Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गोंडा जिले में ऑनर किलिंग: पिता-पुत्र गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 1, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
दिल्ली: चोरी हुई एसयूवी में छूट गए आईपॉड की मदद से चोरी का आरोपी उप्र से गिरफ्तार

गोंडा जिले में एक युवती (19) की कथित तौर पर झूठी शान लिए हत्या (ऑनर किलिंग) किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस प्रकरण में युवती के पिता और भाई को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने यहां बताया कि कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम ठोरहंस में कल (शुक्रवार) एक युवती की मौत घर में कथित तौर पर करंट लगने से होने की सूचना मिली थी।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान डायल-112 पर आई एक कॉल में उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया। उन्होंने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और प्रकरण की छानबीन शुरू की।

उन्होंने बताया कि फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड की मदद से तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्य संकलित करते हुए युवती के होने वाले पति परमेश्वर पाठक की तहरीर पर युवती के पिता चंद्र प्रकाश और भाई राहुल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि युवती दूर के रिश्तेदार (परमेश्वर पाठक) से विवाह करना चाहती थी जिसका पिता व भाई विरोध कर रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि 30 जनवरी को युवती के घर से जाने की तैयारी किये जाने की सूचना पाकर उन्होंने उसे कथित तौर पर कमरे में बंद कर दिया और उसके हाथ पैर बांध दिए और मुंह दबाकर बिजली के केबल से करंट लगाकर उसे मार डाला। अधिकारियों ने बताया कि परमेश्वर ने पुलिस को युवती के कई पत्र भी दिखायें जिसमें पिता और भाई से खतरा बताया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि दो चिकित्सकों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के साथ कराए गए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में भी करंट लगने से मौत की पुष्टि हुई है।

एसपी ने बताया कि आरोपियों ने घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास करते हुए उसके पास इस्तरी (प्रेस मशीन) रख दी थी, लेकिन जांच में सच्चाई उजागर हो गई।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त मफलर, दुपट्टा और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Tags: पिता-पुत्र गिरफ्तार
Previous Post

मुजफ्फरनगर में एक ही समुदाय के दो गुटों के बीच झड़प में कम से कम छह लोग घायल

Next Post

बलिया में 10 वर्षीय बच्चे का शव सरयू नदी में मिला

Related Posts

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

August 2, 2026
हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई
उत्तर प्रदेश

हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई

August 2, 2026
नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार

August 2, 2026
सहारनपुर में डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट ने की सिर में गोली मारकर की आत्महत्या
उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट ने की सिर में गोली मारकर की आत्महत्या

August 2, 2026
Next Post
जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत

बलिया में 10 वर्षीय बच्चे का शव सरयू नदी में मिला

Recent Posts

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत और चीन के बीच सीमा व्यापार सिक्किम के नाथू ला दर्रे और हिमाचल प्रदेश के शिपकी ला दर्रे के...

सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9.86 लाख करोड़ रुपये डूबे

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप...

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारतीय महिला मुक्केबाजों ने अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए पांच स्वर्ण पदक जीते जबकि पुरूष वर्ग में सचिन सिवाच और...

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

by admin
August 2, 2026
0

रूस की राजधानी मॉस्को में स्थित एक रेस्तरां में शनिवार को बम विस्फोट में कथित हमलावर समेत कम से कम...

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, विरोधी राजनीतिक दलों द्वारा हाल के दिनों में किए जा रहे आचरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group