Sunday, April 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
" data-ad-slot="">
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पूर्व विधायक संगीत सोम को बांग्लादेशी फोन नंबरों से धमकी; प्राथमिकी दर्ज

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 5, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
पूर्व विधायक संगीत सोम को बांग्लादेशी फोन नंबरों से धमकी; प्राथमिकी दर्ज

मेरठ जिले की सरधना सीट से पूर्व विधायक और भारतीय जनता पार्टी नेता संगीत सोम को कथित तौर पर बांग्लादेश से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उन्होंने सरधना थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह करीब आठ बजे संगीत सोम के मोबाइल फोन पर धमकी भरे संदेश, फोन कॉल और वीडियो कॉल आए। इन संदेशों में उन्हें नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ कुछ प्रमुख समाचार चैनलों को उड़ाने की धमकी दिए जाने का भी उल्लेख है। शिकायतकर्ता ने सभी संदिग्ध मोबाइल नंबर पुलिस को सौंप दिए हैं।

प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जिन नंबरों से कॉल और संदेश भेजे गए, वे बांग्लादेश से जुड़े प्रतीत हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर प्रकोष्ठ और अन्य एजेंसियों की मदद से कॉल डिटेल और डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह मामला हाल ही में दिए गए एक बयान से जुड़ा हो सकता है। 31 दिसंबर को संगीत सोम ने ‘आईपीएल फ्रेंचाइजी’ द्वारा बांग्लादेश के एक खिलाड़ी को खरीदे जाने को लेकर सार्वजनिक टिप्पणी की थी।

बाद में यह विषय चर्चा में आया और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने संबंधित खिलाड़ी को टीम से मुक्त करने का निर्णय लिया।

इस बीच, धमकियों पर प्रतिक्रिया देते हुए संगीत सोम ने पीटीआई-भाषा से कहा कि वह सनातन धर्म और देशहित से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात आगे भी मजबूती से रखते रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सरधना) आशुतोष कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags: पूर्व विधायक संगीत सोम
Previous Post

ट्रंप ने अमेरिका में लाभ उठाने वाले देशों की सूची जारी की, भारत का नाम नहीं

Next Post

कन्नौज जिला जेल से दो कैदी दीवार फांदकर फरार

Next Post
कन्नौज में जेल जाते समय पुलिस को चकमा देकर विचाराधीन कैदी फरार

कन्नौज जिला जेल से दो कैदी दीवार फांदकर फरार

Recent Posts

  • पश्चिम एशिया का संघर्ष तेजी से एक ऐसे युद्ध का रूप लेता जा रहा है जिसे कोई नहीं जीत सकता
  • KKR vs LSG, IPL 2026: केकेआर और एलएसजी के बीच मैच में रहाणे और पंत की कप्तानी की होगी परीक्षा
  • बुलंदशहर में विवाद के बाद तीन युवकों की गोली मारकर हत्या, दो लोग गिरफ्तार
  • दिल्ली हवाई अड्डे पर ज्यूरिख जाने वाले स्विट्जरलैंड के विमान धुआं उठा, उड़ान भरने से रोका
  • अमेरिका: हिल्टन होटल में संवाददाताओं के वार्षिक रात्रिभोज कार्यक्रम में गोलीबारी; एक संदिग्ध गिरफ्तार

Recent Comments

  1. sildenafil contraindications atorvastatin on गोरखपुर में कार की टक्कर से MBBS छात्र की मौत, कार चालक गिरफ्तार
  2. cialis off brand on लखनऊ: लोको पायलट ने बवासीर के ऑपरेशन के घाव दिखाने के लिए कपड़े उतारे, नहीं मिली छुट्टी
  3. cenforce online uk on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज
  4. mw sildenafil citrate on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज
  5. vidalista tadalafil 60mg on आगरा: महिला पर अपने पूर्व प्रेमी पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के आरोप में मुकदमा

Archives

  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024

Categories

  • Featured
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • राजनीति
  • व्यापार जगत
  • होम

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

Iran में आर्थिक संकट के कारण शुरू प्रदर्शन देशभर में फैले; 2,200 से अधिक लोग हिरासत में

पश्चिम एशिया का संघर्ष तेजी से एक ऐसे युद्ध का रूप लेता जा रहा है जिसे कोई नहीं जीत सकता

April 26, 2026
KKR vs LSG, IPL 2026: केकेआर और एलएसजी के बीच मैच में रहाणे और पंत की कप्तानी की होगी परीक्षा

KKR vs LSG, IPL 2026: केकेआर और एलएसजी के बीच मैच में रहाणे और पंत की कप्तानी की होगी परीक्षा

April 26, 2026
पंजाब के फिरोजपुर में आरएसएस नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या

बुलंदशहर में विवाद के बाद तीन युवकों की गोली मारकर हत्या, दो लोग गिरफ्तार

April 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in