Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

रंगबिरंगी रोशनी, ड्रोन और भक्ति भाव से सोमनाथ मंदिर परिसर सराबोर

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 12, 2026
in उत्तर प्रदेश, देश
0
रंगबिरंगी रोशनी, ड्रोन और भक्ति भाव से सोमनाथ मंदिर परिसर सराबोर

सोमनाथ मंदिर परिसर में शनिवार को हजारों श्रद्धालु पहुंच गये, आधी रात को सिहरन होने के बावजूद डटे रहे और शानदार आतिशबाजी, सजावट, ड्रोन शो और धार्मिक उत्साह के गवाह बने।

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी प्राचीन तीर्थस्थल पहुंचे। उनके परिसर में पहुंचने के समय बाद ही भीड़ चरम पर पहुंच गई जिनमें स्थानीय लोगों के साथ दूर-दराज के श्रद्धालु भी शामिल थे। अरब सागर के किनारे इस मंदिर में रविवार की सुबह से ही तीर्थयात्रियों का ही रेला लगा रहा।

मुंबई में रहने वाले गुजरात के दंपती रमेश रावजी वडाडोरिया और जया रमेश रविवार सुबह भगवान शिव के दर्शन करने पहुंचे।

कपड़े का कारोबार करने वाले वडाडोरिया ने दर्शन करने के बाद ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा, ‘‘हम बाबा (भगवान शिव) के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद लेने आए हैं। ठंड तो है, लेकिन उनकी दिव्य कृपा हमें मुंबई से यहां ले आई है।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को ‘शौर्य यात्रा’ का नेतृत्व किया। शंख गोल चक्कर से शुरू हुई यात्रा वीर हमीरजी गोहिल गोल चक्कर पर समाप्त हुई और इसमें 108 घोड़े भी शामिल थे।

प्रधानमंत्री ने शनिवार शाम को सोमनाथ मंदिर में ‘ओंकार मंत्र’ के जाप में हिस्सा लिया था और भगवान शिव के दर्शन किये थे। उन्होंने 3,000 ड्रोन के एक समूह द्वारा प्रस्तुत एक भव्य शो भी देखा।

मुंबई से 24 अन्य महिलाओं के साथ आईं प्रीति करेलिया ने बताया कि वह केवल इस समारोह के लिए सोमनाथ आई हैं।

उन्होंने ‘कहा, ‘‘हम आज सोमनाथ मंदिर दर्शन करने और अपने प्रधानमंत्री से मिलने आए हैं। इस उत्सव को देखना एक अद्भुत अनुभव है। आतिशबाजी, मंदिर की ओर जाने वाली सड़कों की सजावट और शानदार ड्रोन शो ने दिव्यता को और भव्य बना दिया है जिसके कारण इतने सारे लोग मात्र एक दिन में इस मंदिर में आए हैं। महिलाओं के इस समूह ने खुद को मुंबई की ‘भजन मंडली’ बताया।

शंख गोल चक्कर से वीर हमीरजी गोहिल गोल चक्कर तक मंदिर की ओर जाने वाली मुख्य सड़क को फूलों और विषयगत सजावट से सजाया गया है।

त्रिशूल, ओम और डमरू के आकार में रोशनी की सजावट की गई है। साथ ही सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के पोस्टर और फूलों से बने शिवलिंग भी लगे हुए थे। पूरे शहर में बड़े-बड़े बैनरों पर पर्व का नाम और ‘अखंड सोमनाथ, अखंड भारत’ जैसे नारे और ‘प्रहार से पुनरुत्थान का साक्षी, मैं स्वयंभू सोमनाथ हूं’ जैसी प्रेरक पंक्तियां लिखी हुई थीं।

शंख गोल चक्कर के पास स्थित अलंकृत प्रवेश द्वार को फूलों से सजाया गया था। शाम को, कर्नाटक के लोक नृत्य कलाकारों का एक समूह पारंपरिक पोशाक में वहां से गुजरा। उनके साथ लोग तस्वीरें खिंचवाने के लिए उत्सुक नजर आए। जैसे-जैसे शाम ढलती गई और अंधेरा छाता गया, भीड़ और भी बढ़ती गई।

प्रधानमंत्री के आगमन के साथ ही मंदिर परिसर के मुख्य द्वारों के पास लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा, जबकि सुरक्षाकर्मी व्यवस्था बनाए रखने के लिए मश्क्कत करते रहे।

शनिवार रात को आने वाले आगंतुकों में भावनगर से आए भारद्वाज गिरि जैसे धार्मिक नेता और पड़ोसी जिले जूनागढ़ से आए दिग्गज नेता गिरीश एम कोटेचा शामिल थे।

वीर हमीरजी गोहिल गोल चक्कर के पास ‘से बातचीत करते हुए गिरि ने कहा कि वीर हमीरजी जैसे लोगों ने ‘‘हमारे हिंदू तीर्थस्थलों के गौरव की रक्षा’’ के लिए लड़ाई लड़ी। इस गोल चक्कर पर 16वीं शताब्दी के राजपूत योद्धा की घुड़सवार प्रतिमा है, जिन्हें आक्रमणकारियों के खिलाफ सोमनाथ मंदिर की रक्षा के लिए याद किया जाता है।

मंदिर परिसर के सामने स्थित इस गोलचक्कर को रंगबिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया था, जो एक अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रहा था। कोटेचा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘यह सोमनाथ की भावना का उत्सव है, और इस अवसर पर लोगों के बीच खुशी देखी जा सकती है।

दर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और ड्रोन शो के बाद वहां मौजूद भीड़ छटी लेकिन कुछ पल में ही श्रद्धालुओं की अगली टोली उमड़ती नजर आई जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। परिवार के साथ शनिवार आधी रात मंदिर परिसर पहुंचे हर्ष शाह ने बताया, ‘‘सोमनाथ बाबा लोगों को आकर्षित कर रहे हैं, और हम सजावट और रोशनी देखने आए थे।

लगभग 15 मिनट के ड्रोन शो में भगवान शिव और शिवलिंग की विशाल छवियों सहित कई विषयगत आकृतियां और सोमनाथ मंदिर का 3डी चित्रण दिखाया गया, जिसके बाद आतिशबाजी का एक शानदार प्रदर्शन हुआ।

प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे पर शनिवार शाम को मंदिर नगरी सोमनाथ पहुंचे। उन्होंने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत आयोजित इस कार्यक्रम को देखा। ड्रोन शो के दौरान सदियों से ऐतिहासिक मंदिर द्वारा झेली गई तबाही के साथ-साथ इसके उत्थान और लचीलेपन को भी दिखाया गया।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को बताया कि यह पर्व महमूद गजनी द्वारा सोमनाथ मंदिर पर किए गए आक्रमण के 1,000 वर्ष पूरे होने का प्रतीक है।

स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में 8 से 11 जनवरी तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रविवार सुबह प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ मंदिर की रक्षा करते हुए जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आयोजित ‘शौर्य यात्रा’ में भाग लिया।

राजकोट रवाना होने से पहले उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की और सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

Tags: ड्रोन औररंगबिरंगी रोशनी
Previous Post

कानपुर में महिला और उसके ढाई साल के बेटे की हत्या; पति पर संदेह

Next Post

हरदोई: थाने के अंदर की पत्नी की गोली मारकर हत्या, विवेचक और महिला सिपाही निलंबित

Related Posts

नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार

August 2, 2026
सहारनपुर में डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट ने की सिर में गोली मारकर की आत्महत्या
उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट ने की सिर में गोली मारकर की आत्महत्या

August 2, 2026
गोरखपुर जिला कारागार से विचाराधीन कैदी फरार, जेलर और चार वार्डन निलंबित
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर जिला कारागार से विचाराधीन कैदी फरार, जेलर और चार वार्डन निलंबित

August 2, 2026
BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’
अयोध्या

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

August 1, 2026
Next Post
हरदोई: थाने के अंदर की पत्नी की गोली मारकर हत्या, विवेचक और महिला सिपाही निलंबित

हरदोई: थाने के अंदर की पत्नी की गोली मारकर हत्या, विवेचक और महिला सिपाही निलंबित

Recent Posts

नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार

नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

बहराइच जिले में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे रूपईडीहा क्षेत्र में पुलिस ने भगवान बुद्ध की अष्टधातु की प्राचीन प्रतिमा...

सहारनपुर में डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट ने की सिर में गोली मारकर की आत्महत्या

सहारनपुर में डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट ने की सिर में गोली मारकर की आत्महत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

सहारनपुर जिले के सरसावा क्षेत्र में एक डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट तथा जिम संचालक ने सिर में गोली मार कर...

गोरखपुर जिला कारागार से विचाराधीन कैदी फरार, जेलर और चार वार्डन निलंबित

गोरखपुर जिला कारागार से विचाराधीन कैदी फरार, जेलर और चार वार्डन निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

गोरखपुर जिला कारागार की नवनिर्मित चारदीवारी फांदकर एक विचाराधीन कैदी फरार हो गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।...

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मंत्री अनिल के. एंटनी ने शनिवार को कहा कि ‘हर घर तिरंगा‘ केवल...

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर स्थित 26 दुकानों पर प्रशासनिक बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group