Friday, September 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

इलाहाबाद हाईकोर्ट: आपराधिक मुकदमों में निचली अदालतें पुनर्विचार याचिका लंबित होने के कारण आरोप तय करना टाले नहीं

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 28, 2026
in उत्तर प्रदेश
0

प्रयागराज, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने प्रदेश की सभी अदालतों को निर्देश दिया है कि वे आपराधिक मुकदमों में आरोप तय करना महज इसलिए ना टालें क्योंकि आरोप से बरी करने का आवेदन खारिज किए जाने के खिलाफ आरोपी ने पुनर्विचार याचिका या अपील दायर कर रखी है।

न्यायमूर्ति सी. प्रकाश ने यह निर्देश देते हुए अवनीश चंद्र श्रीवास्तव नाम के एक व्यक्ति द्वारा दायर याचिका खारिज कर दी। सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी अवनीश चंद्र श्रीवास्तव 2004 के धोखाधड़ी के एक मामले में आरोपी है।

याचिकाकर्ता ने कौशांबी के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश को चुनौती दी थी। निचली अदालत ने आरोप से बरी करने की उसकी अर्जी खारिज कर दी थी।

अदालत ने कहा कि यदि आरोप से बरी करने का आवेदन खारिज कर दिया जाता है और ऊपर की अदालत द्वारा उस आदेश पर रोक नहीं लगाई जाती है तो आरोप तय करना निचली अदालतों का एक वैधानिक कर्तव्य है।

अदालत ने आठ जनवरी के अपने आदेश में निचली अदालतों द्वारा यह बहाना बनाकर कि उच्च न्यायालय में आपराधिक पुनरीक्षण या रिट याचिका लंबित है, आरोप तय करने से बचने के चलन पर चिंता व्यक्त की।

अदालत ने कहा, ‘‘यह कानून का स्थापित प्रावधान है कि किसी आदेश के खिलाफ आपराधिक पुनर्विचार या आपराधिक अपील दायर करने का अर्थ यह नहीं है कि उस अदालत के मुकदमे पर रोक लगा दी गई है।’’

अदालत ने कहा कि यदि सत्र अदालत या मजिस्ट्रेट को आरोपी व्यक्ति को आरोप से बरी करने का कोई आधार नहीं मिलता है तो जब तक आरोप से बरी करने के आवेदन को खारिज करने के आदेश को चुनौती ना दी जाए और उच्च न्यायालय द्वारा उस पर रोक ना लगा दी जाए, सत्र न्यायालय और मजिस्ट्रेट की अदालतें सीआरपीसी की धारा 228 और 240 के तहत आरोपी के खिलाफ आरोप तय करने के लिए वैधानिक रूप से बाध्य हैं।

Tags: इलाहाबाद हाईकोर्ट: आपराधिक मुकदमों
Previous Post

जनगणना 2027 के दूसरे चरण में होगी जातिवार गणना

Next Post

चांदी का वायदा भाव रिकॉर्ड 3.83 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर, सोना भी मजबूत

Related Posts

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में मोबाइल की ₹2,799 की EMI के लिए युवक को अगवा कर खून निकालने व 4 दिन बंधक बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में पिकअप और ट्रैक्टर की टक्कर में दो मजदूरों की मौत, चार घायल

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में घर के बरामदे में सो रहे BSc छात्र की चाकू से हत्या, पिता के इलाज के लिए लखनऊ गया था परिवार

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

UP Weather: 22 सितंबर से उत्तर प्रदेश में मौसम होगा शुष्क, मानसून की विदाई के संकेत

September 17, 2026
Next Post

चांदी का वायदा भाव रिकॉर्ड 3.83 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर, सोना भी मजबूत

Recent Posts

Graham Sanctioning Act 2026: अमेरिकी कानून को चीन ने ठुकराया, भारत ने कहा- 140 करोड़ लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

बीजिंग, चीन ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर शुल्क लगाने संबंधी अमेरिकी क्षेत्राधिकार को खारिज करते हुए बृहस्पतिवार...

NCERT की ‘सारंगी भाग-1’ में कविता के चंदा मामा दूर के की दूसरी पंक्ति में विवाद, पटना हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

पटना उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की एक पुस्तक में कथित तौर पर ‘‘गलत, अश्लील...

Tata Sons में बड़ा फैसला: N चंद्रशेखरन 5 साल और रहेंगे चेयरमैन, शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी; नोएल टाटा ने किया विरोध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

मुंबई, टाटा संस के निदेशक मंडल ने बृहस्पतिवार को एन चंद्रशेखरन को कार्यकारी चेयरमैन के रूप में पांच साल के...

UPI भुगतान पर 0.4% MDR से व्यापारियों पर बढ़ेगा बोझ, नकदी की तरफ लौटने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

नयी दिल्ली, बड़े मूल्य के यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत ‘मर्चेंट डिस्काउंट रेट’ (एमडीआर) लगाए जाने के बीच खुदरा एवं...

लखनऊ में मोबाइल की ₹2,799 की EMI के लिए युवक को अगवा कर खून निकालने व 4 दिन बंधक बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

लखनऊ में मोबाइल फोन की किस्त न चुकाने पर एक युवक को अगवा करके चार दिनों तक बंधक बनाने, उससे...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group