Friday, July 31, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मोदी की कूटनीत : IRAN का साथ, होर्मुज से होकर एक तेल टैंकर मुंबई पहुंचा, एक अन्य पारादीप की राह पर

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
March 12, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0
मोदी की कूटनीत : IRAN का साथ, होर्मुज से होकर एक तेल टैंकर मुंबई पहुंचा, एक अन्य पारादीप की राह पर

sanketik photo

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच भारत के लिए कच्चा तेल लेकर आ रहा एक विदेशी ध्वज वाला टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य को सकुशल पार कर मुंबई पहुंच गया है जबकि एक अन्य बड़ा टैंकर भारतीय जलक्षेत्र में प्रवेश कर ओडिशा के पारादीप बंदरगाह की तरफ बढ़ रहा है। यह जानकारी जहाज निगरानी आंकड़ों और उद्योग सूत्रों से मिली है।

क्षेत्र में बढ़ते संघर्ष के कारण जलडमरूमध्य से टैंकर की आवाजाही काफी हद तक प्रभावित हुई है। ऐसे में इन जहाजों का सुरक्षित पहुंचना भारत की ऊर्जा आपूर्ति के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है।

लाइबेरिया के ध्वज वाला टैंकर ‘शेनलांग’ सऊदी अरब से लगभग 10 लाख बैरल कच्चा तेल लेकर बुधवार शाम मुंबई बंदरगाह पहुंच गया। यह जहाज तीन मार्च को सऊदी अरब के रास तानुरा बंदरगाह से तेल लादकर रवाना हुआ था।

जहाज ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अपना अंतिम सिग्नल नौ मार्च को प्रसारित किया था। उसके बाद जहाज की स्वचालित पहचान प्रणाली (एआईएस) कुछ समय के लिए बंद कर दी गई थी। संभवतः इसी दौरान जहाज ने इस जलडमरूमध्य को पार किया। बाद में वह फिर जहाज निगरानी प्रणाली पर नजर आने लगा।

उद्योग सूत्रों ने कहा कि बुधवार को मुंबई बंदरगाह पर इस टैंकर के पहुंच जाने के बाद अब जहाज से तेल उतारने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

इसके अलावा, एक अन्य तेल टैंकर भी करीब 20 लाख बैरल इराकी कच्चा तेल लेकर भारतीय समुद्री क्षेत्र में पहुंच चुका है। भारतीय ध्वज वाला यह बहुत बड़ा टैंकर पारादीप की तरफ जा रहा है, जहां इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की रिफाइनरी स्थित है।

भारत अपनी कुल तेल जरूरतों का लगभग 88 प्रतिशत आयात करता है और इसका बड़ा हिस्सा पश्चिम एशिया से होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते ही आता है।

ऐसी स्थिति में जलडमरूमध्य के मार्ग से तेल एवं गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार ने ईरान के अधिकारियों से संपर्क साधा हुआ है। इस बीच, ऐसी अपुष्ट खबरें भी आई हैं जिनके मुताबिक ईरान ने भारतीय ध्वज वाले जहाजों को जलडमरूमध्य से सुरक्षित रास्ता देने पर सहमति जता दी है।

हालांकि, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इन खबरों को सही या गलत ठहराने से मना कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘विदेश मंत्री एस जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची के बीच हाल में तीन बार बातचीत हुई है। आखिरी बातचीत में दोनों पक्षों ने समुद्री जहाजों की सुरक्षा और भारत की ऊर्जा सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। अभी इस पर अधिक विवरण साझा करना जल्दबाजी होगी।’’

पोत परिवहन मंत्रालय में संयुक्त सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से 28 भारतीय जहाज फंस गए हैं। इन जहाजों पर सवार नाविकों की सुरक्षा के लिए लगातार नजर रखी जा रही है।

Tags: होर्मुज से होकर एक तेल टैंकर मुंबई पहुंचा
Previous Post

कुंभ मेले के दौरान चर्चा में आई मोनालिसा ने की मुस्लिम से शादी; न तो उन्होंने और न ही उनके पति ने अपना धर्म !? हिन्दुधर्म बना?

Next Post

रायबरेली में अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से दो छात्रों की मौत

Related Posts

अंडर-17 विश्व कुश्ती : निकिता ने जीता रजत, कामना और गरिमा को कांस्य
अंतराष्ट्रीय

अंडर-17 विश्व कुश्ती : निकिता ने जीता रजत, कामना और गरिमा को कांस्य

July 31, 2026
देहरादून में विवाह के आठ माह बाद शिक्षिका की संदिग्ध मौत, मामला दर्ज
देश

देहरादून में विवाह के आठ माह बाद शिक्षिका की संदिग्ध मौत, मामला दर्ज

July 31, 2026
IGI हवाई अड्डे पर बैंकॉक से ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजे की तस्करी; आरोप में दो भारतीय गिरफ्तार
देश

IGI हवाई अड्डे पर बैंकॉक से ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजे की तस्करी; आरोप में दो भारतीय गिरफ्तार

July 31, 2026
इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो संदेश में PM मोदी ने कहा; प्रश्नपत्र लीक माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा
देश

इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो संदेश में PM मोदी ने कहा; प्रश्नपत्र लीक माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा

July 31, 2026
Next Post
मिर्जापुर: पिकअप वैन पलट जाने के कारण 16 मजदूर घायल

रायबरेली में अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से दो छात्रों की मौत

Recent Posts

अंडर-17 विश्व कुश्ती : निकिता ने जीता रजत, कामना और गरिमा को कांस्य

अंडर-17 विश्व कुश्ती : निकिता ने जीता रजत, कामना और गरिमा को कांस्य

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

बाकू, भारतीय पहलवान निकिता सहरावत ने बृहस्पतिवार को यहां अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के महिला 57 किग्रा वर्ग में रजत...

देहरादून में विवाह के आठ माह बाद शिक्षिका की संदिग्ध मौत, मामला दर्ज

देहरादून में विवाह के आठ माह बाद शिक्षिका की संदिग्ध मौत, मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

उत्तराखंड में देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र में विवाह के आठ माह बाद एक शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई...

IGI हवाई अड्डे पर बैंकॉक से ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजे की तस्करी; आरोप में दो भारतीय गिरफ्तार

IGI हवाई अड्डे पर बैंकॉक से ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजे की तस्करी; आरोप में दो भारतीय गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने बैंकॉक से आए दो भारतीय नागरिकों के...

इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो संदेश में PM मोदी ने कहा; प्रश्नपत्र लीक माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा

इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो संदेश में PM मोदी ने कहा; प्रश्नपत्र लीक माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रश्नपत्र लीक की समस्या से निपटने के लिए केंद्र और राज्य, दोनों...

बलिया में 22 वर्षों से कार्यरत शिक्षक बर्खास्त, अनुसूचित जनजाति कोटे के फर्जी दावे का आरोप

बलिया जिले में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाने वाला शिक्षक बर्खास्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

बलिया जिले में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक की नौकरी हासिल करने और...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group