Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Indonesia के सुलावेसी में मिली 67,800 वर्ष पुरानी गुफा कला, बनी सबसे पुरानी ज्ञात गुफा कला

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 22, 2026
in Featured, अंतराष्ट्रीय
0

एक नए शोध में पता चला है कि इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर पाए गए गुफा चित्र मानवता की अब तक की सबसे पुरानी ज्ञात गुफा कला हैं। यह खोज यूरोप में पाए जाने वाले फ्रांस और स्पेन के प्रसिद्ध गुफा चित्रों से हजारों साल पहले की कला का सबूत देती है।

‘नेचर’ जर्नल में आज प्रकाशित इस शोध में बताया गया है कि पूर्वी इंडोनेशिया में रहने वाले लोग अब तक सोचे गए समय से कहीं पहले पत्थर पर चित्र बना रहे थे। ये कलाकार न केवल विश्व के शुरुआती चित्रकारों में शामिल थे, बल्कि संभवतः उन आबादियों का हिस्सा थे जो बाद में ऑस्ट्रेलिया और पापुआ के आदिवासी पूर्वजों के तौर पर विकसित हुईं।

सुलावेसी की चूना-पत्थर की गुफाओं में लाल रंग के हाथ से बनाए गए स्टेंसिल पाए गए हैं, जो पत्थर पर दबा कर रखे गए हाथ पर रंग को फूंककर डालते हुए बनाये गये थे।

यूरेनियम के सूक्ष्म विश्लेषण से चित्रों के बनने का समय कम से कम 67,800 वर्ष पुराना पाया गया, जिससे यह पूरी दुनिया की अब तक की सबसे पुरानी, सुरक्षित रूप से जांची गयी गुफा कला बन गयी। यह क्षेत्रीय चित्रों से 15,000 वर्ष और फ्रांस के सबसे पुराने गुफा चित्रों से 30,000 वर्ष पुराना है।

एक हाथ का स्टेंसिल विशेष है क्योंकि यह शैली केवल सुलावेसी में ही देखने को मिली और पाई गई। इसकी उंगलियों के छोरों को जानवरों के पंजे जैसी आकृति दी गई थी जिससे प्रतीत होता है कि इस कला का प्रतीकात्मक अर्थ संभवतः मानव और पशु संबंधों के बारे में प्राचीन समझ से जुड़ा था। इससे पहले सुलावेसी में पक्षी जैसे सिर वाले मानव चित्र और अन्य पशु-संरचना वाले चित्र भी पाए गए थे, जो कम से कम 48,000 वर्ष पुराने थे।

शोध से यह भी पता चलता है कि पत्थरों की इन गुफाओं में चित्रकला एक लंबी अवधि तक जारी रही, करीब 20,000 वर्ष पहले आखिरी हिम युग तक। बाद में लगभग 4,000 वर्ष पहले इंडोनेशिया के पहले किसान, ऑस्ट्रोनीशियन भाषी लोग इस इलाके में आए और पुराने चित्रों के ऊपर उन्होंने अपनी कल्पना को आकार दिया।

शोध से यह भी संकेत मिलता है कि इन चित्रों को बनाने वाले लोग संभवतः उन आबादी का हिस्सा थे, जिन्होंने समुद्र पार किया, ऑस्ट्रेलिया और न्यू गिनी पहुंचे तथा बस गए। इन लोगों को आधुनिक आदिवासी ऑस्ट्रेलियाई लोगों के पूर्वज के तौर पर जाना जाता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह खोज दिखाती है कि प्रारंभिक मानव की रचनात्मकता केवल यूरोप तक सीमित नहीं थी, बल्कि दक्षिण-पूर्व एशिया में भी प्रतीकात्मक व्यवहार, कला और सामाजिक पहचान की जटिल समझ पहले से मौजूद थी।

यह खोज मानव संस्कृति की उत्पत्ति और प्रारंभिक रचनात्मकता के भूगोल को पुनर्विचार करने का संकेत देती है और बताती है कि इंडोनेशिया और आसपास के द्वीपों में और भी प्राचीन कला की खोज हो सकती है।

( द कन्वरसेशन )

Tags: Indonesia के सुलावेसी में मिली
Previous Post

जापान में तकनीकी खामी के कारण महज कुछ घंटों में बंद हुआ दुनिया का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र

Next Post

हसीना के के बाद बांग्लादेश में पहले आम चुनाव का प्रचार शुरू, मतदाता करेगे प्रस्तावित राजनीतिक सुधारों पर भी फैसला

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Yemen Houthi : हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमले का दावा, जाज़ान में दो लोग घायल

September 13, 2026
Next Post

हसीना के के बाद बांग्लादेश में पहले आम चुनाव का प्रचार शुरू, मतदाता करेगे प्रस्तावित राजनीतिक सुधारों पर भी फैसला

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर के रियासी में मिनी बस पलटने से दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सोमवार को एक मिनी बस के पलट जाने के बाद दो लोगों की मौत हो...

sanketik photo

महराजगंज जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

महराजगंज जिले में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों...

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने रविवार को यहां फाइनल में कोरिया पर 4-1 से जीत से अपना पुरुष जूनियर एशिया कप...

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

ईरान में 33 वर्षीय ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शमसाबादी को मौत की सजा सुनाए जाने की खबर सामने आई है। ईरान...

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

कीव, रूस और यूक्रेन के बीच एक-दूसरे पर ड्रोन से हमला करने का सिलसिला जारी रहने के बीच रातभर कई...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group