Friday, September 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

UIDAI ने ‘उदय’ नामक शुभंकर किया पेश, लोगों को आधार के बारे में समझने में होगी आसानी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 8, 2026
in उत्तर प्रदेश, देश
0

नयी दिल्ली, आठ जनवरी (भाषा) भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने ‘उदय’ नाम का एक शुभंकर पेश किया है जिससे लोगों को आधार सेवाओं को आसानी से समझने में मदद मिलेगी।

इस शुभंकर (मस्कट) का चयन एमवाईजीओवी मंच पर आयोजित एक राष्ट्रीय डिजाइन एवं नामकरण प्रतियोगिता के माध्यम से प्राप्त विभिन्न प्रविष्टियों में से किया गया है।

बयान के अनुसार, ‘‘ यूआईडीएआई ने आज आधार शुभंकर पेश किया जिससे जनता आधार सेवाओं के बारे में आसानी से समझ पाएगी और यह आम लोगों के लिए एक नया संचार सहयोगी होगा। ‘उदय’ नाम का यह आधार शुभंकर आधार से संबंधित जानकारी को अधिक सहज एवं लोगों के अनुकूल बनाने में सहायक होगा।

तिरुवनंतपुरम में आयोजित समारोह में यूआईडीएआई के चेयरमैन नीलकंठ मिश्रा ने शुभंकर को पेश किया और विजेताओं को सम्मानित किया।

मिश्रा ने कहा कि इस शुभंकर को पेश करना भारत के एक अरब से अधिक निवासियों के लिए आधार संचार को सरल, अधिक समावेशी एवं अधिक प्रासंगिक बनाने के लिए यूआईडीएआई के निरंतर प्रयासों में एक और कदम है।

यूआईडीएआई के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) भुवनेश कुमार ने कहा कि एक खुली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को इस शुभंकर को तैयार करने और नाम देने के लिए आमंत्रित करके, यूआईडीएआई ने आधार के एक मूल सिद्धांत ‘‘भागीदारी से विश्वास एवं स्वीकृति का निर्माण होता है’’ की पुष्टि की है ।

केरल के त्रिशूर के अरुण गोकुल ने शुभंकर डिजाइन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीता। महाराष्ट्र के पुणे के इदरीस दवाईवाला और उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के कृष्णा शर्मा क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

बयान में कहा गया कि भोपाल की रिया जैन ने शुभंकर नामकरण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीता जबकि पुणे के इदरीस दवाईवाला और हैदराबाद के महाराज सरन चेल्लापिल्ला क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

Tags: UIDAI ने ‘उदय’ नामक शुभंकर
Previous Post

बलिया: कालेज में पढ़ने गई तीन किशोरी और एक किशोर के कथित रूप से अपहरण का मामला, ट्रेन से अपहृत बरामद

Next Post

महाराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर दो नेपाली नागरिकों के पास से 10 किलो चांदी बरामद

Related Posts

उत्तर प्रदेश

WhatsApp Advanced Chat Privacy को लेकर वायरल दावा भ्रामक, Meta AI आपकी WhatsApp चैट कब पढ़ सकता है?

September 24, 2026
देश

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के पेपरवार अंक फिर होंगे सार्वजनिक? CIC ने की 2018 से व्यवस्था बहाल करने की सिफारिश

September 24, 2026
देश

उत्तराखंड में एमबीबीएस प्रवेश फर्जीवाड़ा में मध्यप्रदेश निवासी आरोपी गिरफ्तार, तीसरी गिरफ्तारी

September 24, 2026
अंतराष्ट्रीय

ओमान के पास MV Cape Dao पर हमला, देवरिया के सूरज यादव की मौत; 27 क्रू को बचाया गया

September 24, 2026
Next Post

महाराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर दो नेपाली नागरिकों के पास से 10 किलो चांदी बरामद

Recent Posts

WhatsApp Advanced Chat Privacy को लेकर वायरल दावा भ्रामक, Meta AI आपकी WhatsApp चैट कब पढ़ सकता है?

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

Meta AI आपकी पूरी WhatsApp चैट अपने-आप नहीं पढ़ता; लेकिन यूजर जब @Meta AI के जरिए उसे बुलाता है, कोई...

ऑस्ट्रेलिया के Medicare आंकड़ा पोर्टल में OpenAI के AI एजेंट की अनधिकृत पहुंच

ऑस्ट्रेलिया के Medicare सिस्टम में OpenAI एजेंट की सेंध, AI की जवाबदेही पर उठे सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

ऑस्ट्रेलिया की Medicare प्रणाली से जुड़े एक सरकारी डेटा पोर्टल में जून 2026 में OpenAI के एक AI एजेंट द्वारा...

अयोध्या: पटरंगा थाना क्षेत्र में मिठाई लेकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, बाइक की चेन उतरने से दुर्घटना की आशंका

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक मिठाई लेकर बाइक...

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के पेपरवार अंक फिर होंगे सार्वजनिक? CIC ने की 2018 से व्यवस्था बहाल करने की सिफारिश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर...

अयोध्या में कल गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, जमुनिया बाग से निकलेगी शोभायात्रा

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव के अंतिम चरण में शुक्रवार को अयोध्या में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group