अयोध्या, जनपद में पत्रकारिता जगत और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल और जनहित के कार्यों में तत्परता को देखते हुए विभिन्न पत्रकार संगठनों द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में पत्रकारों ने जिले के कर्मठ अधिकारियों को ‘सम्मान-पत्र’ (प्रशस्ति पत्र) भेंट कर उनकी कार्यशैली की सराहना की।
अधिकारियों को यह सम्मान उनके द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण और विकास कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए दिया गया है।










