Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बरेली में डीजे’ बंद कराने को लेकर पुलिसकर्मियों पर हमला; होटल के प्रबंधक समेत तीन गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 2, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
बरेली में डीजे’ बंद कराने को लेकर पुलिसकर्मियों पर हमला; होटल के प्रबंधक समेत तीन गिरफ्तार

बरेली में कथित तौर पर पुलिसकर्मियों पर हमला करने को लेकर एक होटल के प्रबंधक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये पुलिसकर्मी नए साल की पूर्व संध्या पर तय समय के बाद अनधिकृत रूप से बज रहे ‘डीजे’ बंद कराने होटल गए थे।

बारादरी के थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडे ने शुक्रवार को बताया कि होटल प्रबंध समेत तीन नामजद व्यक्तियों और तीन-चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बिजनौर जिले के मसी आलम (होटल प्रबंधक), लखीमपुर खीरी जिले पवनेश कुमार (होटल के लेखाधिकारी) और बरेली के सिविल लाइंस के राघव कपूर को गिरफ्तार किया।

पांडे के अनुसार 31 दिसंबर की रात सोबती कॉन्टिनेंटल होटल में नए साल के जश्न कार्यक्रम में लोगों ने रात 12.00 बजे उत्साहपूर्वक नए साल का स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम का प्रबंधन होटल प्रबंधक (मसी आलम) और मालिक के रिश्तेदार राघव कपूर की देखरेख में किया जा रहा था।

थाना प्रभारी के मुताबिक रात एक बजे के बाद भी होटल में शराब परोसी जा रही थी और ‘डीजे’ पर बहुत तेज आवाज में संगीत बजाया जा रहा था, जबकि अन्य होटलों/लॉन में तय समय के बाद जश्न खत्म हो गया था। सूचना मिलने पर रोहिलखंड चौकी प्रभारी तुरंत होटल गए और डीजे बंद करवा दिया।

पांडे का कहना है कि लगभग 2.40 बजे फिर से सूचना मिली कि होटल में शराब परोसी जा रही है और ‘डीजे’ पर बहुत तेज आवाज में संगीत बज रहा है। यह जानकारी मिलने पर, रुहेलखंड पुलिस चौकी से उपनिरीक्षक सौरभ तोमर और मुख्य आरक्षी साबिर अली को मौके पर भेजा गया ।

पुलिस के अनुसार जब पुलिस ने ‘डीजे’ बंद करने की कोशिश की, तो होटल प्रबंधक, लेखाधिकारी, कार्यक्रम आयोजक और मालिक के रिश्तेदार राघव कपूर, मालिक का बेटा, और वहां मौजूद चार- पांच अन्य लोग बहुत ज़्यादा नाराज हो गए।

पुलिस के अनुसार उन्होंने पुलिस अधिकारियों को गालियां दीं, उन्हें उनकी सरकारी ड्यूटी करने से रोका और उन्हें गंभीर चोट पहुंचाने की कोशिश की, यहां तक कि उन्हें जान से मारने की भी कोशिश की।

थानाधिकारी के अनुसार यह जानकारी मिलने पर, थाने से काफी पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में किया। उस समय, सभी आरोपी नशे की हालत में थे। पुलिस के आने पर, वे सभी मौके से भाग गए।

पुलिस ने कहा कि घायल पुलिसकर्मियों का मेडिकल चेकअप कराया गया और राघव कपूर और दो अन्य नामजद व्यक्तियों (पवनेश कुमार और राघव कपूर) के साथ-साथ तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर, आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए तुरंत कोशिशें की गईं।

पुलिस ने बताया कि जांच के बाद घटना में शामिल तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और विधिक कार्यवाही के तहत उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Tags: बरेली में डीजे’ बंद कराने
Previous Post

उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायक डॉ श्याम बिहारी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Next Post

Watch, कानपुर की डिजिटल गिरफ्तारी की घटना; जागरूकता के लिये up पुलिस ने नाना पाटेकर के साथ बनाई फिल्म

Related Posts

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना

August 3, 2026
लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

August 3, 2026
प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी

August 3, 2026
मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

Recent Posts

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

सावन माह और कांवड़ यात्रा के दौरान नियमों के उल्लंघन पर उत्तर प्रदेश में प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। वाराणसी...

लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

लखनऊ के चौक इलाके में सोमवार को एक स्कूल वैन में तोड़-फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने तीन अज्ञात...

बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का खाता अब भी नहीं खुला

बांकीपुर उपचुनाव : जन सुराज के प्रशांत किशोर ने भाजपा के नीरज कुमार को 18,953 मतों से हराया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में सोमवार को जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता...

प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी

प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

प्रतापगढ़ जिले के लालगंज इलाके में रानीगंज कैथोला बाजार में दो/तीन अगस्त की दरमियानी रात कार और स्कूटर की टक्कर...

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

मुजफ्फरनगर, कांवड़ यात्रा के दौरान मुजफ्फरनगर से गुजर रही एक गर्भवती महिला ने सोमवार को जिला अस्पताल में जुड़वां बच्चों...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group