Friday, April 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
" data-ad-slot="">
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

रमजान में सहरी और इफ्तार के वक्त मस्जिदों से लाउडस्पीकर से ऐलान पर सरकार ने स्पष्ट किया रुख

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 19, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
रमजान में सहरी और इफ्तार के वक्त मस्जिदों से लाउडस्पीकर से ऐलान पर सरकार ने स्पष्ट किया रुख

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार ने रमजान के महीने में ‘सहरी’ और ‘इफ्तार’ के वक्त मस्जिदों से लाउडस्पीकर के जरिये ऐलान के मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि ऐलान की यह परम्परा उस वक्त की है जब घड़ियों का चलन नहीं था और उच्चतम न्यायालय ने लाउडस्पीकर बजाने की अवधि पर स्पष्ट आदेश दिये हैं, जो लागू हैं।

विधानसभा में शून्य काल के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्य कमाल अख्तर ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में हर वर्ष सभी त्यौहार जैसे होली, दीवाली, दशहरा, कांवड़ यात्रा तथा ईसाई और सिख धर्मों के उत्सव होते हैं और आज से मुसलमानों का रमजान का पाक महीना शुरू हुआ है।

उन्होंने कहा कि रमजान में सहरी (रोजे से पहले सुबह का भोजन) और इफ्तार (रोजा खोलने के लिये ग्रहण किया जाने वाला भोजन) के समय रोजेदारों को सहरी और इफ्तार के समय के बारे में बताने के मकसद से कुछ मिनटों के लिये मस्जिदों से ऐलान किया जाता है।

अख्तर ने कहा कि पिछले दिनों सरकार की तरफ से ज्यादातर धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटवा दिए गए हैं, ऐसे में सरकार से अनुरोध है कि रमजान के महीने को देखते हुए अगर सरकार पूरे प्रदेश में मस्जिदों से ऐलान करने की अनुमति दे दे तो लोगों को बहुत राहत मिलेगी।

वित्त मंत्री एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने इस पर कहा कि यह उच्चतम न्यायालय का आदेश है कि रात में 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं किया जाए।

खन्ना ने सहरी और इफ्तार के समय मस्जिदों से ऐलान की परंपरा का जिक्र करते हुए कहा, ”यह परंपरा तब की है जब घड़ी नहीं हुआ करती थी। लोग पहले धूप की दिशा देखकर समय का आकलन करते थे। आजकल हर व्यक्ति के पास चाहे वह रिक्शा वाला हो, ठेले वाला हो, सब्जी वाला हो, कमजोर से कमजोर आदमी के पास मोबाइल फोन है और उसमें समय भी दिखता है तो अब आवश्यकता तो है नहीं।

उन्होंने कहा, ”हम किसी की धार्मिक मान्यताओं में किसी भी तरह का हस्तक्षेप नहीं करते लेकिन यह व्यवस्था तेज आवाज वाली…. इसके बारे में तो उच्चतम न्यायालय ने आदेश दिया है। यह हमारा आदेश नहीं है।

इस पर कमाल अख्तर ने कहा कि उच्चतम न्यायालय का आदेश आवाज की तीव्रता को लेकर है और न्यायालय ने लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के लिये मना नहीं किया है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा अनुरोध है कि मंत्री जी मन को बड़ा करके यह अनुमति दे दें। हालांकि, मंत्री ने इसका कोई जवाब नहीं दिया।

Tags: रमजान में सहरी और इफ्तार
Previous Post

दिल्ली में लाल किले के पास से पकड़ा गया कश्मीरी व्यक्ति, फर्जी NIA अधिकारी बनकर करता था ठगी

Next Post

पृथ्वी की कक्षा में बढ़ते उपग्रहों से संकट की आशंका, व्यापक नियमन की मांग

Next Post
पृथ्वी की कक्षा में बढ़ते उपग्रहों से संकट की आशंका, व्यापक नियमन की मांग

पृथ्वी की कक्षा में बढ़ते उपग्रहों से संकट की आशंका, व्यापक नियमन की मांग

Recent Posts

  • नोएडा में श्रमिक आंदोलन के नाम पर अशांति फैलाने के लिए की गई सुनियोजित तैयारी: पुलिस
  • VIDIEO, पश्चिम बंगाल में चुनावी रण: योगी आदित्यनाथ का तीखा हमला; घुसपैठ और तुष्टिकरण, गुंडे दिखेंगे झाड़ू लगाते!!
  • लखनऊ में रियल एस्टेट धोखाधड़ी गिरोह के सरगना प्रमोद कुमार उपाध्याय की करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त
  • संभल में सरकारी जमीन पर बने ‘अवैध’ इमामबाड़े और ईदगाह को ढहाया
  • उप्र में ट्रेटा पैक में शराब की बिक्री के खिलाफ याचिका, सुप्रीमकोर्ट ने शिकायत राज्य सरकार के समक्ष रखने को कहा

Recent Comments

  1. minoxidil pills for women cost on नीतीश, नितिन नवीन समेत राजग के पांच उम्मीदवारों ने रास चुनाव के लिए नामांकन किया दाखिल
  2. vibramycin online order on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज
  3. lasix pill 40 mg on नीतीश, नितिन नवीन समेत राजग के पांच उम्मीदवारों ने रास चुनाव के लिए नामांकन किया दाखिल
  4. generic diflucan 150 mg on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज
  5. lasix generic cost on एलएनजी आपूर्ति बाधित होने के बाद अदाणी-टोटल गैस ने औद्योगिक गैस की कीमतें तीन गुना बढाई

Archives

  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024

Categories

  • Featured
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • राजनीति
  • व्यापार जगत
  • होम

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

नोएडा में गारमेंट एक्सपोर्ट कंपनियों के हजारों कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर प्रदर्शन, कई जगह लगाया जाम

नोएडा में श्रमिक आंदोलन के नाम पर अशांति फैलाने के लिए की गई सुनियोजित तैयारी: पुलिस

April 16, 2026
VIDIEO, पश्चिम बंगाल में चुनावी रण: योगी आदित्यनाथ का तीखा हमला; घुसपैठ और तुष्टिकरण, गुंडे दिखेंगे झाड़ू लगाते!!

VIDIEO, पश्चिम बंगाल में चुनावी रण: योगी आदित्यनाथ का तीखा हमला; घुसपैठ और तुष्टिकरण, गुंडे दिखेंगे झाड़ू लगाते!!

April 16, 2026
लखनऊ में  रियल एस्टेट धोखाधड़ी गिरोह के सरगना प्रमोद कुमार उपाध्याय की करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त

लखनऊ में रियल एस्टेट धोखाधड़ी गिरोह के सरगना प्रमोद कुमार उपाध्याय की करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त

April 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in