Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की ओर से इस्तेमाल तुर्की के ड्रोन का भारतीय सेना ने किया प्रदर्शन

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 16, 2025
in देश
0

नयी दिल्ली, भारतीय सेना ने सोमवार को तुर्की के सशस्त्र ड्रोन ‘यिहा’ का पुनर्निर्मित मॉडल प्रदर्शित किया, जिसे भारत ने 10 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान मार गिराया था।

विजय दिवस के उपलक्ष्य में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बहु-भूमिका वाले कामिकेज श्रेणी के ड्रोन का प्रदर्शन किया गया।

भारत और पाकिस्तान के बीच सात से 10 मई तक चले संघर्ष के दौरान पड़ोसी ने बड़ी संख्या में ‘यिहा’ नामक एकल-उपयोग वाले मानवरहित लड़ाकू हवाई वाहनों (यूसीएवी) का इस्तेमाल विभिन्न भारतीय सैन्य और नागरिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए किया था।

भारतीय सेना ने हालांकि लगभग सभी ड्रोन को मार गिराया था।

सैन्य अधिकारियों के अनुसार, कार्यक्रम में प्रदर्शित किया गया यिहा ड्रोन 10 मई को 2000 मीटर की ऊंचाई पर उड़ रहा था। उन्होंने बताया कि इसे लाहौर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना किया गया था और इसका लक्ष्य जालंधर था।

उन्होंने कहा कि 10 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री ले जा रहे ड्रोन को भारतीय सेना की वायु रक्षा प्रणाली (एएडी) ने मार गिराया। रिमोट से संचालित यह ड्रोन लक्ष्य से टकराते ही विस्फोट करने के मकसद से बनाया गया था।

इस ड्रोन के पंखों की लंबाई दो मीटर थी। इस यूसीएवी को 170 सीसी हॉर्सपावर वाले ‘टू-स्ट्रोक’ इंजन से संचालित किया जाता है। भारतीय सेना ने अपने ड्रोन-रोधी तंत्र का उपयोग करते हुए बड़ी संख्या में कामिकेज ड्रोन को नष्ट कर दिया था।

कामिकेज श्रेणी के ड्रोन को ‘आत्मघाती ड्रोन’ के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि ये ऐसी अस्त्र प्रणाली हैं जो किसी लक्ष्य क्षेत्र के ऊपर मंडरा सकते हैं, हमला करने से पहले एक उपयुक्त लक्ष्य की तलाश करते हैं।

Tags: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान
Previous Post

UP ATS ने वाराणसी से 13 वर्षों से फरार इनामी भाकपा (माओवादी) नेता ओम प्रकाश उर्फ ​​धनु को किया गिरफ्तार

Next Post

कौशांबी में खनन निरीक्षक के वाहन में टक्कर मारने के आरोप में ट्रक चालक गिरफ्तार

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Yemen Houthi : हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमले का दावा, जाज़ान में दो लोग घायल

September 13, 2026
Featured

AI News: एंथ्रोपिक CEO डारियो अमोदेई की चेतावनी, 6-12 महीने में AI इंटरनेट पर कर सकता है बड़ा नियंत्रण; विकास धीमा करने की अपील

September 13, 2026
Next Post

कौशांबी में खनन निरीक्षक के वाहन में टक्कर मारने के आरोप में ट्रक चालक गिरफ्तार

Recent Posts

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने रविवार को यहां फाइनल में कोरिया पर 4-1 से जीत से अपना पुरुष जूनियर एशिया कप...

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

ईरान में 33 वर्षीय ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शमसाबादी को मौत की सजा सुनाए जाने की खबर सामने आई है। ईरान...

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

कीव, रूस और यूक्रेन के बीच एक-दूसरे पर ड्रोन से हमला करने का सिलसिला जारी रहने के बीच रातभर कई...

Yemen Houthi : हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमले का दावा, जाज़ान में दो लोग घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

काहिरा, यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने रविवार रात पड़ोसी देश सऊदी अरब पर फिर से हमले करने का...

AI News: एंथ्रोपिक CEO डारियो अमोदेई की चेतावनी, 6-12 महीने में AI इंटरनेट पर कर सकता है बड़ा नियंत्रण; विकास धीमा करने की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

न्यूयॉर्क, कृत्रिम मेधा (एआई) से जुड़ी कंपनी एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डारियो अमोदेई ने कहा है कि एआई...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group