Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

घने कोहरे के कारण उप्र में जनजीवन प्रभावित, अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या में कमी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 17, 2025
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
घने कोहरे के कारण उप्र में जनजीवन प्रभावित, अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या में कमी

लखनऊ, प्रदेश में घने कोहरे और बढ़ती सर्दी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया और कई क्षेत्रों में दृश्यता में भारी गिरावट आने से आगरा में ताजमहल जैसे स्थल धुंधले दिखाई दिए। वहीं, भगवान राम की नगरी अयोध्या में सुबह के समय तीर्थयात्रियों की संख्या में कमी आई।

आगरा में निवासियों ने बताया कि सुबह कई घंटों तक ताजमहल घने कोहरे से ढका रहा, जिससे आगंतुक निराश हुए। एक स्थानीय निवासी रमेश कुमार ने कहा, ‘कोहरे के कारण आज ताजमहल भी दिखाई नहीं दिया, जबकि आमतौर पर यह स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।’

मनोज नाम के एक आगंतुक ने बताया कि सुबह के समय दृश्य स्पष्ट नहीं था, हालांकि दोपहर होते-होते कोहरा छंटने के साथ ही स्मारक की आकृति धीरे-धीरे दिखाई देने लगी।

अयोध्या में मंदिर के कर्मचारियों ने बताया कि खराब मौसम के कारण मंगलवार को श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई। मंदिर के एक कर्मचारी ने बताया कि सामान्य दिनों की तुलना में कम श्रद्धालु दिखाई दिए।

एक श्रद्धालु अभिषेक गुप्ता ने सुझाव दिया कि ठंड से राहत पाने के लिए सड़कों के किनारे नियमित अंतराल पर अलाव जलाए जाने चाहिए। इस बीच, स्थानीय दुकानदार दीपक चौरसिया ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से ठंड बढ़ गई है, जिससे दैनिक कारोबार और श्रद्धालुओं की संख्या दोनों प्रभावित हुई हैं।

मौसम की वजह से राज्य की राजधानी लखनऊ में भी जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लखनऊ हवाई अड्डे से कई उड़ानें देरी से चल रही थीं और सड़क यातायात भी धीमा हो गया था। कई लोगों ने ‘बताया, ‘‘दृश्यता 100 मीटर से भी कम थी और वाहन 30 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की गति से गाड़ी नहीं चला सके।

प्रयागराज से सटे कौशांबी जिले में भी कोहरे के कारण स्थानीय सड़कों और राजमार्गों पर यातायात धीमा हो गया, जहां वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए। बरेली के निवासी विनोद कुमार ने बताया कि कम दृश्यता के कारण यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रयागराज और वाराणसी में, निवासियों को कई स्थानों पर अलाव जलाते देखा गया। सुबह जल्दी काम शुरू करने वाले सफाईकर्मी भी अलाव के पास बैठकर खुद को गर्म कर रहे थे।

वाराणसी के एक सफाईकर्मी मनोज ने ‘पीटीआई वीडियो’ को बताया कि वे अपना काम जारी रखने के लिए अलाव पर निर्भर हैं। एक अन्य कर्मचारी सुशील कुमार ने बताया कि ठंड से बचने के लिए उन्होंने अतिरिक्त कपड़े पहनने शुरू कर दिये हैं।

प्रयागराज के एक ई-रिक्शा चालक सोनू ने बताया कि सुबह दृश्यता इतनी कम थी कि आगे के वाहन भी मुश्किल से दिखाई दे रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘मुझे पार्किंग लाइट जलाकर बहुत धीरे-धीरे गाड़ी चलानी पड़ी।’ यमुना पुल के पास सुबह की सैर पर निकले शहर के निवासी अभिषेक मिश्रा ने बताया कि कोहरे के कारण दृश्यता कम थी, लेकिन एक बार मौसम के अनुकूल हो जाने पर उसमें एक सुखद एहसास भी था।

एक अन्य निवासी अल्पिका ने बताया कि ठंड सामान्य से काफी अधिक थी और इसका संबंध जलवायु परिवर्तन से हो सकता है।

इटावा में निवासियों ने बताया कि कोहरे से कार्यालय जाने वाले और स्कूली बच्चे प्रभावित हुए। संतोष वर्मा ने कहा कि कार्यालय और स्कूल के समय में कुछ ढील देने से लोगों को स्थिति से निपटने में मदद मिलेगी।

कोहरे का असर सड़क सुरक्षा पर भी पड़ा। अधिकारियों के मुताबिक, राज्य भर में पांच बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 25 लोगों की मौत हो गई और सौ से अधिक लोग घायल हो गए। ये घटनाएं मथुरा, बस्ती, बाराबंकी, मेरठ और उन्नाव जिलों से सामने आईं। इनमें सबसे ज्यादा मौतें मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर कई वाहनों की टक्कर में हुईं।

इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि मंगलवार को उत्तर प्रदेश के बड़े हिस्से में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा और चेतावनी दी कि कई स्थानों पर बुधवार सुबह तक कम दृश्यता बनी रहने की संभावना है।

Tags: घने कोहरे के कारण उप्र
Previous Post

अमेठी में सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत, एक अन्य घायल

Next Post

बलिया जिले में कार के अनियंत्रित होकर एक मकान में घुस जाने से दो युवकों की मौत

Related Posts

हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई
उत्तर प्रदेश

हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई

August 2, 2026
नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार

August 2, 2026
सहारनपुर में डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट ने की सिर में गोली मारकर की आत्महत्या
उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट ने की सिर में गोली मारकर की आत्महत्या

August 2, 2026
गोरखपुर जिला कारागार से विचाराधीन कैदी फरार, जेलर और चार वार्डन निलंबित
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर जिला कारागार से विचाराधीन कैदी फरार, जेलर और चार वार्डन निलंबित

August 2, 2026
Next Post
मिर्जापुर: पिकअप वैन पलट जाने के कारण 16 मजदूर घायल

बलिया जिले में कार के अनियंत्रित होकर एक मकान में घुस जाने से दो युवकों की मौत

Recent Posts

हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई

हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

हाथरस में जिला प्रशासन ने छापेमारी कर एक स्टेशनरी व्यवसायी के घर और दुकान से एक से 10 रुपये तक...

नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार

नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

बहराइच जिले में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे रूपईडीहा क्षेत्र में पुलिस ने भगवान बुद्ध की अष्टधातु की प्राचीन प्रतिमा...

सहारनपुर में डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट ने की सिर में गोली मारकर की आत्महत्या

सहारनपुर में डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट ने की सिर में गोली मारकर की आत्महत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

सहारनपुर जिले के सरसावा क्षेत्र में एक डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट तथा जिम संचालक ने सिर में गोली मार कर...

गोरखपुर जिला कारागार से विचाराधीन कैदी फरार, जेलर और चार वार्डन निलंबित

गोरखपुर जिला कारागार से विचाराधीन कैदी फरार, जेलर और चार वार्डन निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

गोरखपुर जिला कारागार की नवनिर्मित चारदीवारी फांदकर एक विचाराधीन कैदी फरार हो गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।...

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मंत्री अनिल के. एंटनी ने शनिवार को कहा कि ‘हर घर तिरंगा‘ केवल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group