Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार महिलाएं व दो पुरुष गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 13, 2026
in क्राइम, देश
0
मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार महिलाएं व दो पुरुष गिरफ्तार

मोतिहारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में संचालित एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार महिलाओं सहित दो पुरुषों को गिरफ्तार किया। मौके से आपत्तिजनक सामग्री, नकदी, स्कैनर मशीन, कई आधार कार्ड तथा अन्य संदिग्ध वस्तुएं बरामद की गई हैं। सभी सामान जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, प्रशिक्षु डीएसपी कुमारी प्रियंका को एक लिखित आवेदन प्राप्त हुआ था, जिसमें छतौनी थाना क्षेत्र के छोटा बरियारपुर स्थित चीनी मिल के समीप एक झोपड़ीनुमा घर में अवैध गतिविधियां संचालित होने की सूचना दी गई थी। आवेदन में देह व्यापार चलने का आरोप लगाया गया था। सूचना की गंभीरता को देखते हुए इसकी जानकारी तत्काल पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात को दी गई।

एसपी के निर्देश पर प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने गुप्त जांच के बाद थाना क्षेत्र के सोना मती मंदिर के पास संदिग्ध स्थल पर देर शाम छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान चार महिलाएं और दो पुरुष पकड़े गए।

कमरे की तलाशी में नकदी, स्कैनर मशीन, कई आधार कार्ड, कथित तौर पर शक्ति बढ़ाने वाली दवाएं तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बरामद स्कैनर मशीन और आधार कार्ड की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं इनका संबंध किसी धोखाधड़ी या फर्जीवाड़े से तो नहीं है।

गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags: मोतिहारी में सेक्स रैकेट
Previous Post

T20 विश्व कप में आज तीन अहम मुकाबले, इन मुकाबलों से तय होगी आगे की राह

Next Post

देहरादून में व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, 48 घंटे में हत्या की दूसरी वारदात

Related Posts

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात
अंतराष्ट्रीय

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

July 26, 2026
बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
उत्तर प्रदेश

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

July 26, 2026
मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज
अंतराष्ट्रीय

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

July 26, 2026
गाजियाबाद में अपनी बुजुर्ग मां की हत्या कर थाने में किया आत्मसमर्पण, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

बलरामपुर में युवक ने पिता की लाठी से पीट-पीटकर की हत्या, मां घायल

July 26, 2026
Next Post
पंजाब के फिरोजपुर में आरएसएस नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या

देहरादून में व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, 48 घंटे में हत्या की दूसरी वारदात

Recent Posts

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

दक्षिण-पश्चिम फ्रांस में भीषण वनाग्नि के कारण रविवार रात अन्य 55,000 लोगों को अपना घर-बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना...

नेपाल: भारतीय पर्यटकों पर कोई नया प्रतिबंध नहीं; कोई वीजा नहीं, कोई झंझट नहीं, बस दिल

नेपाल में फिर चलेंगे भारतीय ₹200 और ₹500 के नोट, 25,000 रुपये तक की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

नेपाल ने भारतीय और नेपाली नागरिकों को नौ नवंबर, 2016 या उसके बाद जारी 200 और 500 रुपये के भारतीय...

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

बलिया जिले की बांसडीह रोड पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद दो शातिर गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। अपर...

मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

भारत ने रविवार को नागरिकों से आग्रह किया कि वे संघर्ष प्रभावित समुद्री क्षेत्रों, विशेष रूप से काला सागर क्षेत्र...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

देवरिया में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी सिपाही निलंबित, मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

देवरिया जिले में एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज कर उसे निलंबित...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group