Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भदोही: अपनी बूढ़ी दादी के 10 लाख रुपये से अधिक के गहने चुराने के आरोप में युवक गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 14, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
भदोही: अपनी बूढ़ी दादी के 10 लाख रुपये से अधिक के गहने चुराने के आरोप में युवक गिरफ्तार

भदोही जिले में पुलिस ने 25 साल के युवक को अपनी 80 साल की दादी के 10 लाख रुपये से अधिक के सोने के गहने चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि वह इन पैसों का इस्तेमाल अपने नशे की लत और ऐशो आराम वाली जीवनशैली के लिए करता था।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आरोपी निहाल अली को दुर्गागंज इलाके से उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह कथित तौर पर करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने को बेचने जा रहा था। इन गहनों में झुमके, लॉकेट और अन्य आभूषण शामिल थे।

चोरी का पता तब चला जब परिवार वालों को निहाल पर शक हुआ क्योंकि उसके पास कमाई का कोई जरिया नहीं था, फिर भी वह नयी खरीदी हुई कार में घूम रहा था। पुलिस ने बताया कि जब उन्होंने बुजुर्ग महिला सद्रुन निसा के गहनों के डिब्बे की जांच की तो उसमें से कई कीमती गहने गायब मिले, जिससे वह सदमे में आ गईं।

एसपी ने बताया कि उसके चाचा फहीम अंसारी की शिकायत के आधार पर निहाल के खिलाफ 24 दिसंबर, 2025 को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर कबूल किया कि वह पिछले चार-पांच महीनों से रात में अपनी बीमार दादी की देखभाल करने का नाटक करते हुए डिब्बे से गहने चुरा रहा था। उसने नशे की लत के लिए गहने बेचे और करीब एक महीने पहले चार लाख रुपये की कार खरीदी थी।

पुलिस ने उसके पास से सोने के गहने और कार बरामद की। जांच में पता चला कि 10 लाख रुपये से अधिक के गहने बेचे जा चुके थे जबकि उसने करीब पांच लाख रुपये के गहने जौहरी के पास गिरवी रखे थे।

एसपी ने बताया कि निहाल पहले भी वाराणसी में गहने चोरी के एक मामले में गिरफ्तार हो चुका है। उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है और चोरी के गहने खरीदने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Tags: बूढ़ी दादी के 10 लाख रुपये
Previous Post

लखनऊ: व्हाट्सऐप पर ‘दोस्ती’ पड़ी महंगी, हुई 1.92 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी

Next Post

आजमगढ़ में आरक्षी के साथ साइबर ठगी; मुकदमा दर्ज

Related Posts

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार
क्राइम

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार

August 3, 2026
अयोध्या: रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर में रेलवे ट्रैक पर गर्भवती शिक्षिका का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

August 3, 2026
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

August 3, 2026
एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत
उत्तर प्रदेश

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत

August 2, 2026
Next Post
नोएडा : स्कूल का मित्र बनकर साइबर अपराधी ने 6.64 लाख रुपए ठगे

आजमगढ़ में आरक्षी के साथ साइबर ठगी; मुकदमा दर्ज

Recent Posts

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने बच्चा गोद दिलाने के बहाने लोगों से ठगी करने वाले एक साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया...

अयोध्या: रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

कुशीनगर में रेलवे ट्रैक पर गर्भवती शिक्षिका का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में रेलवे फाटक से करीब 100 मीटर दक्षिण गोरखपुर-थावे रेलखंड पर एक गर्भवती महिला...

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, सह-आरोपी तोमर बरी

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, सह-आरोपी तोमर बरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को महिला पहलवानों द्वारा दायर यौन उत्पीड़न के मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई)...

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के तेज रफ्तार डीसीएम (छोटा ट्रक) का संतुलन बिगड़ने से वह डिवाइडर से टकराने के...

भारत ने घरेलू उद्योग को बचाने के लिए चीन के दो उत्पादों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क

भारत ने चीन के सिर्फ एक एफडीआई प्रस्ताव को दी मंजूरी, हांगकांग के 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत ने पिछले वित्त वर्ष में चीन के केवल एक एफडीआई प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिसका मूल्य एक करोड़ रुपये...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group