Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अलीगढ़: एएमयू परिसर में स्कूल शिक्षक की गोली मारकर हत्या

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 25, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
sanketik photo

sanketik photo

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) परिसर में टहल रहे एक स्कूल शिक्षक की अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एएमयू के प्रॉक्टर मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि एएमयू से संबद्ध एबीके यूनियन हाई स्कूल के शिक्षक राव दानिश अली बुधवार रात भोजन के बाद अपने दो सहकर्मियों के साथ कैनेडी सभागार के पास टहल रहे थे, तभी कुछ नकाबपोश लोगों ने उन्हें रोका, उनसे कुछ देर बात की और फिर बेहद करीब से उन पर गोली चला दी।

उन्होंने बताया कि दानिश मौके पर ही गिर पड़े और उन्हें जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रॉक्टर ने बताया कि अली के साथ मौजूद लोग हमलावरों की पहचान नहीं कर सके क्योंकि उनके चेहरे ढके हुए थे, लेकिन उन्होंने पुलिस को बताया कि गोलीबारी से पहले कुछ कहासुनी हुई थी। उन्होंने बताया कि यह घटना रात नौ बजे के बाद की है जब अली अपनी नियमित दिनचर्या के तहत टहलते हुए एएमयू कैंटीन में चाय पीने गए थे।

उन्होंने बताया कि कैंटीन के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में गोलीबारी की घटना रिकॉर्ड हुई है लेकिन अंधेरा, कोहरा और चेहरे पर नकाब होने के कारण हमलावर स्पष्ट नहीं दिख रहे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हमलावरों को पकड़ने के लिए अलर्ट जारी किया गया।

एसएसपी ने बुधवार देर रात संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने हत्या के मकसद का पता लगाने के लिए शिक्षक के परिवार और सहकर्मियों से बात की है, हालांकि अभी तक कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

Tags: अलीगढ़: एएमयू परिसर में
Previous Post

पीलीभीत में लापता छात्रा का धर्मांतरण व दुष्कर्म का आरोपी पूर्व शिक्षक गिरफ्तार

Next Post

हरदोई में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में चालक-परिचालक समेत नौ यात्री घायल

Related Posts

उत्तर प्रदेश

नोएडा में मन्नत पूरी न होने पर पंडित को बनाया बंधक, एक लाख रुपये की फिरौती मांगी; दो गिरफ्तार

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

महोबा में जहर खिलाने का शक होने पर पत्नी की त्रिशूल से हत्या, आरोपी पति हिरासत में

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया के बांसडीह कोतवाली पर तैनात कांस्टेबल परितोष मिश्रा का शव पोखऱे में मिला

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया GRP ने नाबालिग लड़की के अपहरण एवं दुष्कर्म आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

September 14, 2026
Next Post

हरदोई में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में चालक-परिचालक समेत नौ यात्री घायल

Recent Posts

क्या बिल्ली-कुत्ते को भी हो सकता है बर्ड फ्लू? H5 वायरस से पालतू जानवरों को ऐसे बचाएं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

घर में आराम से सो रही आपकी बिल्ली या आपके साथ खेलता कुत्ता—क्या उसे भी बर्ड फ्लू हो सकता है?...

अयोध्या: पटरंगा में आमने-सामने बाइक की टक्कर, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र में रविवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में 45 वर्षीय एक व्यक्ति की...

नोएडा में मन्नत पूरी न होने पर पंडित को बनाया बंधक, एक लाख रुपये की फिरौती मांगी; दो गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

नोएडा में एक धार्मिक अनुष्ठान के बाद मनोकामना पूरी नहीं होने से नाराज दो लोगों ने एक पंडित को कथित...

2013 रेप केस में तरुण तेजपाल ने गोवा की कोर्ट में किया सरेंडर, कहा- न्याय मिलेगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

पणजी, तहलका’ पत्रिका के पूर्व प्रधान संपादक तरुण तेजपाल ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में सुनायी गयी 10 साल...

महोबा में जहर खिलाने का शक होने पर पत्नी की त्रिशूल से हत्या, आरोपी पति हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

बांदा से सटे महोबा जिले के कुलपहाड़ क्षेत्र के रंगौलिया बुजुर्ग गांव में सतना जेल से पैरोल पर छूटे एक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group