Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या में सहकारी ग्राम विकास बैंक प्रतिनिधि पद के लिए एकमात्र नामांकन, संजय सिंह राजू निर्विरोध चुना जाना तय

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
January 20, 2026
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0

अयोध्या, उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक शाखा अयोध्या के प्रतिनिधि पद के लिए भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी संजय सिंह राजू ने मंगलवार को मसौधा ब्लॉक कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया। निर्धारित समय तक अन्य किसी प्रत्याशी द्वारा नामांकन न किए जाने के कारण उनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है।

नामांकन के दौरान भाजपा के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सहकारी संस्थाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और ऐसे प्रतिनिधियों का चयन आवश्यक है जो किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को समझकर समाधान की दिशा में कार्य करें।

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि सहकारी ग्राम विकास बैंक ग्रामीण विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण संस्था है, ऐसे में प्रतिनिधि का अनुभव और सामाजिक जुड़ाव अहम भूमिका निभाता है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि राजू सिंह सहकारी बैंक के माध्यम से ग्रामीण विकास और किसानों के हित में प्रभावी कार्य करेंगे। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि सहकारी क्षेत्र में पारदर्शिता और किसानों के हितों की रक्षा के लिए पार्टी प्रतिबद्ध है।

नामांकन के बाद संजय सिंह राजू ने कहा कि पार्टी नेतृत्व और सहयोगियों ने जो विश्वास जताया है, उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों, छोटे कर्जदारों और ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंदों को सहकारी बैंक की योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी।

मौके पर सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, शक्ति सिंह गन्ना चेयरमैन दीपेंद्र सिंह, गिरीश पांडे डिप्पुल, शंभूनाथ सिंह दीपू, मुन्ना सिंह, महंत रमेश दास, शैलेंद्र कोरी, तिलक राम मौर्या, काशीराम रावत, चंद्रभान सिंह, अनुपम सिंह, दिवाकर सिंह सहित बडी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags: अयोध्या में सहकारी ग्राम विकास बैंक
Previous Post

Photo, अयोध्या में मल्टीलेवल पार्किंग के लिए चौक सब्जी मंडी में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Next Post

T20: वनडे का हिसाब चुकता करने उतरेगा भारत, सूर्यकुमार के प्रदर्शन पर होगी नजर

Related Posts

अयोध्या

Ayodhya: ट्रैक्टर में बंधे रोटावेटर की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

सुलतानपुर जिले के हलियापुर क्षेत्र में घर में बिस्तर पर मिला बुजुर्ग महिला का शव

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

Balrampur: 59.59 लाख का गेहूं गायब; प्रभारी सचिव प्रकाश सिंह गिरफ्तार

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati : आकाश आनंद पर मायावती का बड़ा आरोप, बोलीं- अब भी अशोक सिद्धार्थ के बहकावे में

September 13, 2026
Next Post

T20: वनडे का हिसाब चुकता करने उतरेगा भारत, सूर्यकुमार के प्रदर्शन पर होगी नजर

Recent Posts

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने रविवार को यहां फाइनल में कोरिया पर 4-1 से जीत से अपना पुरुष जूनियर एशिया कप...

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

ईरान में 33 वर्षीय ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शमसाबादी को मौत की सजा सुनाए जाने की खबर सामने आई है। ईरान...

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

कीव, रूस और यूक्रेन के बीच एक-दूसरे पर ड्रोन से हमला करने का सिलसिला जारी रहने के बीच रातभर कई...

Yemen Houthi : हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमले का दावा, जाज़ान में दो लोग घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

काहिरा, यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने रविवार रात पड़ोसी देश सऊदी अरब पर फिर से हमले करने का...

AI News: एंथ्रोपिक CEO डारियो अमोदेई की चेतावनी, 6-12 महीने में AI इंटरनेट पर कर सकता है बड़ा नियंत्रण; विकास धीमा करने की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

न्यूयॉर्क, कृत्रिम मेधा (एआई) से जुड़ी कंपनी एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डारियो अमोदेई ने कहा है कि एआई...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group