Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लखनऊ में बयान दर्ज कराने पहुंची लोक गायिका नेहा सिंह राठौर, पुलिस ने की पूछताछ

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 4, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
लखनऊ में बयान दर्ज कराने पहुंची लोक गायिका नेहा सिंह राठौर, पुलिस ने की पूछताछ

राजधानी लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली थाने में लोक गायिका नेहा सिंह राठौर शनिवार को पहुंचीं, जहां उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के संबंध में उनसे पूछताछ की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राठौर अपने पति हिमांशु के साथ पुलिस थाना पहुंचीं। पुलिस ने बताया कि जांच अधिकारी ने उन्हें चल रही जांच के तहत बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था।

पेशी में देरी का कारण बताते हुए हिमांशु ने पत्रकारों को बताया कि उन्हें हजरतगंज पुलिस से पहला नोटिस लगभग 15 दिन पहले मिला था। उन्होंने कहा, ‘‘नेहा को पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन उस समय उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। हमने पुलिस को सूचित किया और कुछ समय मांगा, साथ ही आश्वासन दिया कि हम बाद में आएंगे।

हिमांशु ने बताया कि इसके बाद उनके घर पर दूसरा नोटिस चस्पा किया गया, जिसमें उन्हें तीन दिनों के भीतर जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए कहा गया था। उन्होंने कहा, “इसलिए हमने आज आने का फैसला किया।

इस बीच, सोशल मीडिया पर राठौर की गिरफ्तारी की अफवाहें फैलने लगीं, लेकिन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने ऐसी किसी भी घटना का खंडन किया।

हजरतगंज के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) विकास कुमार जायसवाल ने बताया कि जांच अधिकारी ने उन्हें मामले के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाया था। वह अपना बयान दर्ज कराने आई हैं, जो एक नियमित प्रक्रिया है।

यह घटनाक्रम लोक गायिका के खिलाफ चल रही कानूनी कार्यवाही के बीच आया है। पांच दिसंबर को, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने सोशल मीडिया पर कथित तौर पर निराधार, धर्म-विरोधी और राष्ट्र-विरोधी टिप्पणियां करने से संबंधित मामले में राठौर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। ये टिप्पणियां कथित तौर पर कश्मीर के पहलगाम में 26 पर्यटकों की हत्या के संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी को निशाना बनाकर की गई थीं।

राठौर के खिलाफ देशद्रोह समेत कई गंभीर धाराओं में लखनऊ के हजरतगंज थाने में 27 अप्रैल, 2025 को मुकदमा दर्ज किया गया था।

Tags: लखनऊ में बयान दर्ज कराने पहुंची
Previous Post

भदोही में व्यक्ति की अलाव में गिरने से मौत

Next Post

मुजफ्फरनगर: भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय का घेराव किया, मामला दर्ज

Related Posts

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना

August 3, 2026
लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

August 3, 2026
प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी

August 3, 2026
मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

Recent Posts

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 3, 2026
0

अयोध्या, जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना इनायतनगर पुलिस टीम ने...

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

सावन माह और कांवड़ यात्रा के दौरान नियमों के उल्लंघन पर उत्तर प्रदेश में प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। वाराणसी...

लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

लखनऊ के चौक इलाके में सोमवार को एक स्कूल वैन में तोड़-फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने तीन अज्ञात...

बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का खाता अब भी नहीं खुला

बांकीपुर उपचुनाव : जन सुराज के प्रशांत किशोर ने भाजपा के नीरज कुमार को 18,953 मतों से हराया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में सोमवार को जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता...

प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी

प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

प्रतापगढ़ जिले के लालगंज इलाके में रानीगंज कैथोला बाजार में दो/तीन अगस्त की दरमियानी रात कार और स्कूटर की टक्कर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group