सहारनपुर जिले के नानौता थाना क्षेत्र की पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो के आधार पर मंगलवार को 21-वर्षीय उस युवक को गिरफ्तार कर लिया, जिसे कथित तौर पर एक खेत में पिस्तौल से कई गोलियां चलाते देखा जा सकता है।
पुलिस के अनुसार, 29 सेकंड का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें गोलीबारी करने वाले युवक की पहचान लक्की (21) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि युवक लाल कमीज पहने, चार से पांच गोलियां हवा में चलाता दिख रहा है, जबकि पृष्ठभूमि में एक स्पीकर पर हरियाणा के एक गायक का गाना बज रहा है।
पुलिस के मुताबिक, गोलियां चलाने के बाद युवक खुद को दबंग दिखाने के लिए कॉलर उठाकर अकड़ भरे अंदाज में ‘पोज’ देता नजर आता है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए, तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद आरोपी को नानौता पुलिस थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
नानौता पुलिस थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) नवीन कुमार सैनी ने बताया कि गोलीबारी में इस्तेमाल की गई पिस्तौल जब्त कर ली गई है और आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
एसएचओ ने बताया, ‘‘यह कृत्य शस्त्र अधिनियम का गंभीर उल्लंघन है और समाज, विशेषकर युवाओं, को गलत संदेश देता है।
#Saharanpur| बेरोजगारी से ऊबे रईस नौजवान ने एक पिस्टल खरीदी. 2 फायर उत्तर दिशा में और 2 फायर दक्षिण दिशा में दागे और घर चला गया.
नौजवान के इस कृत्य से पुलिस को टास्क मिल गया और बेरोजगार को कुछ दिन जेल में रोटी खाने का मौका pic.twitter.com/wbIzickBRt
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) January 27, 2026