मुजफ्फरनगर जिले के ककरौली इलाके में पुलिस ने बृहस्पतिवार को साधु बनकर भिक्षा मांगने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने साधु का भेष धरकर भिक्षा मांगने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान शकील, शौकीन, इकबाल, सजील, अय्यूब और हनीफ के रूप में हुई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। कुमार ने बताया कि पकड़े गये लोगों के पास से जाली आधार कार्ड भी बरामद हुए हैं तथा मामले की जांच की जा रही है।




