Wednesday, April 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
" data-ad-slot="">
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लखनऊ में अपने चार वर्षीय बच्चे की बेरहमी से हत्या; दंपति गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
March 15, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
लखनऊ में अपने चार वर्षीय बच्चे की बेरहमी से हत्या; दंपति गिरफ्तार

राजधानी लखनऊ के चौक थानाक्षेत्र में कथित तौर पर एक युवक और उसकी दूसरी पत्नी को अपने चार वर्ष के बेटे की कथित तौर पर बेरहमी से हत्‍या करने के आरोप में शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी दंपति की पहचान भीष्म खरबंदा (35) और उसकी दूसरी पत्नी रागिनी खरबंदा (30) के रूप में हुई जिन्हें पुलिस ने बच्चे की नानी की शिकायत के बाद नेहरू युवा केंद्र के पास गिरफ्तार किया। बच्चे को जन्म देने वाली मां का कुछ साल पहले बीमारी के कारण निधन हो गया था।

पुलिस के अनुसार, यह घटना तब सामने आई जब उन्नाव की सुधा कश्यप ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोप लगाया कि उनके दामाद भीष्म ने 12 मार्च को उन्हें उनके चार वर्षीय नाती अर्णव की मौत के बारे में बताया।

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक सुधा ने कहा, ‘‘नाती अर्नव खरबंदा की मृत्यु का समाचार पर हम लोग आनन-फानन में सपरिवार अपने दामाद भीष्म खरबंदा के घर पहुंचे तो देखा कि मेरा नाती अर्नव का शव यहां एक बरामदे में रखा था और उसपर चादर डाला गया था।

सुधा ने शिकायत में कहा,‘‘जब हम लोगो ने चादर हटाकर बच्चे को देखा तो उसके शरीर पर कई जगह पर चोट और घाव के नीले निशान थे, जैसे कि उसे बेरहमी से उसे मारा-पीटा गया हो तथा पैरों पर किसी चीज से जलाया गया है। संपत्ति के लालच में मेरे नाती अर्नव (साढ़े चार) की मेरे दामाद एवं उसकी दूसरी पत्नी ने हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि बच्चे की मां का कुछ साल पहले बीमारी के कारण निधन हो गया था।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि भीष्म और रागिनी ने संपत्ति के लालच में चार साल के बच्चे की हत्या कर दी।

अधिकारी के अनुसार पुलिस ने अपराध में कथित तौर पर इस्तेमाल की गई कई चीजें बरामद कीं, जिनमें एक झाड़ू, एक वाइपर, एक रसोई का चाकू, एक स्केल, एक बेल्ट और एक रस्सी शामिल है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दंपति से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है।

Tags: बच्चे की बेरहमी से हत्या
Previous Post

कीव क्षेत्र में रूस के हमले में चार लोगों की मौत, कम से कम 15 लोग घायल

Next Post

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदायूं संयंत्र दोहरे हत्याकांड मामले में एसआईटी गठित

Next Post
बदायूं में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के प्लांट में प्रबंधक और उप प्रबंधक की हत्या, एक वैंडर ने की हत्या

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदायूं संयंत्र दोहरे हत्याकांड मामले में एसआईटी गठित

Recent Posts

  • मार्च में भारत का रूस से कच्चा तेल आयात तीन गुना होकर 5.3 अरब यूरो पर!
  • नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि के बाद, पश्चिम बंगाल चुनावों में 2,926 उम्मीदवार मैदान में
  • NHAI ने ओवरलोड वाहनों के लिए शुल्क को किया प्रतिशत के आधार पर, नए नियम 15 अप्रैल से लागू, मिली 10% की छूट
  • छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में विद्युत संयंत्र में हुए विस्फोट में नौ लोगों की मौत, 15 अन्य घायल
  • नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, राज्यपाल को सौंपा त्यागपत्र

Recent Comments

  1. lasix generic cost on एलएनजी आपूर्ति बाधित होने के बाद अदाणी-टोटल गैस ने औद्योगिक गैस की कीमतें तीन गुना बढाई
  2. nolpaza on एलएनजी आपूर्ति बाधित होने के बाद अदाणी-टोटल गैस ने औद्योगिक गैस की कीमतें तीन गुना बढाई
  3. furosemide 20 mg tablet price on लखनऊ: लोको पायलट ने बवासीर के ऑपरेशन के घाव दिखाने के लिए कपड़े उतारे, नहीं मिली छुट्टी
  4. lasix medicine for dogs on नीतीश आज राज्यसभा के लिए दाखिल कर सकते हैं नामांकन, नितिन नवीन भी भरेंगे पर्चा
  5. lasix for dogs on नीतीश आज राज्यसभा के लिए दाखिल कर सकते हैं नामांकन, नितिन नवीन भी भरेंगे पर्चा

Archives

  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024

Categories

  • Featured
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • राजनीति
  • व्यापार जगत
  • होम

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

अमेरिका ने दिया रिलायंस को वेनेजुएला से कच्चा तेल खरीदने के लिए लाइसेंस

मार्च में भारत का रूस से कच्चा तेल आयात तीन गुना होकर 5.3 अरब यूरो पर!

April 14, 2026
उप्र में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू, गणना पत्र लेकर घर-घर जाएंगे बूथ स्तरीय अधिकारी

नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि के बाद, पश्चिम बंगाल चुनावों में 2,926 उम्मीदवार मैदान में

April 14, 2026
नए FASTag वाली कारों के लिए एक फरवरी से KYV बंद

NHAI ने ओवरलोड वाहनों के लिए शुल्क को किया प्रतिशत के आधार पर, नए नियम 15 अप्रैल से लागू, मिली 10% की छूट

April 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in