Wednesday, September 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उप्र में STF को धांधली एवं अवैध धन वसूली से जुड़ी शिकायतें मिलने के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा निरस्त

admin by admin
January 7, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले साल अप्रैल में हुई सहायक प्रोफेसर की भर्ती परीक्षा को अनियमितताओं के कारण निरस्त कर दिया।

राज्य सरकार द्वारा बुधवार को जारी एक बयान के मुताबिक, पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा अप्रैल 2025 में कराई गयी असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा के संबंध में अनियमितताओं, धांधली एवं अवैध धन वसूली से जुड़ी शिकायतें मिली थीं।

बयान में बताया गया कि मामले की गंभीरता के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले की गोपनीय जांच के आदेश दिए थे, जिस पर एसटीएफ ने पिछले साल 20 अप्रैल को असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा का फर्जी प्रश्नपत्र बनाकर अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले गिरोह के तीन अभियुक्तों महबूब अली, वैजनाथ पाल एवं विनय पाल को गिरफ्तार किया था।

राज्य में 16 और 17 अप्रैल को परीक्षा हुई थी। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त महबूब अली निवर्तमान आयोग की अध्यक्ष का गोपनीय सहायक था।

बयान के मुताबिक, इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की निष्पक्षता एवं गोपनीयता सुनिश्चित रखने के उ‌द्देश्य से तत्कालीन आयोग की अध्यक्ष से त्यागपत्र लिया गया था।

बयान में बताया गया कि पूछताछ के दौरान अभियुक्त महबूब अली ने स्वीकार किया कि उसके द्वारा प्रक्रिया के दौरान ही विभिन्न विषयों के प्रश्न पत्र निकाल लिए गए थे।

अभियुक्त महबूब अली की कबूलनामे की एसटीएफ द्वारा गहन विवेचना एवं डेटा एनालिसिस से पुष्टि हुई है। बयान के मुताबिक, प्राप्त डेटा के मिलान में यह तथ्य सामने आया कि परीक्षा की शुचिता भंग हुई है।

बयान में बताया गया कि इन तथ्यों के आधार पर मुख्यमंत्री ने इस परीक्षा को निरस्त करने का आदेश दिया। योगी ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को निर्देश दिया कि परीक्षा का आयोजन जल्द से जल्द पूर्णतः निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित किया जाए।

Tags: उप्र में STF को धांधली एवं अवैध धन वसूली
Previous Post

क्या आपने कभी सोचा कि आप जो बोलते हैं वही थोड़ी देर में हर app पर ad बनकर क्यों दिखने लगता है? जाने

Next Post

नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में राष्ट्रीय कोच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, एनआरएआई ने किया निलंबित

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट: कार्यवाहक प्रधानाध्यापकों को बड़ी राहत, पदभार संभालने की तारीख से मिलेगा प्रधानाध्यापक का वेतन

September 23, 2026
उत्तर प्रदेश

Azamgarh Triple Murder: आजमगढ़ में दो पुजारी, पत्नी और बेटे की हत्या, आरोपी अरविंद सिंह का एनकाउंटर, 7 घंटे चला ऑपरेशन

September 23, 2026
उत्तर प्रदेश

TGT-PGT अभ्यर्थियों को योगी सरकार की पहल, NCTE को पत्र लिखने का निर्देश

September 23, 2026
उत्तर प्रदेश

UP FSDA Action: टुंडे कबाबी समेत 7 फास्ट-फूड आउटलेट के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश, जांच में मिलीं गंभीर खामियां

September 23, 2026
Next Post

नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में राष्ट्रीय कोच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, एनआरएआई ने किया निलंबित

Recent Posts

ट्रंप की धमकी के बीच अमेरिका-ईरान में बातचीत, UNGA से इतर विटकॉफ-कुशनर ने ईरानी अधिकारियों से की मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

संयुक्त राष्ट्र, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों के बीच मंगलवार को मुलाकात हुई।...

इलाहाबाद हाईकोर्ट: कार्यवाहक प्रधानाध्यापकों को बड़ी राहत, पदभार संभालने की तारीख से मिलेगा प्रधानाध्यापक का वेतन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि लंबे समय तक कार्यवाहक प्रधानाध्यापक के रूप में काम करने वाले...

Azamgarh Triple Murder: आजमगढ़ में दो पुजारी, पत्नी और बेटे की हत्या, आरोपी अरविंद सिंह का एनकाउंटर, 7 घंटे चला ऑपरेशन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा के दौरान हुए विवाद के बाद तीन...

TGT-PGT अभ्यर्थियों को योगी सरकार की पहल, NCTE को पत्र लिखने का निर्देश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में टीजीटी-पीजीटी भर्ती नियमों को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...

UP FSDA Action: टुंडे कबाबी समेत 7 फास्ट-फूड आउटलेट के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश, जांच में मिलीं गंभीर खामियां

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) विभाग ने पांच जिलों के सात ‘फास्ट-फूड आउटलेट’ और रेस्तरां...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group