Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

‘एक्स’ ने ग्रोक को AI से अश्लील सामग्री बनाने से रोकने के लिए प्रौद्योगिकी उपाय किए लागू

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 15, 2026
in उत्तर प्रदेश, देश
0

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ ने उसके एआई चैटबॉट ‘ग्रोक’ को अवैध रूप से आपत्तिजनक कपड़ों में लोगों की तस्वीरें बनाने से रोकने के लिए प्रौद्योगिकी उपाय लागू किए हैं। यह कदम एआई चैटबॉट द्वारा बनाई गई अश्लील ‘डीपफेक’ तस्वीरों को लेकर भारी विरोध का सामना करने के बाद उठाया गया है।

एक्स’ ने अपने आधिकारिक ‘सेफ्टी’ खाते पर जानकारी दी कि यह प्रतिबंध सशुल्क ग्राहकों सहित सभी उपयोगकर्ताओं पर लागू होता है।

इसके अलावा ‘एक्स’ मंच पर ग्रोक खाते के जरिये तस्वीर बनाने और उन्हें ‘एडिट’ करने की सुविधा अब सिर्फ सशुल्क ग्राहकों (पेड सब्सक्राइबर्स) के लिए ही उपलब्ध होगी।

कंपनी का कहना है कि इससे सुरक्षा तंत्र और मजबूत होगा जिससे यह सुनिश्चित करने में मदद मिलती है कि जो लोग ग्रोक खाते का दुरुपयोग करके कानून या मंच की नीतियों का उल्लंघन करने की कोशिश करते हैं, उनकी जवाबदेही तय हो।

‘एक्स’ ने जानकारी देते हुए मंच पर लिखा, ‘‘ अब हम उन सभी क्षेत्रों में ग्रोक खाते और ग्रोक इन एक्स में ‘बिकनी’, अंत:वस्त्र और इसी तरह के परिधानों में लोगों की तस्वीरें बनाने की क्षमता को भौगोलिक रूप से अवरुद्ध कर रहे हैं, जहां यह अवैध है।

‘एक्स’ ने कहा कि उसने ग्रोक खाते को ‘बिकनी’ जैसे आपत्तिजनक कपड़ों में वास्तविक लोगों की तस्वीरों को संपादित करने से रोकने के लिए प्रौद्योगिकी उपाय लागू किए हैं। कंपनी ने कहा, ‘‘ यह प्रतिबंध सशुल्क ग्राहकों सहित सभी उपयोगकर्ताओं पर लागू होता है।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ ने स्पष्ट किया कि इससे उसके मौजूदा सुरक्षा नियमों में कोई बदलाव नहीं आएगा जिसके तहत ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए सभी ‘एआई प्रॉम्प्ट’ और ‘जेनरेटेड कंटेंट’ को उसके निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।

इसमें कहा, ‘‘ सामग्री (कंटेंट) चाहे जिस भी तरह तैयार की जाए या उपयोगकर्ता, सशुल्क ग्राहक हो या मुफ्त सेवा लेने वाला….हमारा सुरक्षा दल अतिरिक्त सुरक्षा उपाय जोड़ने, उल्लंघन करने वाले और अवैध सामग्री को हटाने के लिए त्वरित एवं निर्णायक कार्रवाई करने, जरूरत पड़ने पर खातों को स्थायी रूप से निलंबित करने और स्थानीय सरकारों तथा कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सहयोग करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।

‘एक्स’ ने कहा कि वह सभी के लिए एक सुरक्षित मंच प्रदान करने के वास्ते प्रतिबद्ध है। बाल यौन शोषण, बिना सहमति के नग्नता एवं अवांछित यौन सामग्री को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसमें कहा गया है, ‘‘ हम जरूरत पड़ने पर बाल यौन शोषण सामग्री मांगने वाले खातों की जानकारी कानून प्रवर्तन अधिकारियों को भी देते हैं। ‘एक्स’ ने अधिकारियों को आश्वासन दिया था कि वह भारतीय कानूनों का पालन करेगा।

भारत समेत दुनिया भर की सरकारों की ओर से ग्रोक पर दबाव बढ़ता जा रहा है क्योंकि नियामक संस्थाएं सामग्री नियंत्रण, डेटा सुरक्षा और बिना सहमति के यौन रूप से आपत्तिजनक तस्वीरों को लेकर ‘जनरेटिव एआई इंजन’ की गहन जांच कर रही हैं। ये तस्वीरें पिछले कुछ दिनों में ‘एक्स’ पर व्यापक स्तर पर फैल रही हैं।

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने दो जनवरी को ‘एक्स’ को फटकार लगाते हुए उसे निर्देश दिया था कि वह ग्रोक द्वारा उत्पन्न सभी अश्लील, आपत्तिजनक और गैरकानूनी सामग्री को तुरंत हटा दे….अन्यथा उसे कानून के तहत कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

भारत के अलावा, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ने भी ग्रोक डीपफेक तस्वीरों को लेकर सवाल उठाए हैं। ‘डीपफेक’ तस्वीरें कृत्रिम मेधा (एआई) के जरिये तैयार की जाती हैं जो एकदम असली प्रतीत होती हैं लेकिन वास्तव में ये नकली होती हैं।

Tags: ‘एक्स’ ने ग्रोक को AI से अश्लील
Previous Post

मायावती के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और अखिलेश ने उन्हें बधाई दी

Next Post

प्रयागराज में मकर संक्रांति पर 36 लाख लोगों ने गंगा और संगम में लगाई डुबकी

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Gorakhpur : गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला रिकॉर्डिंग करता मोबाइल, वार्डन आरती सिंह पर FIR

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati-Akash Anand: उतार-चढ़ाव भरा रहा सियासी सफर, सियासी सफर में कभी अर्श तो कभी फर्श पर नजर आये आकाश आनंद

September 10, 2026
Next Post

प्रयागराज में मकर संक्रांति पर 36 लाख लोगों ने गंगा और संगम में लगाई डुबकी

Recent Posts

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

बीजिंग, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन...

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लंदन, भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल के खिलाफ ब्रिटेन में चल रहे यौन उत्पीड़न मामले में गुरुवार...

Gorakhpur : गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला रिकॉर्डिंग करता मोबाइल, वार्डन आरती सिंह पर FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

गोरखपुर के मोहद्दीपुर इलाके में छात्राओं की निजता भंग करने के आरोप में एक छात्रावास की वार्डन के खिलाफ प्राथमिकी...

Ayodhya : सरयू में डूबे नाना-नाती के शव बरामद, एक ही परिवार में दूसरी बार नदी ने ली जान

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या,  रुदौली कोतवाली क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित पसैया गांव के सामने सरयू नदी में बुधवार को डूबे नाना-नाती के शव...

Ayodhya : अभिषेक सावंत ने उठाई जर्जर नरेंद्रालय सभागार में कर्मचारियों की सुरक्षा की आवाज, 15 दिन का अल्टीमेटम

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या में जर्जर नरेंद्रालय सभागार में संचालित नगर निगम के प्रवर्तन दल कार्यालय को लेकर कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group