Thursday, September 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गोरखपुर में अवैध संबंधों के शक में गला घोंटकर पत्नी की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 26, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना इलाके में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अवैध संबंध के संदेह में पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके शव को घर के पिछले हिस्से में एक गड्ढे में दफना दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) दिनेश कुमार पुरी ने बताया, ‘आरोपी अर्जुन को महिला के लापता होने के चार दिन बाद बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।”

पुलिस ने बताया कि अर्जुन ने 21 दिसंबर की रात को परिवार के अन्य सदस्यों के सोते समय पत्नी खुशबू (25) की हत्या कर दी, कथित तौर पर रात करीब 11 बजे घर के पीछे छह फुट गहरा गड्ढा खोदा और शव दफना दिया। सबूत मिटाने के लिए उसने शव को मिट्टी, सूखी घास से ढक दिया।

पुलिस ने बताया कि वारदात के समय अर्जुन के पिता श्याम नारायण काम के सिलसिले में उरुवा गए हुए थे, जबकि मां और छोटा भाई घर में मौजूद थे, लेकिन उन्हें अपराध की जानकारी नहीं थी।

पुलिस के अनुसार कई दिन तक खुशबू के लापता रहने के बाद, अर्जुन ने कथित तौर पर परिवार वालों को गुमराह करते हुए कहा कि झगड़े के बाद वह अपने मायके चली गई है। गांव में अफवाहें फैलने पर, स्थानीय निवासियों ने परिवार को पुलिस को सूचना देने की सलाह दी।

पुलिस ने बताया कि अर्जुन ने टालमटोल भरे जवाब दिए और बाद में लगातार पूछताछ के दौरान उसने जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद गड्ढे से शव बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, लुधियाना से हाल ही में लौटा मजदूर अर्जुन अपनी पत्नी के किसी दूसरे व्यक्ति के साथ कथित करीबी संबंधों को लेकर आशंकित था, जिसके कारण उनके बीच अक्सर झगड़े होते थे। पुरी ने बताया, “आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Tags: गोरखपुर में अवैध संबंधों के संदेह में
Previous Post

मेरठ में सरकारी धन के गबन के आरोप में पीएसी उपनिरीक्षक समेत दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Next Post

जापान: कारखाने में चाकू हमला और रसायन फेंके जाने की घटना में 15 लोग घायल

Related Posts

उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में 42.65 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 109 फर्जी खातों के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी-ट्रेडिंग फ्रॉड; दो गिरफ्तार

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर में जर्जर स्कूल भवन की बीम गिरने से शिक्षामित्र की मौत

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर: यूपी STF को बड़ी कामयाबी, मध्यप्रदेश और हरियाणा से पूर्वांचल में हथियार आपूर्ति करने के आरोप में पांच तस्कर गिरफ्तार

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी में 76 बटुकों ने किया गंगा पूजन, 500 बाइकर्स वडनगर के लिए निकालेंगे ‘सेवा संकल्प’ यात्रा

September 17, 2026
Next Post

जापान: कारखाने में चाकू हमला और रसायन फेंके जाने की घटना में 15 लोग घायल

Recent Posts

अमेरिका में भारत-चीन पर 100% टैरिफ़ लगानेवाला बिल अमेरिकी संसद में पास, अब राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने रूस और ईरान पर नए प्रतिबंध लगाने वाले व्यापक विधेयक ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग...

प्रतापगढ़ में 42.65 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 109 फर्जी खातों के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी-ट्रेडिंग फ्रॉड; दो गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

प्रतापगढ़, देशभर में ऑनलाइन सट्टेबाजी, ट्रेडिंग धोखाधड़ी और अन्य साइबर अपराधों को अंजाम देने के लिए फर्जी कंपनियों और बैंक...

शाहजहांपुर में जर्जर स्कूल भवन की बीम गिरने से शिक्षामित्र की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में एक प्राथमिक विद्यालय के पुराने भवन को तोड़ने के दौरान खंभा गिरने से घायल हुए शिक्षामित्र की...

गोरखपुर: यूपी STF को बड़ी कामयाबी, मध्यप्रदेश और हरियाणा से पूर्वांचल में हथियार आपूर्ति करने के आरोप में पांच तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में हथियार आपूर्ति करने वाले एक अंतर-राज्यीय अवैध हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए...

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी में 76 बटुकों ने किया गंगा पूजन, 500 बाइकर्स वडनगर के लिए निकालेंगे ‘सेवा संकल्प’ यात्रा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

वाराणसी में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group