Thursday, September 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

आदित्यनाथ ने की यामानाशी प्रांत के गवर्नर से मुलाकात, हरित हाइड्रोजन प्रौद्योगिकी पर समझौता

admin by admin
February 26, 2026
in अंतराष्ट्रीय, उत्तर प्रदेश
0

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोतारो नागासाकी से बृहस्पतिवार को मुलाकात की। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार और यामानाशी प्रांत के बीच हरित हाइड्रोजन प्रौद्योगिकी को लेकर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

राज्य सरकार द्वारा लखनऊ में जारी बयान के मुताबिक इस समझौते के तहत भारतीय छात्रों को जापान में उच्चस्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यामानाशी में आयोजित ‘यूपी इन्वेस्टमेंट रोड शो’ में प्रदेश की नई विकास नीति और निवेश संभावनाओं को वैश्विक उद्योग जगत के सामने प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश तथा यामानाशी के बीच हरित हाइड्रोजन प्रौद्योगिकी को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं। इसके तहत उत्तर प्रदेश के उच्च प्रौद्योगिकी संस्थानों के छात्र जापान में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

आदित्यनाथ ने कहा यह पहल प्रधानमंत्री नेरन्द्र मोदी के शुद्ध शून्य लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी अगुवाई में राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने तोक्यो में कई जी2जी (सरकार से सरकार) और जी2बी (सरकार से व्यवसाय) स्तर की बैठकों में भाग लिया, जहां भारतीय दूतावास के सहयोग से जापानी उद्योग समूहों से व्यापक संवाद हुआ।

बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने ‘रोबोटिक्स’ को भविष्य की प्रमुख प्रौद्योगिकी बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने बजट में ‘रोबोटिक्स’ के लिए ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित करने की व्यवस्था की है।

बयान के मुताबिक, बैठक के दौरान गवर्नर कोतारो नागासाकी ने जापान के 200 मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) के साथ अगस्त में उत्तर प्रदेश की यात्रा करने का प्रस्ताव दिया। मुख्यमंत्री ने इसका स्वागत किया और कहा कि यह यात्रा राज्य में औद्योगिक निवेश एवं साझेदारी को नई गति देगी।

अधिकारियों ने बताया कि यामानाशी और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच उद्योग, पर्यटन और व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी।

बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा, ‘‘ हमें विश्वास है कि उत्तर प्रदेश और यामानाशी के बीच सहयोग भारत-जापान संबंधों को नई ऊंचाई तक ले जाएगा और ऊर्जा आत्मनिर्भरता तथा प्रौद्योगिकी को आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।’’

आदित्यनाथ ने यामानाशी प्रांत के गवर्नर और उनके दल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जापान सरकार और यामानाशी प्रशासन ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल को उनके विशिष्ट क्षेत्रों को नजदीक से समझने और उद्योग जगत से सीधे संवाद का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मौजूद प्रमुख उद्योगपतियों और उपस्थित भारतीय समुदाय के लोगों का भी अभिवादन किया।

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी दी, ‘‘ जापान के यामानाशी प्रांत में उत्तर प्रदेश-यामानाशी सहयोग को और मजबूत करने एवं हमारी बढ़ती रणनीतिक भागीदारी को आगे बढ़ाने के लिए गवर्नर कोतारो नागासाकी के साथ सार्थक बातचीत हुई।’’

उन्होंने कहा कि उद्योग, पर्यटन एवं प्राविधिक शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को गहरा करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए, जो हरित हाइड्रोजन, स्वच्छ ऊर्जा नवोन्मेष एवं प्रौद्योगिकी के आदान-प्रदान पर केंद्रित हैं।

इसमें कहा गया, ‘‘ उत्तर प्रदेश, ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सतत भविष्य के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए आईआईटी कानपुर को हरित हाइड्रोजन में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के तौर पर विकसित कर रहा है।

Tags: यामानाशी प्रांत के गवर्नर से मुलाकात
Previous Post

कमजोर वैश्विक रुख से चांदी 7,400 रुपये लुढ़की, सोना 1,300 रुपये टूटा

Next Post

सुलतानपुर में छात्रा से अश्लील हरकत करने वाला शिक्षामित्र गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अमेठी में अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

छात्रा की हिरासत के मामले में नोएडा की जिलाधिकारी के खिलाफ हाईकोर्ट के आदेश पर रोक

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, महिला समेत 9 यात्रियों की मौत

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बिना अपील के भी बढ़ाया जा सकता है मोटर दुर्घटना मुआवजा

September 24, 2026
Next Post

सुलतानपुर में छात्रा से अश्लील हरकत करने वाला शिक्षामित्र गिरफ्तार

Recent Posts

अमेठी में अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

अमेठी जिले की थाना शुकुल बाजार पुलिस ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के दौरान पाली जंगल में चल रही अवैध हथियार फैक्टरी...

छात्रा की हिरासत के मामले में नोएडा की जिलाधिकारी के खिलाफ हाईकोर्ट के आदेश पर रोक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें गौतमबुद्ध नगर...

नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, महिला समेत 9 यात्रियों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

नोएडा, दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा जा रही एक स्लीपर बस में बुधवार देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण...

बलिया में एआई तकनीक का इस्तेमाल कर छात्रा का अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में 12वीं कक्षा की एक छात्रा की सोशल मीडिया मंच से फोटो लेकर कथित...

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बिना अपील के भी बढ़ाया जा सकता है मोटर दुर्घटना मुआवजा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने मोटर दुर्घटना मुआवजे से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group