Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गोरखपुर में लुटेरों ने सेवानिवृत्त लेखपाल के परिवार को बंधक बनाकर लूटे 50 लाख से ज्यादा के गहने और नकदी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 6, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
गोरखपुर में लुटेरों ने सेवानिवृत्त लेखपाल के परिवार को बंधक बनाकर लूटे 50 लाख से ज्यादा के गहने और नकदी

गोरखपुर जिले में एम्स थाना क्षेत्र के राजही मौर्य चौराहे के पास एक सेवानिवृत्त लेखपाल के घर में घुसे हथियारबंद लुटेरों ने परिजन को बंधक बनाकर 50 लाख रुपये से अधिक के जेवरात और नकदी लूट ली।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सोमवार की शाम को एम्स थाना क्षेत्र के राजही मौर्य चौराहे के पास सेवानिवृत्त लेखपाल बलेंद्र सिंह (70) के घर का दरवाजा खटखटाया गया। सिंह ने जैसे ही दरवाजा खोला, एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर पिस्टल रखकर उन्हें अंदर धकेला और उसके साथ बाकी बदमाश घर में घुस गये।

उन्होंने बताया कि सिंह ने जब शोर मचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने उनके सिर पर पिस्टल का बट मारा। उसके बाद बदमाशों ने उनकी पत्नी ऊषा, बहू कल्पना और साली पूर्णिमा के गहने उतरवाये और फिर परिवार के सभी सदस्यों को एक कमरे में बंद कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि परिजन का कहना है कि बदमाशों ने बलेंद्र सिंह के दो पौत्रों को उठाया और अलमारी की चाबी नहीं देने पर उन्हें गोली मारने की धमकी दी। इस डर से महिलाओं ने चाबियां दे दीं। उसके बाद बदमाशों ने लगभग 25 मिनट के अंदर अलमारी तथा अन्य स्थानों पर रखी नकदी तथा कई कीमती सामान लूट लिये और भाग गये।

उन्होंने बताया कि इस मामले में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस टीमें संदिग्धों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं। माना जा रहा है कि लुटेरे 20 साल के आसपास की उम्र के हैं।

Tags: गोरखपुर में लुटेरों ने सेवानिवृत्त लेखपाल
Previous Post

सुलतानपुर में कॉलेज प्राचार्य की हत्या के दोषी का शव फंदे से लटकता मिला

Next Post

मऊ : काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मचा हड़कंप

Related Posts

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म
उत्तर प्रदेश

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

August 3, 2026
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सतह फिर खराब हुई; दिये गये जांच के आदेश, तीन अभियंताओं पर कार्रवाई
उत्तर प्रदेश

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सतह फिर खराब हुई; दिये गये जांच के आदेश, तीन अभियंताओं पर कार्रवाई

August 3, 2026
पंजाब के फिरोजपुर में आरएसएस नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या
उत्तर प्रदेश

उन्नाव में LIU से सेवानिवृत्त दारोगा ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

August 3, 2026
दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार
क्राइम

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार

August 3, 2026
Next Post
मऊ : काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मचा हड़कंप

मऊ : काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मचा हड़कंप

Recent Posts

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

मुजफ्फरनगर, कांवड़ यात्रा के दौरान मुजफ्फरनगर से गुजर रही एक गर्भवती महिला ने सोमवार को जिला अस्पताल में जुड़वां बच्चों...

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सतह फिर खराब हुई; दिये गये जांच के आदेश, तीन अभियंताओं पर कार्रवाई

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सतह फिर खराब हुई; दिये गये जांच के आदेश, तीन अभियंताओं पर कार्रवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

उन्नाव, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के एक महीने के भीतर सड़क की सतह खराब...

पंजाब के फिरोजपुर में आरएसएस नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या

उन्नाव में LIU से सेवानिवृत्त दारोगा ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

उन्नाव शहर में स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) से सेवानिवृत्त एक दारोगा ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से कथित तौर पर खुद...

अयोध्या में चैत्र रामनवमी मेला: 24 मार्च 02 बजे से 27 मार्च रात्रि तक हुआ यातायात डायवर्जन

अयोध्या: सावन व कांवड़ यात्रा को लेकर यातायात डायवर्जन प्लान लागू, भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित

by Atul Narain Srivastava
August 3, 2026
0

अयोध्या, श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत रामनगरी अयोध्या में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के...

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने बच्चा गोद दिलाने के बहाने लोगों से ठगी करने वाले एक साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group