Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9.86 लाख करोड़ रुपये डूबे

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 20, 2026
in देश, व्यापार जगत
0
सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9.86 लाख करोड़ रुपये डूबे

मुंबई, वैश्विक स्तर पर तनाव बढ़ने और वैश्विक बाजारों के कमजोर संकेतों के बीच मंगलवार को चौतरफा बिकवाली होने से घरेलू शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़कते हुए 83,000 के नीचे फिसल गया जबकि निफ्टी 353 अंक टूट गया।

कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट जारी रहने और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली से निवेशकों की धारणा पर प्रतिकूल असर पड़ा।

इस चौतरफा बिकवाली से बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार मूल्यांकन 9,86,093.96 करोड़ रुपये घटकर 4,55,82,683.29 करोड़ रुपये यानी 5.01 लाख करोड़ डॉलर रह गया।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 1,065.71 अंक यानी 1.28 प्रतिशत लुढ़ककर 82,180.47 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,235.6 अंक फिसलकर 82,010.58 अंक तक आ गया था।

वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी 353 अंक यानी 1.38 प्रतिशत गिरकर 25,232.50 अंक पर बंद हुआ। यह घरेलू बाजारों में गिरावट का लगातार दूसरा दिन रहा। सोमवार को सेंसेक्स में 324.17 अंक की कमजोरी आई थी जबकि निफ्टी 108.85 अंक गिरा था।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा ने कहा, ‘बाजार में गिरावट का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। कमजोर वैश्विक संकेतों और व्यापक बिकवाली से बाजार धारणा कमजोर रही। विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार बिकवाली और कमजोर रुपये से भी जोखिम लेने से परहेज देखा गया।’

सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से इटर्नल में सबसे अधिक 4.02 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद बजाज फाइनेंस का शेयर भी 3.88 प्रतिशत गिर गया।

इसके अलावा सन फार्मा, इंटरग्लोब एविएशन (यानी इंडिगो), ट्रेंट, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फिनसर्व के शेयर भी नुकसान में रहे। एचडीएफसी बैंक सेंसेक्स में शामिल इकलौता ऐसा शेयर रहा, जो बढ़त के साथ बंद हुआ।

बीएसई पर सूचीबद्ध कुल 3,503 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई जबकि 780 शेयर चढ़कर बंद हुए और 119 अन्य अपरिवर्तित रहे। व्यापक बाजार में छोटी कंपनियों का बीएसई स्मालकैप सूचकांक 2.74 प्रतिशत लुढ़क गया जबकि मझोली कंपनियों के मिडकैप सूचकांक में 2.52 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

क्षेत्रवार सूचकांकों में रियल्टी खंड में 5.21 प्रतिशत की सर्वाधिक गिरावट देखी गई जबकि सेवा खंड 2.89 प्रतिशत, पूंजीगत उत्पाद खंड 2.76 प्रतिशत और विवेकाधीन उपभोक्ता खंड 2.73 प्रतिशत गिर गया।

ऑनलाइन ट्रेडिंग फर्म एनरिच मनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पोनमुडी आर. ने कहा, ‘अमेरिकी प्रशासन द्वारा शुल्क को विदेश नीति के एक उपकरण के रूप में आक्रामक और अक्सर अप्रत्याशित तरीके से इस्तेमाल किए जाने से वैश्विक बाजारों में बेचैनी बढ़ी है, जिससे वित्तीय बाजारों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।’

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 3,262.82 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 4,234.30 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।

यूरोप के बाजारों में कारोबार के दौरान एक प्रतिशत से अधिक की कमजोरी देखी गई। अमेरिकी बाजार सोमवार को अवकाश के कारण बंद रहे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63.91 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

सोमवार को सेंसेक्स 324.17 अंक गिरकर 83,246.18 अंक और निफ्टी 108.85 अंक फिसलकर 25,585.50 अंक पर बंद हुआ था।

Tags: 066 अंक लुढ़कासहमा शेयर बाजारसेंसेक्स 1
Previous Post

अंबेडकरनगर: BJP नेता उमाशंकर सिंह ने पत्नी सोनी सिंह की गला काटकर की हत्या!

Next Post

अयोध्या पहुंचे कुमार विश्वास, किया रामलला का दर्शन; फिर पूर्व विधायक ने धोए पैर?

Related Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
देश

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

July 27, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग
खेल

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

July 27, 2026
बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग
देश

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

July 27, 2026
Next Post
अयोध्या पहुंचे कुमार विश्वास, किया रामलला का दर्शन; फिर पूर्व विधायक ने धोए पैर?

अयोध्या पहुंचे कुमार विश्वास, किया रामलला का दर्शन; फिर पूर्व विधायक ने धोए पैर?

Recent Posts

राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग भव्य शुभारंभ, ग्लासगो में जुटे 74 देशों के खिलाड़ी

Commonwealth Games: शर्मिला ने जीता स्वर्ण, ज्ञानेश्वरी और सर्वेश को रजत, बिंद्यारानी ने कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

ग्लास्गो, शर्मिला धनकर ने महिला शॉट पुट एफ57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक के साथ इतिहास रचा जबकि भारोत्तोलक ज्ञानेश्वरी यादव...

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

देवरिया जिले में फर्जी शादी रचाकर हरियाणा के एक व्यक्ति से कथित तौर पर एक लाख दस हजार रुपये ठगने...

बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही

बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

बेसिक शिक्षा विभाग में अब निदेशालय स्तर पर आयोजित प्रत्येक ऑनलाइन समीक्षा बैठक में मंडल स्तर से सहायक शिक्षा निदेशक...

गोरखपुर: नौका विहार में दो नावों की टक्कर, हादसे में युवक लखमुद्दीन की मौत, बच्चे समेत 9 घायल

गोरखपुर: नौका विहार में दो नावों की टक्कर, हादसे में युवक लखमुद्दीन की मौत, बच्चे समेत 9 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले के रामगढ़ ताल झील में दो ‘स्पीडबोट’ की टक्कर में 20 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई...

आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश

प्रदेश में 900 नयी अदालतों के गठन में देरी, मुख्य सचिव उच्च न्यायालय में हुए पेश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में 900 नयी अदालतों के गठन में हो रही देरी पर अदालत की सख्ती के बाद राज्य...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group