Friday, July 31, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदायूं संयंत्र दोहरे हत्याकांड मामले में एसआईटी गठित

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
March 15, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
बदायूं में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के प्लांट में प्रबंधक और उप प्रबंधक की हत्या, एक वैंडर ने की हत्या

बदायूं स्थित सीबीजी संयंत्र में दो अधिकारियों की हत्या की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। एक आधिकारिक बयान में शनिवार को यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया है कि बरेली मंडल के मंडलायुक्त की अध्यक्षता में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा है कि मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है और घटना की निष्पक्ष व पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर गठित एसआईटी घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच करेगी, ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही या संभावित साजिश की स्थिति सामने आने पर जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि इस मामले में मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके बावजूद यदि जांच के दौरान किसी प्रकार की साजिश या अन्य आपराधिक संलिप्तता के संकेत मिलते हैं तो प्रदेश सरकार अपराध और अपराधियों के प्रति अपनी ‘कतई न बर्दाश्त करने की नीति’ के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

इस घटना के बाद संयंत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए प्रशासन ने त्वरित कदम उठाए हैं।

योगी आदित्यनाथ ने इस दुखद घटना में प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ी है और न्याय सुनिश्चित करने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मामले की जांच पूरी गंभीरता के साथ की जाए तथा किसी भी दोषी को बख्शा न जाए।

बदायूं में बृहस्पतिवार को एक संयंत्र के दो वरिष्ठ अधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई और पुलिस ने इस हत्या के मामले में एक ब्लैक लिस्टेड वेंडर को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मूसाझाग पुलिस थाना क्षेत्र के सजनी गांव में स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के संयंत्र में हुई।

मृतकों की पहचान संयंत्र के महाप्रबंधक (जीएम) सुधीर कुमार गुप्ता (58) और सहायक महाप्रबंधक हर्षित मिश्रा (34) के रूप में हुई।

Tags: मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदायूं
Previous Post

लखनऊ में अपने चार वर्षीय बच्चे की बेरहमी से हत्या; दंपति गिरफ्तार

Next Post

मुरादाबाद में बस स्‍टेशन से नवविवाहिता अपने पति को चकमा देकर फरार

Related Posts

अदालत की अवमानना मामले में बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी
उत्तर प्रदेश

गर्भवती महिला को सरकारी नौकरी से वंचित करना असंवैधानिक: इलाहाबाद हाईकोर्ट

July 31, 2026
मथुरा: कोटवन कट पर दो बसों की जबरदस्त भिड़ंत, 13 यात्री घायल
उत्तर प्रदेश

मथुरा: कोटवन कट पर दो बसों की जबरदस्त भिड़ंत, 13 यात्री घायल

July 31, 2026
गोरखपुर में बच्ची हत्या के आरोपी सिपाही की अस्पताल में पिटाई, डॉक्टर-नर्सों का फूटा गुस्सा
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में बच्ची हत्या के आरोपी सिपाही की अस्पताल में पिटाई, डॉक्टर-नर्सों का फूटा गुस्सा

July 31, 2026
बजट में 17 कैंसर की दवाओं से सीमा शुल्क हटा, अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर विदेशी सामान पर शुल्क घटाकर 10%
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: नकली दवाओं की आपूर्ति करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़; छह मुकदमे दर्ज

July 31, 2026
Next Post
उन्नाव में वरमाला की रस्म के बाद दुल्हन अपने प्रेमी के संग फरार

मुरादाबाद में बस स्‍टेशन से नवविवाहिता अपने पति को चकमा देकर फरार

Recent Posts

महाराष्ट्र के भिवंडी में आधी रात को 4 मंजिला इमारत ढही, 7 की मौत; कई लोग फंसे

महाराष्ट्र के भिवंडी में आधी रात को 4 मंजिला इमारत ढही, 7 की मौत; कई लोग फंसे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

महाराष्ट्र के भिवंडी में चार मंजिला इमारत ढहने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई तथा छह...

अदालत की अवमानना मामले में बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी

गर्भवती महिला को सरकारी नौकरी से वंचित करना असंवैधानिक: इलाहाबाद हाईकोर्ट

by Atul Narain Srivastava
July 31, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा है कि गर्भावस्था किसी महिला को सरकारी रोजगार से वंचित करने का आधार नहीं...

मथुरा: कोटवन कट पर दो बसों की जबरदस्त भिड़ंत, 13 यात्री घायल

मथुरा: कोटवन कट पर दो बसों की जबरदस्त भिड़ंत, 13 यात्री घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

मथुरा जिले में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस ने हरियाणा...

गोरखपुर में बच्ची हत्या के आरोपी सिपाही की अस्पताल में पिटाई, डॉक्टर-नर्सों का फूटा गुस्सा

गोरखपुर में बच्ची हत्या के आरोपी सिपाही की अस्पताल में पिटाई, डॉक्टर-नर्सों का फूटा गुस्सा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

गोरखपुर जिले में 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या के आरोप में गिरफ्तार एक पुलिस कांस्टेबल को बृहस्पतिवार को...

बजट में 17 कैंसर की दवाओं से सीमा शुल्क हटा, अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर विदेशी सामान पर शुल्क घटाकर 10%

लखनऊ: नकली दवाओं की आपूर्ति करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़; छह मुकदमे दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नकली और घटिया दवाओं के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, खाद्य...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group