Thursday, July 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

प्रतापगढ़ और सुलतानपुर में सड़क हादसों में 35 लोग हुए घायल

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 17, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
मिर्जापुर: पिकअप वैन पलट जाने के कारण 16 मजदूर घायल

प्रतापगढ़ और सुलतानपुर जिलों में अलग-अलग सड़क हादसों में करीब 35 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक प्रतापगढ़ जिले के नगर कोतवाली थानाक्षेत्र में प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर शनिवार सुबह बस की टक्कर से एक अन्य यात्री वाहन के पलट जाने से उसके 23 यात्री घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

नगर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रशांत राज हुड़्डा ने बताया कि संत कबीर नगर जनपद के साठा थानाक्षेत्र के लोहरौली गांव से 37 श्रद्धालु इस यात्री वाहन से मौनी अमावस्या के अवसर पर माघ मेला प्रयागराज गंगा स्नान के लिए जा रहे थे।

उन्‍होंने बताया कि ‘जोगापुर कोल्ड स्टोरेज’ के निकट एक निजी बस के पीछे से टक्कर मारने से यह वाहन पलट गया जिससे महिलाओं, बच्चों समेत कुल 23 लोग घायल हो गये।

उन्होंने कहा कि सभी घायलों को स्‍थानीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया जिनकी स्थिति खतरे से बाहर है।

सीओ ने बताया कि पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है लेकिन बस चालक फरार हो गया। उन्‍होंने बताया कि पुलिस घटना के संबंध में विधिक कार्यवाही कर रही है।

सुलतानपुर जिले में शुक्रवार देर रात माघ मेले में प्रयागराज गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की एक अन्य गाड़ी को घने कोहरे के कारण अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मार दी जिससे करीब 12 श्रद्धालु घायल हो गए। उनमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह घटना जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में चांदपुर महमूदपुर गांव के पास टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। बस्ती जनपद के कलवारी थाना क्षेत्र के चरकेला गांव और आसपास के करीब 50 श्रद्धालु तीन गाड़ियों से प्रयागराज जा रहे थे। घने कोहरे के कारण सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात भारी वाहन ने आगे चल रही यात्री गाड़ी को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद श्रद्धालुओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की टीम ने 12 घायलों को बिरसिंहपुर अस्पताल पहुंचाया। घायलों में वाहन चालक धर्मेंद्र (40), मनीराम (45), जियालाल (42), लालमती और शांति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जयसिंहपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आरके चतुर्वेदी ने बताया कि सभी घायलों को बिरसिंहपुर अस्पताल पहुंचाया।

Tags: प्रतापगढ़ और सुलतानपुर
Previous Post

सुलतानपुर जिला कारागार में कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Next Post

प्रतापगढ़ में बाल शिशु गृह से बच्चा चोरी, प्राथमिकी दर्ज

Related Posts

बरेली में पत्नी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्मदाह करने वाले मस्जिद के मुअज्जिन की मौत
उत्तर प्रदेश

बरेली में पत्नी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्मदाह करने वाले मस्जिद के मुअज्जिन की मौत

July 30, 2026
बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

अमेठी में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

July 30, 2026
बलरामपुर में यूरिया के लिए 100 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर बायोमीट्रिक सत्यापन करा रहे किसान
उत्तर प्रदेश

बलरामपुर में यूरिया के लिए 100 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर बायोमीट्रिक सत्यापन करा रहे किसान

July 30, 2026
आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश
उत्तर प्रदेश

वादी और वकीलों पर हमले के मामले में चार अधिवक्ताओं के लखनऊ की अदालतों में प्रवेश पर प्रतिबंध

July 30, 2026
Next Post
कुशीनगर मेडिकल कॉलेज से नवजात शिशु गायब, पुलिस ने जांच शुरू की

प्रतापगढ़ में बाल शिशु गृह से बच्चा चोरी, प्राथमिकी दर्ज

Recent Posts

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

हरियाली तीज हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं और अविवाहित कन्याओं के लिए बेहद खास पर्व माना जाता है। यह त्योहार...

Ayodhya: रुदौली में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक,   एसडीएम व तहसीलदार के साथ कैथी माझां और महगुपुरवा का किया निरीक्षण

Ayodhya: रुदौली में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक, एसडीएम व तहसीलदार के साथ कैथी माझां और महगुपुरवा का किया निरीक्षण

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

अयोध्या, सरयू नदी का जलस्तर घटने के बीच गुरुवार को रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने एसडीएम विनोद गुप्ता और तहसीलदार...

बरेली में पत्नी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्मदाह करने वाले मस्जिद के मुअज्जिन की मौत

बरेली में पत्नी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्मदाह करने वाले मस्जिद के मुअज्जिन की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में कथित रूप से अपनी पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्मदाह करने वाले...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

अमेठी में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस...

बलरामपुर में यूरिया के लिए 100 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर बायोमीट्रिक सत्यापन करा रहे किसान

बलरामपुर में यूरिया के लिए 100 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर बायोमीट्रिक सत्यापन करा रहे किसान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

बलरामपुर जिले के हरैया इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां महिलाओं, बुजर्गों और किसानों...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group