Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

जौनपुर: पारिवारिक विवाद में माता-पिता की हत्या कर शवों को आरी से काटकर गोमती नदी में फेंका, गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 18, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
जौनपुर: पारिवारिक विवाद में माता-पिता की हत्या कर शवों को आरी से काटकर गोमती नदी में फेंका, गिरफ्तार

जौनपुर जिले में पारिवारिक विवाद को लेकर अपने बुजुर्ग माता-पिता की हत्या करने और उनके शवों के टुकड़े-टुकड़े करके गोमती नदी में फेंकने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि घटना जाफराबाद पुलिस थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव में हुई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी अंबेश ने पैसों और पारिवारिक मुद्दों को लेकर हुए विवाद के बाद अपने पिता श्याम बहादुर (61) और मां बबीता (58) की हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी ने आठ दिसंबर की रात को सबसे पहले अपनी मां पर मसाले पीसने वाले सिलबट्टे के बट्टे से हमला किया। जब उसके पिता ने बीच-बचाव किया और पुलिस को बुलाने की कोशिश की, तो उसने उसी वस्तु से उनके सिर पर वार किया और बाद में रस्सी से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी।

श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी ने बाद में लोहे की छड़ काटने वाली आरी से शवों के टुकड़े-टुकड़े किए, उन्हें छह प्लास्टिक की बोरियों में भरकर अपनी कार से गोमती नदी में फेंक दिया।

पुलिस ने बताया कि बहादुर रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। पुलिस के अनुसार, अंबेश ने पहले अपनी बहनों को यह कहकर गुमराह किया कि उनके माता-पिता आठ दिसंबर को बाहर गए थे।

जब बहनों ने पुलिस से संपर्क करने की जिद की तो उसने अपना फोन बंद कर दिया और वाराणसी के जौनपुर रेलवे स्टेशन और घाट की ओर चला गया। 13 दिसंबर को बहनों ने अपने माता-पिता और अंबेश की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी 15 दिसंबर को घर लौटा और बाद में अपनी बहनों के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी बहन अर्चना की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर 16 दिसंबर को अंबेश को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी श्रीप्रकाश शुक्ल के साथ चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह मौके पर पहुंचे और अम्बेश को गिरफ्तार करके उसके निशानदेही पर सारा सामान बरामद कर लिया।

Tags: जौनपुर: पारिवारिक विवाद में
Previous Post

गाजियाबाद में किराया वसूलने गई महिला की किरायेदारों ने की हत्या

Next Post

दिल्ली पुलिस ने फर्जी एयरलाइन नौकरी रैकेट का भंडाफोड़ किया, गाजियाबाद से पकड़ा गया सरगना

Related Posts

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

August 2, 2026
हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई
उत्तर प्रदेश

हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई

August 2, 2026
नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार

August 2, 2026
सहारनपुर में डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट ने की सिर में गोली मारकर की आत्महत्या
उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट ने की सिर में गोली मारकर की आत्महत्या

August 2, 2026
Next Post
पत्नी व बच्चों की हत्या के आरोप में गुजरात का वन अधिकारी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने फर्जी एयरलाइन नौकरी रैकेट का भंडाफोड़ किया, गाजियाबाद से पकड़ा गया सरगना

Recent Posts

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत और चीन के बीच सीमा व्यापार सिक्किम के नाथू ला दर्रे और हिमाचल प्रदेश के शिपकी ला दर्रे के...

सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9.86 लाख करोड़ रुपये डूबे

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप...

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारतीय महिला मुक्केबाजों ने अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए पांच स्वर्ण पदक जीते जबकि पुरूष वर्ग में सचिन सिवाच और...

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

by admin
August 2, 2026
0

रूस की राजधानी मॉस्को में स्थित एक रेस्तरां में शनिवार को बम विस्फोट में कथित हमलावर समेत कम से कम...

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, विरोधी राजनीतिक दलों द्वारा हाल के दिनों में किए जा रहे आचरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group