्रह किया, ‘उड़ जाओ’…शांति से उड़ जाओ।

हरीश के पिता अशोक राणा से इस मामले पर टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं हो सका।

गत बुधवार को उच्चतम न्यायालय ने हरीश के लिए निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी और उन्हें एम्स में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया।

‘पीटीआई-भाषा’ ने इस भावनात्मक रूप से संवेदनशील मुद्दे पर हरीश के पिता अशोक राणा से उनकी प्रतिक्रिया जानने के लिए संपर्क किया, लेकिन हरीश को एम्स में स्थानांतरित किए जाने की पुष्टि के लिए उनसे संपर्क नहीं हो सका।

हरीश राणा 2013 से स्थायी रूप से कोमा में हैं, जब वह अपने पेइंग गेस्ट आवास की चौथी मंजिल से गिरने के कारण सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गये थे। हाल ही में चिकित्सा बोर्ड के इस निष्कर्ष के बाद कि उनकी स्थिति अपरिवर्तनीय है और निरंतर चिकित्सा हस्तक्षेप से तंत्रिका तंत्र की कार्यप्रणाली बहाल नहीं होगी, उच्चतम न्यायालय ने जीवन रक्षक उपचार बंद करने की अनुमति दी।

निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के लिए उच्चतम न्यायालय का रुख करने वाले राणा के पिता अशोक राणा ने पहले इस निर्णय को अत्यंत पीड़ादायक लेकिन आवश्यक बताया था।

उन्होंने यह भी उम्मीद जताई थी कि यह फैसला समान परिस्थितियों का सामना कर रहे अन्य परिवारों की मदद कर सकता है।

उन्होंने अपने आवास के बाहर पत्रकारों से कहा था, ‘‘हमारा मानना ​​है कि व्यापक जनहित में यह निर्णय हरीश जैसी स्थिति में फंसे कई परिवारों की मदद कर सकता है।’’

बुधवार को अपने फैसले में उच्चतम न्यायालय ने स्पष्ट किया था कि यह आदेश सक्रिय इच्छामृत्यु नहीं है, बल्कि इसमें ‘फीडिंग ट्यूब’ को हटाना और उपशामक देखभाल जारी रखना शामिल है ताकि मृत्यु की प्राकृतिक प्रक्रिया गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

फैसले के बाद वरिष्ठ जिला अधिकारियों ने परिवार से मिलकर उन्हें सहयोग दिया। गाजियाबाद के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ और नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक उनके आवास पर गए और उन्हें सहायता का आश्वासन दिया।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री के विवेकाधीन राहत कोष से परिवार के लिए 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता स्वीकृत की है। प्रशासन ने यह भी घोषणा की है कि परिवार को स्थिर आजीविका सुनिश्चित करने में सहायता के लिए एक दुकान निःशुल्क आवंटित की जाएगी।

अधिकारियों के अनुसार, सार्वजनिक योगदान के माध्यम से प्रारंभिक वित्तीय सहायता के रूप में 2.5 लाख रुपये पहले ही प्रदान किए जा चुके हैं, और प्रशासन परिवार को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तक पहुंच प्रदान करने में भी सहायता कर रहा है।

लंबे समय तक चले चिकित्सा उपचार ने परिवार पर भारी आर्थिक बोझ डाल दिया था। पड़ोसियों ने बताया कि अशोक राणा और उनकी पत्नी निर्मला ने अपने बेटे के इलाज के लिए दिल्ली स्थित अपना घर बेच दिया था।

Tags: इच्छामृत्यु की अनुमति
Previous Post

अफगानिस्तान के अस्पताल पर पाकिस्तानी हमले में 400 लोगों की मौत

Next Post

केंद्र सरकार ने गेहूं, धान की खरीद में आढ़तियों, सहकारी समितियों का कमीशन बढ़ाया

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Gorakhpur : गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला रिकॉर्डिंग करता मोबाइल, वार्डन आरती सिंह पर FIR

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati-Akash Anand: उतार-चढ़ाव भरा रहा सियासी सफर, सियासी सफर में कभी अर्श तो कभी फर्श पर नजर आये आकाश आनंद

September 10, 2026
Next Post

केंद्र सरकार ने गेहूं, धान की खरीद में आढ़तियों, सहकारी समितियों का कमीशन बढ़ाया

Recent Posts

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

बीजिंग, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन...

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लंदन, भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल के खिलाफ ब्रिटेन में चल रहे यौन उत्पीड़न मामले में गुरुवार...

Gorakhpur : गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला रिकॉर्डिंग करता मोबाइल, वार्डन आरती सिंह पर FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

गोरखपुर के मोहद्दीपुर इलाके में छात्राओं की निजता भंग करने के आरोप में एक छात्रावास की वार्डन के खिलाफ प्राथमिकी...

Ayodhya : सरयू में डूबे नाना-नाती के शव बरामद, एक ही परिवार में दूसरी बार नदी ने ली जान

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या,  रुदौली कोतवाली क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित पसैया गांव के सामने सरयू नदी में बुधवार को डूबे नाना-नाती के शव...

Ayodhya : अभिषेक सावंत ने उठाई जर्जर नरेंद्रालय सभागार में कर्मचारियों की सुरक्षा की आवाज, 15 दिन का अल्टीमेटम

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या में जर्जर नरेंद्रालय सभागार में संचालित नगर निगम के प्रवर्तन दल कार्यालय को लेकर कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group