Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सहारनपुर में शोरूम चोरी मामले में तीन महिलाओं सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार, तीन करोड़ रुपये के गहने बरामद

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 3, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
सहारनपुर में शोरूम चोरी मामले में तीन महिलाओं सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार, तीन करोड़ रुपये के गहने बरामद

सहारनपुर जिले में पुलिस ने एक शोरूम में हुई करोड़ों रुपये के आभूषणों की चोरी का मामला सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और करीब तीन करोड़ रुपये के गहने बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक यह चोरी टाटा ग्रुप के कैरटलेन ज्वेलरी शोरूम में हुई थी, जो सदर बाजार पुलिस थाना इलाके में स्थित है। सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आशीष तिवारी ने बताया कि पुलिस ने लगभग तीन करोड़ रुपये के गहने और 45,100 रुपये नकद बरामद किए हैं।

तिवारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस की पांच टीमें बनाई गई थीं, जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने ‘100 प्रतिशत रिकवरी’ बताया।

एसएसपी ने पुलिस टीम के लिए 25,000 रुपये के इनाम की घोषणा करते हुए कहा कि यह सफलता सदर बाजार पुलिस और स्वैट सर्विलांस इकाई की संयुक्त टीम ने हासिल की।

एसएसपी के अनुसार, चोरी की यह घटना 23 जनवरी की रात भारी बारिश के बीच हुई थी। आरोपी सीढ़ियों के पास की दीवार तोड़कर शोरूम में दाखिल हुए थे। शोरूम के प्रबंधक अंकित मुखर्जी ने बाद में शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात लोगों ने सोने, हीरे के गहने और नकद चुरा लिया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इरशाद उर्फ काला, दिलशाद, काली, सीमा और सलमा के रूप में हुई है जिनमें से तीन महिलाएं हैं।

एसएसपी तिवारी ने बताया कि आरोपियों को खलासी लाइन इलाके में छोटी रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है, और आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।

Tags: सहारनपुर में शोरूम चोरी मामले में
Previous Post

पेरिस: चाइल्ड पोर्न और डीपफेक जांच के संबंध में ‘एक्स’ के कार्यालयों पर छापेमारी

Next Post

अयोध्या धाम में यातायात एडवाइजरी: रामपथ मार्ग पर ई-रिक्शा संचालन एवं पार्किंग पर प्रतिबन्ध

Related Posts

अपहरण के मामले में अनावश्यक जांच जारी रखने पर हाईकोर्ट ने लगाया उप्र सरकार पर जुर्माना
उत्तर प्रदेश

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने कोडीन सिरप मामले में सुनवाई से खुद को अलग किया

August 1, 2026
अदालत की अवमानना मामले में बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी
उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2013 की भर्ती प्रक्रिया से हुई प्रधानाचार्यों की नियुक्तियां बहाल कीं

August 1, 2026
मायावती के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और अखिलेश ने उन्हें बधाई दी
उत्तर प्रदेश

विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने 25 सीटों पर तय किए उम्मीदवार: मायावती

August 1, 2026
भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार
क्राइम

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

July 31, 2026
Next Post
अयोध्या धाम में यातायात एडवाइजरी: रामपथ मार्ग पर ई-रिक्शा संचालन एवं पार्किंग पर प्रतिबन्ध

अयोध्या धाम में यातायात एडवाइजरी: रामपथ मार्ग पर ई-रिक्शा संचालन एवं पार्किंग पर प्रतिबन्ध

Recent Posts

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाली वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शनिवार को बड़ी कटौती की गयी।...

अपहरण के मामले में अनावश्यक जांच जारी रखने पर हाईकोर्ट ने लगाया उप्र सरकार पर जुर्माना

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने कोडीन सिरप मामले में सुनवाई से खुद को अलग किया

by admin
August 1, 2026
0

प्रयागराज, कोडीन युक्त सिरप मामले में याचिकाकर्ता के न्यायाधीश से संपर्क करने के प्रयास के बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय के...

अदालत की अवमानना मामले में बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2013 की भर्ती प्रक्रिया से हुई प्रधानाचार्यों की नियुक्तियां बहाल कीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने शुक्रवार को एकल पीठ के उस आदेश को निरस्त कर दिया, जिसमें...

मायावती के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और अखिलेश ने उन्हें बधाई दी

विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने 25 सीटों पर तय किए उम्मीदवार: मायावती

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group