Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पाकिस्तान की 15 पोस्टें अब अफगानिस्तान कब्जे में, F-16 मार गिराया, हमले से हिला पाकिस्तान

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 27, 2026
in अंतराष्ट्रीय
0
पाकिस्तान की 15 पोस्टें अब अफगानिस्तान कब्जे में, F-16 मार गिराया, हमले से हिला पाकिस्तान

अफगानिस्तान की सेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने अपने पड़ोसी देश पर हमले करते हुए पाकिस्तानी सेना 12 से अधिक चौकियों पर कब्जा कर लिया है। अफगानिस्तान के सैन्य अधिकारियों ने कहा कि कुछ दिन पहले पाकिस्तान द्वारा किये गए हवाई हमलों के जवाब में उन्होंने उसके खिलाफ हमले शुरू किये हैं।

पाकिस्तान सरकार ने रविवार के हवाई हमलों को इलाके में आतंकवादियों पर हमला बताया था। बृहस्पतिवार को उसने सीमा पर झड़पों की पुष्टि की, लेकिन सेना की चौकियों पर अफगानिस्तान के कब्जे के दावों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उसने बृहस्पतिवार को अफगानिस्तान के हमलों को बिना उकसावे के की गई कार्रवाई बताया।

अफगानिस्तान के सैन्य कोर के पूर्वी क्षेत्र के मीडिया कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि बृहस्पतिवार रात “भारी संघर्ष” शुरू हो गए हैं। उसने कहा कि ये हमले “पाकिस्तानी सेना द्वारा नंगरहार और पक़्तिया प्रांतों में किए गए हालिया हवाई हमलों” के जवाब में किए गए।

अफगान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बृहस्पतिवार रात ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पाकिस्तानी सेना द्वारा बार-बार की जाने वाली कार्रवाई के जवाब में, ‘डूरंड लाइन’ के साथ स्थित पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों और सैन्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ बड़े पैमाने पर आक्रामक अभियान शुरू किए गए।’’

दोनों देशों की 2,611 किलोमीटर लंबी सीमा को ‘डूरंड लाइन’ के नाम से जाना जाता है, जिसे अफगानिस्तान ने औपचारिक रूप से मान्यता नहीं दी है। मुजाहिद ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि कुछ पाकिस्तानी सैनिकों को जिंदा पकड़ा गया है। हताहतों या सैनिकों के पकड़े जाने के दावों पर पाकिस्तान की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि अफगानिस्तान ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के कई स्थानों पर ‘‘बिना उकसावे के गोलीबारी’’ की है और इस कार्रवाई का पाकिस्तान के सुरक्षा बलों द्वारा ‘‘तत्काल और प्रभावी तरीके से जवाब’’ दिया जा रहा है।

शुरुआती रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि अफगान पक्ष को भारी नुकसान हुआ है और कई चौकियों और उपकरणों को नष्ट कर दिया गया है। पोस्ट में कहा गया है, ‘‘पाकिस्तान अपनी क्षेत्रीय अखंडता और अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठायेगा।

अफगानिस्तान की सेना ने रात में सैन्य वाहनों की आवाजाही और भारी गोलीबारी की आवाज का वीडियो फुटेज जारी किया है। वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है। पाकिस्तान की सेना ने अफगानिस्तान सीमा के पास रविवार को हमले किए थे और दावा किया था कि इनमें कम से कम 70 आतंकवादी मारे गए। अफगानिस्तान ने उस दावे को खारिज किया और कहा कि इसमें कई आम नागरिक मारे गए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

pic.twitter.com/OL2t2eHXf1

— 🅧 حافظ حجاد (@HijadKhan) February 27, 2026

Tags: 15 पोस्टें अब अफगानिस्तान कब्जे
Previous Post

मप्र: धार में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के दौरान 17 वर्षीय छात्रा ने शौचालय में बच्चे को दिया जन्म

Next Post

नेपाल चुनाव से पहले भारत-नेपाल सीमा दो मार्च आधी रात से बंद

Related Posts

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued
अंतराष्ट्रीय

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

July 28, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग भव्य शुभारंभ, ग्लासगो में जुटे 74 देशों के खिलाड़ी
अंतराष्ट्रीय

Commonwealth Games: शर्मिला ने जीता स्वर्ण, ज्ञानेश्वरी और सर्वेश को रजत, बिंद्यारानी ने कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

July 28, 2026
भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू
अंतराष्ट्रीय

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू

July 27, 2026
मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण
अंतराष्ट्रीय

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

July 26, 2026
Next Post
नेपाल चुनाव से पहले भारत-नेपाल सीमा दो मार्च आधी रात से बंद

नेपाल चुनाव से पहले भारत-नेपाल सीमा दो मार्च आधी रात से बंद

Recent Posts

23 IPS अफसरों को मिली अलग-अलग जिलों में पहली पोस्टिंग

लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस आयुक्तों समेत 15 IPS अधिकारियों का तबादला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

प्रदेश सरकार ने मंगलवार को लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस आयुक्तों समेत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 15 अधिकारियों का...

जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत

मथुरा: प्रेमी से बातचीत में बाधा बने मासूम बच्चे की मां ने गला घोंटकर हत्या की

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

मथुरा जिले के एक गांव में तीन साल के मासूम को उसकी मां ने कथित तौर पर केवल इसलिए गला...

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

दक्षिणी जापान के क्यूशू द्वीप के कुमामोटो में मंगलवार दोपहर 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद सुनामी की चेतावनी...

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मार्च 2024 में आयोजित बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की शिक्षक भर्ती...

राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार

सुप्रीमकोर्ट का बिना आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नाबालिक प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश, कानून से किया खिलवाड़, उसे सजा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को उन छात्र प्रदर्शनकारियों को रिहा करने का निर्देश दिया, जिनकी उम्र 18 साल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group