Tuesday, August 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ट्रंप प्रशासन ने ‘मुस्लिम ब्रदरहुड’ की लेबनानी, जॉर्डन और मिस्र शाखाओं को घोषित किया आतंकवादी संगठन

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 13, 2026
in अंतराष्ट्रीय
0
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा कृषि राहत पैकेज, लेकिन भारत के चावल आयात को ‘टैरिफ की धमकी’

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन ने ‘मुस्लिम ब्रदरहुड’ की तीन मध्य पूर्वी शाखाओं को आतंकवादी संगठन घोषित करने के अपने वादे को पूरा करते हुए उन पर और उनके सदस्यों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। इस फैसले का अमेरिका के सहयोगी देशों कतर और तुर्की के साथ संबंधों पर असर पड़ सकता है।

अमेरिकी वित्त और विदेश विभागों ने मंगलवार को ‘मुस्लिम ब्रदरहुड’ की लेबनानी, जॉर्डन और मिस्र की शाखाओं के खिलाफ कार्रवाई की घोषणा की, जिनके बारे में उन्होंने कहा कि वे संयुक्त राज्य अमेरिका और अमेरिकी हितों के लिए खतरा पैदा करती हैं।

अमेरिकी विदेश विभाग ने लेबनानी शाखा को एक विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया है, जो कि सबसे गंभीर श्रेणी है, जिसके तहत समूह को भौतिक सहायता प्रदान करना एक अपराध है।

अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने हमास को समर्थन प्रदान करने के लिए जॉर्डन और मिस्र की शाखाओं को विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी संगठनों की सूची में शामिल किया था।

विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एक बयान में कहा, ‘ये पदनाम ‘मुस्लिम ब्रदरहुड’ की शाखाओं द्वारा की जाने वाली हिंसा और अस्थिरता को विफल करने के लिए चल रहे, निरंतर प्रयास की प्रारंभिक कार्रवाई को दर्शाते हैं, चाहे वह कहीं भी हो।’

रुबियो ने कहा, ‘संयुक्त राज्य अमेरिका मुस्लिम ब्रदरहुड की इन शाखाओं को आतंकवाद में शामिल होने या उसका समर्थन करने के लिए आवश्यक संसाधनों से वंचित करने के लिए सभी उपलब्ध साधनों का उपयोग करेगा।’

रुबियो और वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट को पिछले साल ट्रंप द्वारा हस्ताक्षरित एक कार्यकारी आदेश के तहत उन समूहों पर प्रतिबंध लगाने का सबसे उपयुक्त तरीका निर्धारित करने का आदेश दिया गया था, जिनके बारे में अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि वे हिंसा और अस्थिरता अभियानों में संलग्न हैं या उनका समर्थन करते हैं जो संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य क्षेत्रों को नुकसान पहुंचाते हैं।मुस्लिम ब्रदरहुड’ के नेताओं ने कहा है कि वे हिंसा का त्याग करते हैं।

ट्रंप के कार्यकारी आदेश में लेबनान, जॉर्डन और मिस्र में स्थित गुटों का विशेष रूप से उल्लेख किया गया था, जिसमें कहा गया था कि लेबनानी गुट के एक हिस्से ने सात अक्टूबर, 2023 को हमास द्वारा इजराइल पर किए गए हमले के बाद इजराइल पर रॉकेट दागे थे, जिसके कारण गाजा में युद्ध छिड़ा था। आदेश में यह भी कहा गया कि जॉर्डन में स्थित गुट के नेताओं ने हमास को समर्थन दिया है।

‘मुस्लिम ब्रदरहुड’ की स्थापना 1928 में मिस्र में हुई थी, लेकिन 2013 में उस देश में इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। जॉर्डन ने अप्रैल में ‘मुस्लिम ब्रदरहुड’ पर व्यापक प्रतिबंध की घोषणा की।

रिपब्लिकन पार्टी के नेतृत्व वाली दो राज्य सरकारों फ्लोरिडा और टेक्सास ने इस वर्ष इस समूह को आतंकवादी संगठन घोषित किया।

Tags: ट्रंप प्रशासन ने ‘मुस्लिम ब्रदरहुड’ की लेबनानी
Previous Post

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में आजमगढ़ की इंजीनियरिंग छात्रा ने छात्रावास के कमरे में लगाई फांसी

Next Post

लखनऊ: व्हाट्सऐप पर ‘दोस्ती’ पड़ी महंगी, हुई 1.92 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी

Related Posts

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..
अंतराष्ट्रीय

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

August 3, 2026
PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत
अंतराष्ट्रीय

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

August 3, 2026
रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत
अंतराष्ट्रीय

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

August 3, 2026
भारत ने घरेलू उद्योग को बचाने के लिए चीन के दो उत्पादों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क
अंतराष्ट्रीय

भारत ने चीन के सिर्फ एक एफडीआई प्रस्ताव को दी मंजूरी, हांगकांग के 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

August 2, 2026
Next Post
नोएडा : ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर साइबर अपराधियों ने सेवानिवृत्त शिक्षिका से 31 लाख रुपए ठगे

लखनऊ: व्हाट्सऐप पर ‘दोस्ती’ पड़ी महंगी, हुई 1.92 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी

Recent Posts

एआई-जनित कंटेंट पर लगातार दिखाना होगा पहचान चिन्ह, सुझाव और टिप्पणियां आमंत्रित

परीक्षण के दौरान AI ने वास्तविक कंप्यूटर प्रणालियों में लगाई सेंध, सुरक्षा को लेकर चिंता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में अग्रणी दो कंपनियों ने पिछले 10 दिनों के भीतर खुलासा किया है कि परीक्षण...

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती: भ्रामक वीडियो और घोटाले का दावा फैलाने वाले यू-ट्यूबर पर लखनऊ में FIR दर्ज

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती -...

अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने किया रोड जाम

अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने किया रोड जाम

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में 22 वर्षीय एक युवक की गला रेतकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई।पुलिस...

असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

असम के नगांव जिले में मंगलवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक अधिकारी ने अपने दो साथियों की...

मेरठ में कांवड़ियों के दो गुटों के विवाद को सुलझाने के दौरान हेड कांस्टेबल घायल

मेरठ में कांवड़ियों के दो गुटों के विवाद को सुलझाने के दौरान हेड कांस्टेबल घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

मेरठ के दौराला क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोटरसाइकिल की टक्कर को लेकर कांवड़ियों के दो गुटों के बीच...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group