Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

WPL 2026: डि क्लर्क के हरफनमौला खेल से आरसीबी की मुंबई इंडियंस पर रोमांचक जीत

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 10, 2026
in खेल
0

नडिन डि क्लर्क के हरफनमौला खेल से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के मौजूदा सत्र के बेहद रोमांचक शुरुआती मैच में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को तीन विकेट से हराकर अपने अभियान का शानदार आगाज किया।

प्लेयर ऑफ द मैच डि क्लर्क ने चार विकेट झटकने के बाद दबाव के क्षणों में 44 गेंद में नाबाद 63 रन की पारी से टीम को जीत दिलाई। आरसीबी को आखिरी ओवर में जीत के लिए 18 रन की जरूरत थी और नैट सिवर-ब्रंट की शुरुआती दो गेंद पर चुकने के बाद उन्होंने दो छक्के और दो चौके लगाकर टीम को यादगार जीत दिला दी। प्रेमा रावत चार गेंद पर आठ रन के साथ नाबाद रही।

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर सजीवन सजना की 25 गेंद में 45 रन की पारी के दम पर छह विकेट पर 154 रन बनाये।

आरसीबी ने 25 साल की डि क्लर्क की सात चौके और दो छक्के जड़ित पारी से आखिरी ओवर में जीत दर्ज कर सत्र का शानदार आगाज किया।

मुंबई की तरफ से निकोला कैरी और अमेलिया केर ने दो-दो विकेट लिए, जबकि स्किवर-ब्रंट, शबनिम इस्माइल और अमनजोत कौर ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले सजना ने सात चौके और एक छक्का जड़ने के अलावा पांचवें विकेट के लिए निकोला कैरी (40 रन) के साथ 49 गेंद में 82 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। कैरी ने 29 गेंद की पारी में चार चौके जड़े।

यह साझेदारी ऐसे समय आई जब पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर मुंबई की टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवा रही थी और 11वें ओवर में टीम का स्कोर चार विकेट पर महज 67 रन था।

शीर्ष क्रम में गुनालन कमलिनी ने 28 गेंदों में 32 रन बनाए, जबकि मुंबई और भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 20 रनों का योगदान दिया।

आरसीबी को कप्तान स्मृति मंधाना और ग्रेस हैरिस ने अच्छी शुरुआत दी लेकिन टीम इसका ने जल्दी-जल्दी विकेट गंवाकर अपनी मुश्किलें बढ़ा ली।

हैरिस (25 रन और मंधाना (18 रन) ने पहले ओवर में सिवर-ब्रंट की गेंद पर चौके लगाए और फिर दूसरे ओवर में इस्माइल के खिलाफ भी वही किया। तीसरे ओवर में दोनों ने निकोला कैरी से 20 रन जोड़े। हैरिस ने एक छक्का और चौका लगाया, जबकि मंधाना ने दो चौके मारे।

मंधाना चौथे ओवर में आउट हो गईं, उसके बाद हैरिस भी सिवर-ब्रंट की गेंदबाजी पर आउट हुईं।

टीम का स्कोर पांचवें ओवर में दो विकेट पर 47 रन से आठवें ओवर में पांच विकेट पर 65 रन हो गया। दयालन हेमलथा (सात), ऋचा घोष (छह) और राधा यादव (एक) के सस्ते में पवेलियन लौटने से टीम की मुश्किलें बढ़ गयी।

दक्षिण अफ्रीका की क्लर्क ने अपनी पारी से आरसीबी की उम्मीदें जिंदा रखीं। अरुंधती रेड्डी (20) उनके साथ अच्छी साझेदारी की जिससे वह टीम को लक्ष्य के करीब ले जाने में सफल रही।

डब्लयूपीएल 2026 की शुरुआत लॉरेन बेल के मेडन ओवर से हुई, जिसमें मुंबई की सलामी बल्लेबाज अमेलिया केर खाता नहीं खोल सकीं। कमलिनी ने हालांकि दूसरे ओवर में लिंडसे स्मिथ की गेंदों पर दो चौके जड़ते हुए 10 रन बटोरकर पहले ओवर की भरपाई की।

केर संघर्ष करती नजर आईं और 11वीं गेंद पर अपना खाता खोल सकीं। पांचवें ओवर में बेल की गेंद पर ही उनकी धीमी पारी का अंत हुआ।

बल्लेबाजी के लिए आयी  सिवर-ब्रंट (चार) भी ज्यादा देर टिक नहीं सकीं और सातवें ओवर में  डि क्लर्क की गेंद पर आउट हो गईं। उस समय मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 35 रन था।

कमलिनी 10वें ओवर में श्रेयंका की गेंद को स्टंप्स पर खेल बैठी। अगले ओवर में डि क्लर्क ने हरमनप्रीत को चलता कर मुंबई को चौथा झटका दिया। वह कवर ड्राइव खेलने के प्रयास में विकेटकीपर ऋचा घोष को कैच दे बैठी।

सजना ने इसके बाद आक्रामक बल्लेबाजी कर टीम को 19 ओवर में 149 रन तक पहुंचा दिया। वह और कैरी दोनों 20 ओवर में डि क्लार्क की गेंद पर आउट हुई।

Tags: डि क्लर्क के हरफनमौला खेल
Previous Post

बदायूं में गीजर से गैस लीक होने के कारण दम घुटने से चार वर्षीय बच्चे की मौत, भाई की हालत गंभीर

Next Post

DD न्यूज देश के ‘डिजिटल क्रिएटर्स’ की सामग्री का करेगा प्रसारण

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका महिला एशिया कप के फाइनल में, भारत से होगा खिताबी मुकाबला

September 12, 2026
अंतराष्ट्रीय

Hockey News: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

अफगानिस्तान T20 और एशियाई खेलों के लिये हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर टीम में, T20 13 सितंबर से शुरू

September 10, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
Next Post

DD न्यूज देश के ‘डिजिटल क्रिएटर्स’ की सामग्री का करेगा प्रसारण

Recent Posts

KGMU : लखनऊ KGMU में आर्थ्रोस्कोपी कॉन्क्लेव, ‘की-होल सर्जरी’ से कम दर्द और जल्दी रिकवरी पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में 12 और 13 सितंबर को 9वीं KGMU Arthroscopy Conclave 2026 और 9वीं Cadaveric...

PM meeting with the President of the People's Republic of China, Mr. Xi Jinping on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.

Modi-Xi Meeting: मोदी-शी जिनपिंग की अहम बैठक, सीमा पर शांति और मतभेदों को विवाद में न बदलने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच शनिवार को नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर...

PM in a group photograph with BRICS leaders on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.

BRICS Summit 2026: सीमा पार भुगतान को तेज, सस्ता और सुरक्षित बनाने पर ब्रिक्स देशों की सहमति

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नयी दिल्ली, ब्रिक्स देशों के नेताओं ने शनिवार को सदस्य देशों के बीच सीमा पार भुगतानों को अधिक तेज, सस्ता,...

लखनऊ जिला अदालत के आस-पास पांच सप्ताह में अवैध अक्रिमण हटाने का निर्देश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने स्थानीय अधिकारियों को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर और उसके आसपास के...

California : भारतीय मूल की महिला पर दो दोस्तों की हत्या का आरोप, चाकू मारने और कार से कुचलने का दावा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

ह्यूस्टन, कैलिफोर्निया में अलग-अलग घटनाओं में अपने दो दोस्तों की हत्या करने के आरोप में भारतीय मूल की एक महिला...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group