Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

UP STF ने अतीक अहमद के करीबी ईनामी अफसार को किया गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 11, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
UP STF ने अतीक अहमद के करीबी ईनामी अफसार को किया गिरफ्तार

बरेली, उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की प्रयागराज इकाई ने माफिया-नेता रहे अतीक अहमद के करीबी सहयोगी को गिरफ्तार किया है, जिसपर 50,000 रुपये का ईनाम था। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एसटीएफ की टीम ने बुधवार को दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके से आरोपी अफसार अहमद को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि वह बरेली के बिथरी चैनपुर थाने में दर्ज एक मामले में वांछित था, जहां उसकी गिरफ्तारी पर ईनाम की घोषणा की गई थी।

पुलिस के अनुसार, अफसार पर आरोप है कि उसने उमेशपाल हत्याकांड में शामिल शूटरों और अतीक अहमद के भाई व पूर्व विधायक अशरफ के बीच बैठक आयोजित की थी, जो उस समय बरेली जेल में बंद था।

मामला बिथरी चैनपुर थाने में दर्ज किया गया था, जिसके बाद अधिकारियों ने अफसार की गिरफ्तारी पर 50,000 रुपये के ईनाम की घोषणा की थी।

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ पर 2005 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक राजू पाल की हत्या का आरोप था, जिसमें उमेश पाल एक प्रमुख गवाह थे। 24 फरवरी 2023 को उमेश पाल और उनके दो सरकारी सुरक्षा कर्मियों की प्रयागराज में दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी।

बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने कहा कि एसटीएफ ने अफसार अहमद को उमेश पाल हत्याकांड की कथित साजिश में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

अफसार पर आरोप है कि उसने बरेली जिला जेल में जेल कर्मचारियों के साथ मिलीभगत के तहत अशरफ और शूटरों के बीच एक अवैध बैठक आयोजित कराने में मदद की थी।

पुलिस के अनुसार, जेल के अंदर एक अनधिकृत बैठक के दौरान अशरफ ने नौ लोगों से मुलाकात की, जिनमें गुड्डू मुस्लिम, गुलाम, असद, अरमान, विजय चौधरी उर्फ उस्मान, और सदाकत खान शामिल थे।

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (सीडीआर) से बाद में यह पुष्टि हुई कि उमेश पाल की हत्या की साजिश इस बैठक में रची गई थी।

अतीक अहमद और उसके सहयोगियों को उमेश पाल की हत्या में आरोपी बनाया गया था। 15 अप्रैल 2023 को पत्रकारों का भेष धारण करके आए तीन लोगों ने अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के समय वे प्रयागराज में स्वास्थ्य जांच के लिए एक अस्पताल ले जाए जा रहे थे। हमलावरों को घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था।

Tags: UP STF ने अतीक अहमद
Previous Post

अमेठी में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, दहेज हत्या का मामला दर्ज

Next Post

मुंबई हवाई अड्डे पर 45 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ, सोना और हीरे जब्त; 12 यात्री गिरफ्तार

Related Posts

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना

August 3, 2026
लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

August 3, 2026
प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी

August 3, 2026
मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म
उत्तर प्रदेश

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

August 3, 2026
Next Post
मुंबई हवाई अड्डे पर 45 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ, सोना और हीरे जब्त; 12 यात्री गिरफ्तार

मुंबई हवाई अड्डे पर 45 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ, सोना और हीरे जब्त; 12 यात्री गिरफ्तार

Recent Posts

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने  कहा कि कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे खाड़ी देशों के आग्रह पर...

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में हुए चुनावों के दूसरे चरण में पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) ने जबरदस्त जीत...

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

रूसी विमानों ने दक्षिणी यूक्रेनी शहर जापोरिज्जिया के रिहायशी इलाकों में 90 मिनट के अंदर आठ शक्तिशाली ग्लाइड बम गिराए,...

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

जब मैं छोटा था, तब मेरे साथ के कई बच्चे जेब खर्च निकालने के लिए पड़ोसियों के शिशुओं की देखभाल...

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 3, 2026
0

अयोध्या, जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना इनायतनगर पुलिस टीम ने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group