कोलंबो, श्रीलंका के तट पर ईरानी फ्रिगेट पर सबमरीन अटैक के बाद कम से कम 101 लोग लापता हैं। नौसेना और रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से रॉयटर्स रॉयटर्स ने बताया कि 78 लोग घायल भी हुए हैं।
कथित तौर पर IRIS डेना पर तब हमला किया गया जब यह फरवरी में विशाखापत्तनम में हुए बहुराष्ट्रीय अभ्यास मिलान में भाग लेने के बाद ईरान लौट रहा था।
श्रीलंका के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि श्रीलंका के दक्षिणी तट पर डूब रहे ईरान के नौसैनिक जहाज से 32 लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी डॉ. अनिल जसिंघे ने बताया कि इनमें से एक की हालत गंभीर है, सात का आपातकालीन उपचार चल रहा है और अन्य को मामूली चोटें आई हैं।
विदेश मंत्री विजिथा हेराथ ने संसद को बताया कि श्रीलंका की नौसेना को सूचना मिली थी कि 180 लोगों को ले जा रहा पोत ‘इरिस देना’ संकट में है, जिसके बाद श्रीलंका ने बचाव अभियान के लिए अपने पोतों और वायुसेना के विमानों को भेजा।
नौसैनिकों के घायल होने और पोत को हुए नुकसान के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
https://t.co/PiqQpVIrMu pic.twitter.com/Wc1e0B0um7
— Department of War 🇺🇸 (@DeptofWar) March 4, 2026










