Friday, September 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

राज्य बार काउंसिल में एससी-एसटी आरक्षण के लिए जनहित याचिका पर विचार से सुप्रीमकोर्ट का इनकार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 27, 2026
in देश
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने विभिन्न राज्य बार काउंसिल में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के वकीलों के लिए आरक्षण की मांग वाली जनहित याचिका पर सुनवाई करने से मंगलवार को इंकार कर दिया।

प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति आर महादेवन तथा न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और यह याचिका देर से दाखिल की गई। उन्होंने कहा कि चुनावों के लिए इस तरह की मांग में बहुत देर हो चुकी है।

सुनवाई के दौरान, याचिकाकर्ताओं के वकीलों ने विभिन्न राज्य बार काउंसिल में महिला वकीलों के लिए प्रतिनिधित्व जरूरी करने वाले शीर्ष अदालत के पहले के आदेश का हवाला दिया।

याचिकाकर्ताओं के वकीलों, जिनमें राम कुमार गौतम भी शामिल थे, ने तर्क दिया कि विभिन्न राज्य बार काउंसिल में महिला वकीलों के प्रतिनिधित्व पर आदेश जारी किए गए थे जबकि अधिवक्ता अधिनियम, 1961 में आरक्षण या प्रतिनिधित्व के मुद्दे पर कुछ नहीं कहा गया है।

प्रधान न्यायाधीश ने कहा, “आप हर जगह हैं। न्यायपालिका में, वकीलों के बीच, संसद में…..बार काउंसिल 1961 से है, और आपने कुछ नहीं किया। सिर्फ इसलिए कि उच्चतम न्यायालय ने महिलाओं के लिए कुछ किया, तो आप अब आ गए! आप बस इसे थाली में परोसा हुआ चाहते हैं।

पहले के निर्देशों के दायरे पर स्पष्टीकरण देते हुए, प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि पीठ ने महिला वकीलों को “आरक्षण” नहीं दिया, बल्कि लंबे समय से चली आ रहीं कम प्रतिनिधित्व की समस्या पर ध्यान देने के लिए उनके प्रतिनिधित्व को अनिवार्य किया है।

प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘‘हमने महिलाओं के लिए आरक्षण नहीं दिया है; यह सिर्फ प्रतिनिधित्व है।”

उन्होंने यह भी कहा कि महिला वकीलों को दी गई राहत काफी समय तक लगातार चले वाद का नतीजा है। उन्होंने याचिकाकर्ताओं की इस बात के लिए आलोचना की कि वे चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद अदालत में आए। प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘‘आप अगले चुनाव के लिए हमसे संपर्क कर सकते हैं।

Tags: राज्य बार काउंसिल में एससी-एसटी
Previous Post

UGC के नए नियम से सवर्णों में आक्रोश, यूजीसी रूल्स के सेक्शन 3 (C) में ऐसा क्या?

Next Post

Video, Shankaracharya विवाद में अधिकारी ने दिया इस्तीफा, कहा- सरकारी अधिकारी Robot नहीं; बहस- पंडित बनाम ठाकुर?

Related Posts

उत्तर प्रदेश

WhatsApp Advanced Chat Privacy को लेकर वायरल दावा भ्रामक, Meta AI आपकी WhatsApp चैट कब पढ़ सकता है?

September 24, 2026
देश

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के पेपरवार अंक फिर होंगे सार्वजनिक? CIC ने की 2018 से व्यवस्था बहाल करने की सिफारिश

September 24, 2026
देश

उत्तराखंड में एमबीबीएस प्रवेश फर्जीवाड़ा में मध्यप्रदेश निवासी आरोपी गिरफ्तार, तीसरी गिरफ्तारी

September 24, 2026
अंतराष्ट्रीय

ओमान के पास MV Cape Dao पर हमला, देवरिया के सूरज यादव की मौत; 27 क्रू को बचाया गया

September 24, 2026
Next Post

Video, Shankaracharya विवाद में अधिकारी ने दिया इस्तीफा, कहा- सरकारी अधिकारी Robot नहीं; बहस- पंडित बनाम ठाकुर?

Recent Posts

WhatsApp Advanced Chat Privacy को लेकर वायरल दावा भ्रामक, Meta AI आपकी WhatsApp चैट कब पढ़ सकता है?

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

Meta AI आपकी पूरी WhatsApp चैट अपने-आप नहीं पढ़ता; लेकिन यूजर जब @Meta AI के जरिए उसे बुलाता है, कोई...

ऑस्ट्रेलिया के Medicare आंकड़ा पोर्टल में OpenAI के AI एजेंट की अनधिकृत पहुंच

ऑस्ट्रेलिया के Medicare सिस्टम में OpenAI एजेंट की सेंध, AI की जवाबदेही पर उठे सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

ऑस्ट्रेलिया की Medicare प्रणाली से जुड़े एक सरकारी डेटा पोर्टल में जून 2026 में OpenAI के एक AI एजेंट द्वारा...

अयोध्या: पटरंगा थाना क्षेत्र में मिठाई लेकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, बाइक की चेन उतरने से दुर्घटना की आशंका

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक मिठाई लेकर बाइक...

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के पेपरवार अंक फिर होंगे सार्वजनिक? CIC ने की 2018 से व्यवस्था बहाल करने की सिफारिश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर...

अयोध्या में कल गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, जमुनिया बाग से निकलेगी शोभायात्रा

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव के अंतिम चरण में शुक्रवार को अयोध्या में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group