Friday, September 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भदोही में इंडियन बैंक की ज्ञानपुर शाखा बैंक प्रबंधक समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 29, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

भदोही जिले में पुलिस ने अदालत के आदेश पर एक व्यक्ति के नाम पर धोखाधड़ी और साजिश कर ऋण लेने और बैंक द्वारा आरसी जारी करने के मामले में बैंक प्रबंधक समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस ने शनिवार को बताया जिले के सुरयावा थाना के बहरैची गांव के सुनील कुमार मिश्रा को 28 नवंबर 2023 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा भेजा गया एक नोटिस मिला जिसमें बताया गया था कि आपने इंडियन बैंक की ज्ञानपुर शाखा से एक लाख 85 हज़ार का ऋण लिया और वह ब्याज सहित चार लाख 23 हज़ार हो गया है।

प्राधिकरण ने मिश्रा को नोटिस के जरिये आपसी सहमति से नौ दिसंबर 2023 को लगने वाली लोक अदालत में इस मामले का निपटारा कराने का मौका दिया।

इस तरह का नोटिस मिलने से सुनील कुमार मिश्रा के होश उड़ गए क्योंकि उन्होंने बैंक से यह कर्ज नहीं लिया था। उन्होंने बैंक जाकर लिखित सूचना भी दी कि उसने कोई ऋण नहीं लिया है, लेकिन उसके मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।

सुरयावा थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सभी कोशिशें विफल होने पर सुनील कुमार मिश्रा ने सिविल जज (सीनियर डिवीज़न) हरी किरन कौर की अदालत में एक याचिका 26 सितंबर 2025 को दायर की और अदालत से अपील की कि उसने कोई ऋण बैंक से नहीं लिया है जबकि उसे लोक अदालत से एक नोटिस मिला है।

थाना प्रभारी ने बताया कि कथित ऋण में बैंक के विवरण में रमेश यादव की फोटो लगाई गई थी और सुनील मिश्रा के नाम के फर्ज़ी हस्ताक्षर बना कर ऋण पास किया गया था। सुनील ने तत्कालीन प्रबंधक सहित रमेश यादव और शशिभूषण मिश्रा के खिलाफ अदालत में आरोप लगाए और कार्रवाई की मांग की।

पुलिस के अनुसार सिविल जज हरी किरन कौर ने भारतीय दंड संहिता की धोखाधड़ी, दस्तावेजों में हेराफेरी, साजिश समेत अन्य संबंधित धाराओं में बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए। थाना प्रभारी ने बताया कि आदेश के अनुपालन में तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विवेचना की जा रही है।

एसएचओ ने बताया कि सुनील कुमार मिश्रा ने आरोप लगाया है कि उसी के गांव के शशिभूषण मिश्रा, कोडर गांव के रमेश यादव ने ऋण लिया पर बाद में उसके नाम से प्रबंधक ने आरसी जारी कर दी। शिकायत करने के बाद भी प्रबंधक ने एक न सुनी और आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) जारी कर दिया।

Tags: बैंक प्रबंधक समेत तीन
Previous Post

बरेली में घर के पीछे बने तालाब में तैरता मिला नवविवाहिता का शव!

Next Post

अयोध्या में जनवादी लेखक संघ राज्य कमेटी की बैठक कल; होगा कविता पाठ

Related Posts

उत्तर प्रदेश

WhatsApp Advanced Chat Privacy को लेकर वायरल दावा भ्रामक, Meta AI आपकी WhatsApp चैट कब पढ़ सकता है?

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ के एक्सिस बैंक करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख के जाली नोट, 1,323 नकली नोटों से मचा हड़कंप; 186 शाखाएं जांच के दायरे में

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

पितृपक्ष 2026: 27 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या; जानें पूरी तिथियां और किन बातों का रखें ध्यान

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

मऊ में दिनदहाड़े हत्या करने का आरोपी, 25 हज़ार का इनमिया पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

September 24, 2026
Next Post

अयोध्या में जनवादी लेखक संघ राज्य कमेटी की बैठक कल; होगा कविता पाठ

Recent Posts

WhatsApp Advanced Chat Privacy को लेकर वायरल दावा भ्रामक, Meta AI आपकी WhatsApp चैट कब पढ़ सकता है?

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

Meta AI आपकी पूरी WhatsApp चैट अपने-आप नहीं पढ़ता; लेकिन यूजर जब @Meta AI के जरिए उसे बुलाता है, कोई...

ऑस्ट्रेलिया के Medicare आंकड़ा पोर्टल में OpenAI के AI एजेंट की अनधिकृत पहुंच

ऑस्ट्रेलिया के Medicare सिस्टम में OpenAI एजेंट की सेंध, AI की जवाबदेही पर उठे सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

ऑस्ट्रेलिया की Medicare प्रणाली से जुड़े एक सरकारी डेटा पोर्टल में जून 2026 में OpenAI के एक AI एजेंट द्वारा...

अयोध्या: पटरंगा थाना क्षेत्र में मिठाई लेकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, बाइक की चेन उतरने से दुर्घटना की आशंका

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक मिठाई लेकर बाइक...

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के पेपरवार अंक फिर होंगे सार्वजनिक? CIC ने की 2018 से व्यवस्था बहाल करने की सिफारिश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर...

अयोध्या में कल गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, जमुनिया बाग से निकलेगी शोभायात्रा

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव के अंतिम चरण में शुक्रवार को अयोध्या में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group