Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पीलीभीत में तालाब में कार समेत डूब रहे चालक को दो राहगीरों ने जान जोखिम में डालकर बचाया

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 30, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

पीलीभीत जिले के टनकपुर हाईवे स्थित गौहनिया तालाब के बीचों बीच कार समेत डूब रहे चालक को दो राहगीरों ने अदम्य साहस दिखाते हुए जान जोखिम में डालकर बचा लिया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि एक कार तालाब में गिर गई थी और दो साहसी युवकों के सहयोग से कार को निकाल कर घायल कार चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे पीलीभीत कोतवाली क्षेत्र के टनकपुर राजमार्ग पर कांशीराम बारात घर के पास हुई, जब सुनगढ़ी मोहल्ले के शुभम तिवारी (25) द्वारा चलाई जा रही एक कार नियंत्रण खो बैठी और गौहनिया तालाब में गिर गई।

अधिकारियों के अनुसार चारों खिड़कियों के शीशे बंद होने के कारण कार तेज़ी से डूबने लगी और चालक शुभम फंस गया, 15 मिनट तक कई प्रयासों के बावजूद, वह बाहर नहीं निकल सका और अंततः बेहोश हो गया।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए, लेकिन तालाब की गहराई के कारण कोई भी उसमें कूदने से बच रहा था। उन्होंने बताया कि ऐसे नाजुक मौके पर, चिड़िया दाह गांव के एक स्थानीय मछुआरे, शब्बीर ने अपनी छोटी नाव तालाब में खेकर डूबती हुई कार तक पहुंचाई।

उन्होंने बताया कि उसने खिड़की तोड़कर ड्राइवर को बाहर निकालने की कोशिश की। उसकी नाव पलट गई, फिर भी शब्बीर ने हार नहीं मानी और शुभम को बाहर निकालने के लिए अपना प्रयास जारी रखा। स्थिति को देखते हुए, एक अन्य राहगीर दिनेश कुशवाहा शब्बीर की मदद के लिए तालाब में कूद गया।

अधिकारी ने बताया कि दोनों ने मिलकर शुभम को बचा लिया और उसे सुरक्षित निकाल लिया। शुभम को घटनास्थल पर ही सीपीआर दिया गया और फिर उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

पीलीभीत के उप ज़िलाधिकारी (नगर) विजयवर्धन तोमर और पुलिस व दमकल विभाग सहित क्षेत्रीय अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुँच गए। तोमर ने कहा, ‘शब्बीर और दिनेश ने ड्राइवर को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर अदम्य साहस का परिचय दिया है।

Tags: चालक को दो राहगीरों ने जान
Previous Post

बुलंदशहर में एक मुस्लिम ने हिंदू का मकान खरीदा, लोगों ने “मकान बिकाऊ” के पोस्टर लगाए

Next Post

कोहली का 52वां शतक, भारत ने बनाए आठ विकेट पर 349 रन

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Bareilly : रामगंगा के तेज कटान में समाया प्राचीन मंदिर, 4 करोड़ की पानी की टंकी भी नदी में गिरी

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

निजी स्कूल शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय नीति की मांग: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों को दिया नोटिस

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

September 10, 2026
Next Post

कोहली का 52वां शतक, भारत ने बनाए आठ विकेट पर 349 रन

Recent Posts

Bareilly : रामगंगा के तेज कटान में समाया प्राचीन मंदिर, 4 करोड़ की पानी की टंकी भी नदी में गिरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

बरेली में रामगंगा नदी के हो रहे तेज कटान के चलते मीरगंज तहसील के कपूरपुर गांव में स्थित एक प्राचीन...

Punjab : अमृतसर में अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, दो AK-47 समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

चंडीगढ़, पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को अमृतसर में तीन लोगों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क का भंडाफोड़ किया...

Delhi High Court: बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण के बिना नहीं होगा GST रजिस्ट्रेशन, फर्जीवाड़े पर सख्त आदेश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नयी दिल्ली, दिल्ली उच्च न्यायालय ने बायोमेट्रिक आधारित आधार प्रमाणीकरण के बिना माल एवं सेवा कर (जीएसटी) पंजीकरण की अनुमति...

निजी स्कूल शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय नीति की मांग: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों को दिया नोटिस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय देश में निजी स्कूल के शिक्षकों के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सेवानिवृत्ति के बाद की सुरक्षा...

Hockey News: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को यहां पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त देकर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group