Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

नगालैंड: 53.28 करोड़ रुपये के जीएसटी धोखाधड़ी मामले में खनन कंपनी का निदेशक गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 12, 2026
in क्राइम, देश
0
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बिना कारण जीएसटी पंजीकरण रद्द करने पर लगाई अधिकारियों को फटकार

नगालैंड में दो खनन कंपनियों के निदेशक को 53.28 करोड़ रुपये की जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) धोखाधड़ी में उसकी संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि दीमापुर स्थित सीजीएसटी चोरी रोधी इकाई, धोखाधड़ी से फर्जी चालान जारी करके और प्राप्त करके ‘इनपुट टैक्स क्रेडिट’ हासिल करने के एक मामले की जांच कर रही थी और इस जांच के पूरा होने के बाद ही यह गिरफ्तारी की गई है।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान ‘बेंडांगतोशी माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड’ और ‘केविथो माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड’ के निदेशक अतिकुर रहमान बरभुइया के रूप में हुई है। ये दोनों कंपनियां कोयला आपूर्ति का काम करती है।

अधिकारियों ने बताया कि जीएसटी रिटर्न की जांच से पता चला कि दोनों कंपनियों ने कथित तौर पर धोखाधड़ी से क्रमशः 27.52 करोड़ रुपये और 25.76 करोड़ रुपये का ‘इनपुट टैक्स क्रेडिट’ हासिल किया।

जांच में यह भी पाया गया कि कंपनियों ने माल की आवाजाही के बिना चालान जारी किए और ई-वे बिल, परिवहन रिकॉर्ड और बैंक स्टेटमेंट जैसे दस्तावेज पेश नहीं किए।

सीजीएसटी अधिकारियों द्वारा किए गए भौतिक सत्यापन में यह भी सामने आया कि दोनों कंपनियां या तो अस्तित्वहीन थीं या अपने पंजीकृत स्थानों पर संचालित नहीं की जा रही थीं, जिससे उनके लेन-देन की प्रामाणिकता पर गंभीर संदेह पैदा हुआ।

जांच के बाद, बरभुइया को शनिवार को सीजीएसटी अधिनियम, 2017 की धारा 132(1)(ख) और 132(1)(ग) के तहत गिरफ्तार किया गया, जो माल की आपूर्ति के बिना चालान जारी करने और धोखाधड़ी से इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने से संबंधित हैं।

अधिकारियों ने बताया कि ये अपराध संज्ञेय और गैर-जमानती हैं। उन्होंने बताया कि इस गिरोह में शामिल अन्य संस्थाओं और व्यक्तियों की पहचान के लिए जांच जारी है।

Tags: नगालैंड: 53.28 करोड़ रुपये के जीएसटी
Previous Post

सहारनपुर: ट्यूशन पढ़कर लौट रहे दो छात्रों की बस की चपेट में आने से मौत

Next Post

ISRO का पीएसएलवी-सी62 रॉकेट पृथ्वी अवलोकन उपग्रह और 14 अन्य उपग्रहों के साथ रवाना

Related Posts

सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9.86 लाख करोड़ रुपये डूबे
देश

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

August 2, 2026
मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

August 2, 2026
नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार

August 2, 2026
बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

भदोही जिले में नर्स से बलात्कार के मामले में अस्पताल संचालक और उसके बेटे पर मुकदमा

August 1, 2026
Next Post
ISRO का पीएसएलवी-सी62 रॉकेट पृथ्वी अवलोकन उपग्रह और 14 अन्य उपग्रहों के साथ रवाना

ISRO का पीएसएलवी-सी62 रॉकेट पृथ्वी अवलोकन उपग्रह और 14 अन्य उपग्रहों के साथ रवाना

Recent Posts

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत और चीन के बीच सीमा व्यापार सिक्किम के नाथू ला दर्रे और हिमाचल प्रदेश के शिपकी ला दर्रे के...

सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9.86 लाख करोड़ रुपये डूबे

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप...

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारतीय महिला मुक्केबाजों ने अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए पांच स्वर्ण पदक जीते जबकि पुरूष वर्ग में सचिन सिवाच और...

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

by admin
August 2, 2026
0

रूस की राजधानी मॉस्को में स्थित एक रेस्तरां में शनिवार को बम विस्फोट में कथित हमलावर समेत कम से कम...

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, विरोधी राजनीतिक दलों द्वारा हाल के दिनों में किए जा रहे आचरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group