Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

इटावा में करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 4, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
इटावा में करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार

इटावा जिले में सात करोड़ रुपये से ज्यादा की वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की चोरी के मामले में पुलिस ने एक संगठित गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि ये आरोपी कथित तौर पर फर्जी फर्मों के जरिए बड़े पैमाने पर जीएसटी की चोरी में शामिल थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों ने फर्जी फर्में बनाईं और सामान की आपूर्ति किए बिना अवैध रूप से ‘इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी)’ बनाने और पास करने के लिए फर्जी कर कागज जारी किये।

श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया गया था, जबकि मंगलवार को पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस ने एक लैपटॉप, फर्जी जीएसटी कागज, ई-बिल और एक बिना पंजीयन वाली कार बरामद की।

श्रीवास्तव ने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने इटावा के अलग-अलग थानों में संदिग्ध जीएसटी चोरी के संबंध में सात मुकदमे दर्ज कराये थे।

पुलिस के अनुसार जांच में पता चला कि मैसर्स एमएल बिल्डर्स और भारत बिल्डिंग मटेरियल जैसी फर्मों ने अपने कारोबार का आकार बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने और अवैध आईटीसी बनाने के लिए फर्जी कागज जारी किये, जिससे सरकारी खजाने को काफी नुकसान हुआ।

पुलिस ने बताया कि कोतवाली, फ्रेंड्स कॉलोनी और जसवंतनगर थानों में भी इसी तरह की धोखाधड़ी का पता चला। इससे जाहिर हुआ कि इसमें एक ही संगठित रैकेट शामिल है।

जिला स्तर पर गठित एक विशेष जांच टीम ने चार्टर्ड अकाउंटेंट से पूछताछ करने के अलावा कॉल डेटा रिकॉर्ड, जीएसटी पोर्टल पर हुई गतिविधि, बैंकिंग लेनदेन और अन्य डिजिटल सुबूतों की पड़ताल की।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने अनजान लोगों के दस्तावेजों का इस्तेमाल करके फर्जी जीएसटी पंजीकरण कराये और व्यापारियों तथा ठेकेदारों से आईटीसी मंजूर करने के लिए लगभग ढाई प्रतिशत कमीशन भी लिया।

अधिकारियों ने बताया कि धन के लेन-देन का पता लगाने और धोखाधड़ी में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है।

#Goodwork
फर्जी फर्म बनाकर संगठित रूप से जीएसटी चोरी करने वाले गिरोह पर #Etawahpolice की बड़ी कार्यवाही ।
गिरफ्तारी/बरामदगी के संबंध में SSP इटावा द्वारा दी गयी बाइट । https://t.co/CVuwxkRmvY pic.twitter.com/O3NVlxayxu

— ETAWAH POLICE (@etawahpolice) February 3, 2026

Tags: जीएसटी चोरी के आरोप
Previous Post

वाराणसी में एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में एक लाख का कुख्यात इनामी बदमाश ढेर

Next Post

अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले में 4.1 तीव्रता के भूकंप के झटके

Related Posts

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

August 2, 2026
हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई
उत्तर प्रदेश

हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई

August 2, 2026
नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार

August 2, 2026
सहारनपुर में डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट ने की सिर में गोली मारकर की आत्महत्या
उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट ने की सिर में गोली मारकर की आत्महत्या

August 2, 2026
Next Post
बांग्लादेश में आए भूकंप के झटके पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर में भी महसूस किए गए

अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले में 4.1 तीव्रता के भूकंप के झटके

Recent Posts

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत और चीन के बीच सीमा व्यापार सिक्किम के नाथू ला दर्रे और हिमाचल प्रदेश के शिपकी ला दर्रे के...

सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9.86 लाख करोड़ रुपये डूबे

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप...

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारतीय महिला मुक्केबाजों ने अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए पांच स्वर्ण पदक जीते जबकि पुरूष वर्ग में सचिन सिवाच और...

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

by admin
August 2, 2026
0

रूस की राजधानी मॉस्को में स्थित एक रेस्तरां में शनिवार को बम विस्फोट में कथित हमलावर समेत कम से कम...

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, विरोधी राजनीतिक दलों द्वारा हाल के दिनों में किए जा रहे आचरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group