Wednesday, September 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

यूपी के सभी जिलों में 13 दिसंबर को लगेगी लोक अदालत, मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को दिए निर्देश

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 10, 2025
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0

प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने 13 दिसंबर को प्रदेशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी जिलाधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस लोक अदालत को अब तक की सबसे सफल लोक अदालत बनाने के लिए अधिकतम संख्या में प्री-लिटिगेशन मामलों की पहचान कर उनके समयबद्ध निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र, सुलभ और सस्ता न्याय सुनिश्चित हो सके।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि लोक अदालत की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जाए। सभी विभाग अपने-अपने संबंधी प्रकरणों का पूर्व चिन्हांकन कर तैयारी पूरी करें।

उन्होंने कहा कि लोक अदालत से एक दिन पूर्व तहसील प्रशासन की ओर से जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि अधिकतम लोग इसका लाभ ले सकें। साथ ही, बार एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बैठक कर आयोजन की रूपरेखा मजबूत की जाए।

मुख्य सचिव ने बताया कि वर्ष 2025 में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा), नई दिल्ली के निर्देशन में अब तक तीन राष्ट्रीय लोक अदालतों का सफल आयोजन किया जा चुका है, जिनमें उत्तर प्रदेश ने अन्य राज्यों की तुलना में सर्वाधिक मामलों का निस्तारण कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

उन्होंने कहा कि यह सफलता न्यायालयों, जिला एवं पुलिस प्रशासन, अधिवक्ता समुदाय तथा सभी विभागों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। आगामी लोक अदालत में भी इसी समन्वय के साथ कार्य करने की अपेक्षा की गई है। इस अवसर पर विशेष सचिव न्याय बाल कृष्ण एन. रंजन ने बताया कि 8 मार्च 2025 को 1,08,39,303 मामले, 10 मई 2025 को 1,04,80,957 मामले, 13 सितंबर 2025 को 1,22,01,543 मामले निस्तारित किए गए।

इस प्रकार वर्ष 2025 में अब तक कुल 3,35,21,803 मामलों का सफल निस्तारण किया गया है, जिनमें प्री-लिटिगेशन एवं लंबित दोनों प्रकार के मामले शामिल हैं।

Tags: यूपी के सभी जिलों में 13 दिसंबर
Previous Post

अमरोहा में माता-पिता के बीच गलती से कुचलने से 26 दिन के बच्चे की मौत

Next Post

ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंध हुआ लागू

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट: कार्यवाहक प्रधानाध्यापकों को बड़ी राहत, पदभार संभालने की तारीख से मिलेगा प्रधानाध्यापक का वेतन

September 23, 2026
उत्तर प्रदेश

Azamgarh Triple Murder: आजमगढ़ में दो पुजारी, पत्नी और बेटे की हत्या, आरोपी अरविंद सिंह का एनकाउंटर, 7 घंटे चला ऑपरेशन

September 23, 2026
उत्तर प्रदेश

TGT-PGT अभ्यर्थियों को योगी सरकार की पहल, NCTE को पत्र लिखने का निर्देश

September 23, 2026
उत्तर प्रदेश

UP FSDA Action: टुंडे कबाबी समेत 7 फास्ट-फूड आउटलेट के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश, जांच में मिलीं गंभीर खामियां

September 23, 2026
Next Post

ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंध हुआ लागू

Recent Posts

पटना में 30 लाख रुपये कैश बरामद, गुजरात के तीन लोग हिरासत में; हवाला नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

पटना, बिहार की राजधानी पटना में पुलिस और आयकर विभाग की संयुक्त कार्रवाई में एक इनोवा क्रिस्टा से करीब 30...

ट्रंप की धमकी के बीच अमेरिका-ईरान में बातचीत, UNGA से इतर विटकॉफ-कुशनर ने ईरानी अधिकारियों से की मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

संयुक्त राष्ट्र, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों के बीच मंगलवार को मुलाकात हुई।...

इलाहाबाद हाईकोर्ट: कार्यवाहक प्रधानाध्यापकों को बड़ी राहत, पदभार संभालने की तारीख से मिलेगा प्रधानाध्यापक का वेतन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि लंबे समय तक कार्यवाहक प्रधानाध्यापक के रूप में काम करने वाले...

Azamgarh Triple Murder: आजमगढ़ में दो पुजारी, पत्नी और बेटे की हत्या, आरोपी अरविंद सिंह का एनकाउंटर, 7 घंटे चला ऑपरेशन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा के दौरान हुए विवाद के बाद तीन...

TGT-PGT अभ्यर्थियों को योगी सरकार की पहल, NCTE को पत्र लिखने का निर्देश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में टीजीटी-पीजीटी भर्ती नियमों को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group