Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मप्र: धार में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के दौरान 17 वर्षीय छात्रा ने शौचालय में बच्चे को दिया जन्म

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 27, 2026
in देश
0
कुशीनगर मेडिकल कॉलेज से नवजात शिशु गायब, पुलिस ने जांच शुरू की

मध्यप्रदेश के धार जिले में एक निजी स्कूल के शौचालय में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा दे रही 17 साल की एक लड़की ने समय पूर्व बच्चे को जन्म दिया। छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारुल बेलापुरकर ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना पीथमपुर शहर के एक निजी स्कूल में हुई जब छात्रा मंगलवार को गणित विषय की परीक्षा दे रही थी।

उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किशोरी ने पेट में तेज दर्द की शिकायत की और शौचालय जाने की अनुमति मांगी।

अधिकारी ने बताया कि जब वह काफी देर तक कक्षा में वापस नहीं आई, तो परीक्षकों ने शौचालय में देखा जहां उन्हें नवजात शिशु के रोने की आवाज सुनाई दी।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. प्रशांत कजावे ने बताया कि महिला कर्मचारी मौके पर पहुंचीं और लड़की तथा बच्चे को 108 एम्बुलेंस से सरकारी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। उन्होंने कहा कि किशोरी और बच्चे दोनों की हालत स्थिर है।

कजावे ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि लड़की को 34 हफ्ते (आठ महीने) का गर्भ था और बच्चे का जन्म समय से पहले हो गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस संबंध में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है और मामला बेटमा थाने को स्थानांतरित कर दिया गया है।

किशोरी ने बेटमा पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि वह एक नृत्य कार्यक्रम में हिस्सा लेने के दौरान एक लड़के से मिली थी और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई।

अधिकारी ने कहा कि छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि लड़के ने उसे चुप रहने की धमकी दी थी और इसलिए उसने अपने माता-पिता को दुष्कर्म के बारे में नहीं बताया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Tags: छात्रा ने शौचालय में बच्चे
Previous Post

3 मार्च को लगने जा रहा है साल का पहला चंद्रग्रहण, चंद्रोदय के समय चंद्र ग्रहण भारत दिखाई देगा

Next Post

पाकिस्तान की 15 पोस्टें अब अफगानिस्तान कब्जे में, F-16 मार गिराया, हमले से हिला पाकिस्तान

Related Posts

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार
क्राइम

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

July 28, 2026
राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार
देश

सुप्रीमकोर्ट का बिना आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नाबालिक प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश, कानून से किया खिलवाड़, उसे सजा

July 28, 2026
6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
देश

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

July 27, 2026
Next Post
पाकिस्तान की 15 पोस्टें अब अफगानिस्तान कब्जे में, F-16 मार गिराया, हमले से हिला पाकिस्तान

पाकिस्तान की 15 पोस्टें अब अफगानिस्तान कब्जे में, F-16 मार गिराया, हमले से हिला पाकिस्तान

Recent Posts

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

दक्षिणी जापान के क्यूशू द्वीप के कुमामोटो में मंगलवार दोपहर 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद सुनामी की चेतावनी...

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मार्च 2024 में आयोजित बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की शिक्षक भर्ती...

राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार

सुप्रीमकोर्ट का बिना आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नाबालिक प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश, कानून से किया खिलवाड़, उसे सजा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को उन छात्र प्रदर्शनकारियों को रिहा करने का निर्देश दिया, जिनकी उम्र 18 साल...

राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग भव्य शुभारंभ, ग्लासगो में जुटे 74 देशों के खिलाड़ी

Commonwealth Games: शर्मिला ने जीता स्वर्ण, ज्ञानेश्वरी और सर्वेश को रजत, बिंद्यारानी ने कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

ग्लास्गो, शर्मिला धनकर ने महिला शॉट पुट एफ57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक के साथ इतिहास रचा जबकि भारोत्तोलक ज्ञानेश्वरी यादव...

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

देवरिया जिले में फर्जी शादी रचाकर हरियाणा के एक व्यक्ति से कथित तौर पर एक लाख दस हजार रुपये ठगने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group