Friday, September 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

राजस्थान : भिवाड़ी में अवैध पटाखा फैक्टरी में आग से सात मजदूरों की मौत

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 17, 2026
in देश
0

राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी कस्बे में सोमवार को पटाखे बनाने वाली एक अवैध फैक्टरी में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे में सात लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट सुमित्रा पारीक ने बताया, “इस घटना में सात लोगों की मौत हुई है। इस गारमेंट फैक्टरी में अंदर अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि फैक्टरी में फंसे दो लोगों को निकालकर दिल्ली के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा भिवाड़ी के खुशखेड़ा-करोली औद्योगिक क्षेत्र में हुआ।

पारीक ने कहा, “परिसर को गारमेंट फैक्टरी के लिए किराए पर लिया गया था, लेकिन प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार इसमें अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी नियमित गश्त के दौरान मिली, इसके बाद तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन को तुरंत राहत और बचाव का काम करने का निर्देश दिया।

उन्होंने वन मंत्री संजय शर्मा को अलवर पहुंचने का निर्देश दिया। वन मंत्री दोपहर बाद मौके पर पहुंचे और प्रभावित फैक्टरी का दौरा किया। संजय शर्मा ने अधिकारियों को विस्तृत जांच करने और भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित सभी औद्योगिक इकाइयों की जांच का अभियान चलाने का निर्देश भी दिया।

वन मंत्री ने कहा, “भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में सभी औद्योगिक इकाइयों की जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई होगी।”

इससे पहले, घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी अर्तिका शुक्ला और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। शुक्ला ने मामले की जांच के आदेश दिए।

प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार फैक्टरी में 20 से अधिक लोग मौजूद थे। आग लगते ही कुछ मजदूर बाहर निकलने में सफल रहे जबकि नौ लोग अंदर फंस गए। इनमें से सात की मौत हो गई। डेढ़ घंटे से अधिक समय बाद आग पर काबू पाया जा सका।

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें आग लगने से पहले एक जोरदार धमाका होता दिख रहा है। फैक्टरी परिसर से बारूद, पटाखे और पैकिंग बॉक्स मिले हैं। शव बुरी तरह जले हुए थे और कई लोगों के सिर्फ कंकाल मिले। बचाव टीमों ने कई लोगों के बिखरे हुए शरीर के अंगों को पॉलिथीन की थैलियों में इकट्ठा किया।

राजस्थान के भिवाड़ी के खुशखेड़ा में फैक्ट्री में हुए इस जोरदार धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई… pic.twitter.com/hfM8mRVQI4

— Dinesh Dangi (@dineshdangi84) February 16, 2026

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे के शिकार हुए लोग बिहार के थे और पास में किराए के घरों में रह रहे थे। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने जयपुर में कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को तुरंत सभी राहत कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने विधानसभा में ‘प्वाइंट आफ इन्फोर्मेशन’ के जरिए मुद्दे को उठाया और घायलों को तुरंत सहायता उपलब्ध कराने व भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कदम उठाने की मांग की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सात लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’पर मोदी के हवाले से कहा कि राजस्थान के भिवाड़ी में आग लगने की घटना, दुखद और बेहद अफसोसजनक है।

मोदी ने कहा, ‘जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए जांच की मांग की। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी मजदूरों की मौत पर शोक व्यक्त किया है।

Tags: भिवाड़ी में अवैध पटाखा फैक्टरी
Previous Post

हरदोई में मनाया गया बकरियों का ‘जन्मदिन, 200 लोगों की दावत, डीजे पर थिरके लोग

Next Post

दिल्ली उच्च न्यायालय ने चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की सजा 18 मार्च तक स्थगित की

Related Posts

उत्तर प्रदेश

WhatsApp Advanced Chat Privacy को लेकर वायरल दावा भ्रामक, Meta AI आपकी WhatsApp चैट कब पढ़ सकता है?

September 24, 2026
देश

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के पेपरवार अंक फिर होंगे सार्वजनिक? CIC ने की 2018 से व्यवस्था बहाल करने की सिफारिश

September 24, 2026
देश

उत्तराखंड में एमबीबीएस प्रवेश फर्जीवाड़ा में मध्यप्रदेश निवासी आरोपी गिरफ्तार, तीसरी गिरफ्तारी

September 24, 2026
अंतराष्ट्रीय

ओमान के पास MV Cape Dao पर हमला, देवरिया के सूरज यादव की मौत; 27 क्रू को बचाया गया

September 24, 2026
Next Post

दिल्ली उच्च न्यायालय ने चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की सजा 18 मार्च तक स्थगित की

Recent Posts

WhatsApp Advanced Chat Privacy को लेकर वायरल दावा भ्रामक, Meta AI आपकी WhatsApp चैट कब पढ़ सकता है?

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

Meta AI आपकी पूरी WhatsApp चैट अपने-आप नहीं पढ़ता; लेकिन यूजर जब @Meta AI के जरिए उसे बुलाता है, कोई...

ऑस्ट्रेलिया के Medicare आंकड़ा पोर्टल में OpenAI के AI एजेंट की अनधिकृत पहुंच

ऑस्ट्रेलिया के Medicare सिस्टम में OpenAI एजेंट की सेंध, AI की जवाबदेही पर उठे सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

ऑस्ट्रेलिया की Medicare प्रणाली से जुड़े एक सरकारी डेटा पोर्टल में जून 2026 में OpenAI के एक AI एजेंट द्वारा...

अयोध्या: पटरंगा थाना क्षेत्र में मिठाई लेकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, बाइक की चेन उतरने से दुर्घटना की आशंका

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक मिठाई लेकर बाइक...

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के पेपरवार अंक फिर होंगे सार्वजनिक? CIC ने की 2018 से व्यवस्था बहाल करने की सिफारिश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर...

अयोध्या में कल गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, जमुनिया बाग से निकलेगी शोभायात्रा

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव के अंतिम चरण में शुक्रवार को अयोध्या में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group