Friday, July 31, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कुंभ मेले के दौरान चर्चा में आई मोनालिसा ने की मुस्लिम से शादी; न तो उन्होंने और न ही उनके पति ने अपना धर्म !? हिन्दुधर्म बना?

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
March 12, 2026
in उत्तर प्रदेश, देश
0
कुंभ मेले के दौरान चर्चा में आई मोनालिसा ने की मुस्लिम से शादी; न तो उन्होंने और न ही उनके पति ने अपना धर्म !? हिन्दुधर्म बना?

पिछले साल प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान चर्चा में आई मोनालिसा भोसले ने बृहस्पतिवार को कहा कि यहां एक मुस्लिम व्यक्ति के साथ उसकी शादी उसकी पसंद से तथा हिंदू रीति-रिवाजों से हुई है।उन्होंने इस आरोप का खंडन किया कि यह ‘लव-जिहाद’ का मामला है।

मध्यप्रदेश की रहने वाली मोनालिसा भोसले ने कहा कि न तो उन्होंने और न ही उनके पति ने अपना धर्म बदला है। उन्होंने कहा, ‘‘ वह (मेरे पति) मुझसे शादी नहीं करना चाहते थे, लेकिन मैंने उन्हें बाध्य किया। हमने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की।

दंपति ने यह भी कहा कि यह ‘लव-जिहाद का मामला नहीं है’ जैसा कि मीडिया के एक वर्ग ने कथित तौर पर पेश किया है, क्योंकि कलाकार होने के नाते उनके लिए सभी धर्म समान हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और हमने धर्म परिवर्तन नहीं किया है।

‘लव जिहाद’ शब्द का इस्तेमाल दक्षिणपंथी संगठन यह आरोप लगाने के लिए करते हैं कि मुस्लिम पुरुष हिंदू महिलाओं को प्रेम संबंधों और विवाह के जाल में फंसाकर उन्हें इस्लाम में परिवर्तित करने की साजिश रच रहे हैं।

मोनालिसा भोसले के पति उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। पति ने भी कहा कि प्रेम में होने पर किसी दूसरे धर्म में परिवर्तित होने की कोई आवश्यकता नहीं होती। उन्होंने अपने फोन पर मोनालिसा भोसले के आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र की प्रति भी दिखाई, जिससे यह साबित हो सके कि उनका जन्मदिन एक जनवरी, 2008 को था और अब वह बालिग हो चुकी हैं।

उन्होंने उनके विवाह प्रमाण पत्र की प्रतियां भी दिखाईं। उन्होंने कहा कि उन्होंने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की क्योंकि वह भोसले से प्यार करते हैं और उन्हें खुश रखना चाहते थे।

चार बच्चों में सबसे बड़ी मोनालिसा भोसले ने बताया कि उनके माता-पिता चाहते थे कि उनकी शादी उनकी बुआ के बेटे से हो, लेकिन उन्होंने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा, “वह मेरे लिए भाई समान है। मैं उससे शादी कैसे कर सकती हूं?

उन्होंने कहा कि उनके पिता केरल में हैं, लेकिन उनसे नाराज होने के कारण वह उनकी शादी में शामिल नहीं हुए। मोनालिसा भोसले के पति ने कहा, ‘‘हम समय आने पर उन्हें मना लेंगे। मोनालिसा भोसले ने कहा कि घर में उनकी छोटी बहन एवं दो छोटे भाई हैं ।

जब पत्रकारों ने मोनालिसा भोसले के पति से उनके करियर के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वह फिल्म के काम के सिलसिले में अक्सर केरल और चेन्नई आते-जाते रहते हैं तथा उन्होंने कुछ तमिल फिल्मों में काम किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ पिछले डेढ़ साल से मैं तिरुवनंतपुरम में रह रहा हूं।

दंपति ने शादी कराने में मदद के लिए केरल सरकार और पुलिस का आभार व्यक्त किया एवं कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें सभी से इतना समर्थन मिलेगा।

इससे पहले भोसले और उनके पति ने पत्रकारों से कहा कि वह 18 साल से अधिक उम्र की हैं।

मोनालिसा भोसले के पति ने कहा, ‘‘वह 18 वर्ष से अधिक की हैं। वरना हमारी शादी का पंजीकरण कैसे संभव होता। उनके नाबालिग होने संबंधित सभी खबरें फर्जी और गलत हैं। कृपया उन पर विश्वास न करें।

दंपति से यह पूछने पर कि क्या वे केरल में ही रहने का इरादा रखते हैं तो पति ने कहा कि यह उनकी पत्नी की इच्छा पर निर्भर करता है। मोनालिसा ने कहा कि उन्हें केरल पसंद है और वह यहीं रहना चाहती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी एक फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है जबकि दूसरी फिल्म पर काम चल रहा है।

मोनालिसा भोसले के पति ने कहा कि वे दोनों छह महीने पहले एक फिल्म में कलाकारों की चयन प्रक्रिया के दौरान मिले थे और उसी दौरान उन्हें प्यार हो गया था।

इस जोड़े ने बुधवार को पूवार के अरुमन्नूर स्थित नैनार मंदिर में विवाह किया।

इस अवसर पर केरल के सामान्य शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी, सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के प्रदेश सचिव एम. वी. गोविंदन, सांसद ए. ए. रहीम तथा पार्टी के अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहे।

Tags: कुंभ मेले के दौरान चर्चा में आई मोनालिसा
Previous Post

WFI के नाम पर मानव तस्करी; फर्जी पत्र से हंगरी के लिए वीजा आवेदन

Next Post

मोदी की कूटनीत : IRAN का साथ, होर्मुज से होकर एक तेल टैंकर मुंबई पहुंचा, एक अन्य पारादीप की राह पर

Related Posts

बलिया में 22 वर्षों से कार्यरत शिक्षक बर्खास्त, अनुसूचित जनजाति कोटे के फर्जी दावे का आरोप
उत्तर प्रदेश

बलिया जिले में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाने वाला शिक्षक बर्खास्त

July 31, 2026
PM नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में नोएडा पुलिस ने रुचिका सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की
उत्तर प्रदेश

PM नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में नोएडा पुलिस ने रुचिका सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की

July 31, 2026
महाराष्ट्र के भिवंडी में आधी रात को 4 मंजिला इमारत ढही, 7 की मौत; कई लोग फंसे
देश

महाराष्ट्र के भिवंडी में आधी रात को 4 मंजिला इमारत ढही, 7 की मौत; कई लोग फंसे

July 31, 2026
अदालत की अवमानना मामले में बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी
उत्तर प्रदेश

गर्भवती महिला को सरकारी नौकरी से वंचित करना असंवैधानिक: इलाहाबाद हाईकोर्ट

July 31, 2026
Next Post
मोदी की कूटनीत : IRAN का साथ, होर्मुज से होकर एक तेल टैंकर मुंबई पहुंचा, एक अन्य पारादीप की राह पर

मोदी की कूटनीत : IRAN का साथ, होर्मुज से होकर एक तेल टैंकर मुंबई पहुंचा, एक अन्य पारादीप की राह पर

Recent Posts

बलिया में 22 वर्षों से कार्यरत शिक्षक बर्खास्त, अनुसूचित जनजाति कोटे के फर्जी दावे का आरोप

बलिया जिले में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाने वाला शिक्षक बर्खास्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

बलिया जिले में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक की नौकरी हासिल करने और...

PM नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में नोएडा पुलिस ने रुचिका सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की

PM नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में नोएडा पुलिस ने रुचिका सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

नोएडा, दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के बैनर तले हुए छात्रों के प्रदर्शन के दौरान...

महाराष्ट्र के भिवंडी में आधी रात को 4 मंजिला इमारत ढही, 7 की मौत; कई लोग फंसे

महाराष्ट्र के भिवंडी में आधी रात को 4 मंजिला इमारत ढही, 7 की मौत; कई लोग फंसे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

महाराष्ट्र के भिवंडी में चार मंजिला इमारत ढहने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई तथा छह...

अदालत की अवमानना मामले में बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी

गर्भवती महिला को सरकारी नौकरी से वंचित करना असंवैधानिक: इलाहाबाद हाईकोर्ट

by Atul Narain Srivastava
July 31, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा है कि गर्भावस्था किसी महिला को सरकारी रोजगार से वंचित करने का आधार नहीं...

मथुरा: कोटवन कट पर दो बसों की जबरदस्त भिड़ंत, 13 यात्री घायल

मथुरा: कोटवन कट पर दो बसों की जबरदस्त भिड़ंत, 13 यात्री घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

मथुरा जिले में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस ने हरियाणा...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group