Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सभी ‘थर्ड वर्ल्ड’ देशों से प्रवासियों को स्थायी रूप से रोकेंगे : ट्रंप

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 28, 2025
in अंतराष्ट्रीय
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह सभी ‘‘थर्ड वर्ल्ड’’ देशों से आने वाले प्रवासियों को ‘‘स्थायी रूप से रोक’’ देंगे और उन विदेशी नागरिकों को देश से बाहर निकाल देंगे जो ‘‘सुरक्षा के लिए खतरा’’ साबित होते हैं।

‘थर्ड वर्ल्ड’ शब्द का इस्तेमाल आमतौर पर गरीब या पिछड़े देशों के लिए किया जाता है।

ट्रंप प्रशासन ने एक अफगान नागरिक रहमानुल्लाह लकनवाल द्वारा नेशनल गार्ड के दो सदस्यों पर गोलीबारी की घटना के बाद आव्रजन पर की जा रही कार्रवाई को और तेज कर दिया है। इस गोलीबारी में घायल हुई अमेरिकी सेना की विशेषज्ञ सारा बेकस्ट्रॉम (20) की मौत हो गयी है जबकि अमेरिका वायु सेना के स्टाफ सॉर्जेंट एंड्रयू वोल्फ (24) की हालत गंभीर बनी हुई है।

ट्रंप प्रशासन ने कहा कि वह ‘‘हर चिंताजनक स्थिति वाले देश’’ से आए प्रवासियों को जारी सभी ग्रीन कार्ड की ‘‘कड़े तरीके से’’ पुनः समीक्षा करेगा।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हालांकि हम तकनीकी रूप से आगे बढ़े हैं लेकिन आव्रजन नीति ने उन उपलब्धियों और बहुत से लोगों की जीवन स्थितियों को कमजोर कर दिया है। मैं सभी ‘थर्ड वर्ल्ड’ देशों से आने वाले प्रवास को स्थायी रूप से रोक दूंगा ताकि अमेरिकी व्यवस्था पूरी तरह से पुनःसंगठित हो सके। मैं बाइडन (पूर्व राष्ट्रपति) द्वारा लोगों को अवैध रूप से दिए गए प्रवेश को समाप्त कर दूंगा और उन सभी लोगों को देश से बाहर कर दूंगा जो अमेरिका के लिए उपयोगी नहीं हैं या हमारे देश से प्रेम नहीं करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘केवल प्रवासियों को वापस उनके देश भेजना ही इस स्थिति को पूरी तरह ठीक कर सकता है।’’

लकनवाल (29) अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन की ‘ऑपरेशन एलाइज वेलकम’ योजना के तहत देश में आया था, जिसके तहत 2021 में तालिबान के कब्जे के बाद अफगान नागरिकों को यहां बसाने की पहल की गई थी।

एक अन्य पोस्ट में ट्रंप ने उन लोगों पर भी निशाना साधा जिन्होंने कहा कि उन्होंने आव्रजन नीतियों से देश को प्रभावित होने दिया है।

उन्होंने यह भी कहा कि सोमालिया से आए हजारों शरणार्थी मिनेसोटा राज्य पर ‘‘पूरी तरह कब्ज़ा कर रहे हैं।’’

ट्रंप ने कांग्रेस सदस्य इल्हान उमर पर भी निशाना साधा और कहा कि वह ‘‘हमेशा हिजाब में रहती हैं और शायद अमेरिका में अवैध रूप से आई हों- वह हमारे देश, संविधान और उन्हें कैसे ‘बुरा’ बर्ताव झेलना पड़ता है, इन सबके बारे में नफ़रत फैलाने वाली शिकायतों के अलावा कुछ नहीं करतीं।’’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें 2021 में तालिबान के कब्ज़े के बाद बाइडन प्रशासन के तहत अफगानिस्तान से लाए गए सैकड़ों अफगान नागरिक एक अमेरिकी सैन्य विमान में ठसाठस भरे दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने लिखा, ‘‘यह अफगानिस्तान से लाए गए लोगों का एक हिस्सा है। सैकड़ों हजारों लोग बिना किसी जांच-पड़ताल और सत्यापन के हमारे देश में घुस आए। हम इसे ठीक करेंगे।’’

अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) के निदेशक जोसेफ एडलो ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘‘हर चिंताजनक स्थिति वाले देश से आने वाले प्रत्येक विदेशी नागरिक के ग्रीन कार्ड की पूर्ण और कठोर पुनः समीक्षा’’ का निर्देश दिया है।

एडलो ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘इस देश और अमेरिकी जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और अमेरिकी लोग पिछली सरकार की लापरवाही वाली पुनर्वास नीतियों की कीमत नहीं चुकाएंगे।’’

नयी नीति तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है और यह 27 नवंबर 2025 या उसके बाद दायर किए गए अथवा लंबित सभी अनुरोधों पर लागू होगी।

यूएससीआईएस ने एक बयान में कहा कि वाशिंगटन डीसी में बुधवार को अफगान नागरिक रहमानुल्लाह लकनवाल द्वारा दो नेशनल गार्ड सैनिकों पर की गई गोलीबारी के बाद एजेंसी ने नए दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिसके तहत 19 उच्च-जोखिम वाले देशों के नागरिकों की जांच में ‘‘नकारात्मक, देश-विशिष्ट कारकों’’ को शामिल किया जाएगा।

इन देशों में अफगानिस्तान, म्यांमा, बुरुंडी, चाड, कांगो गणराज्य, क्यूबा, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लाओस, लीबिया, सिएरा लियोन, सोमालिया, सूडान, टोगो, तुर्कमेनिस्तान, वेनेजुएला और यमन शामिल हैं।

ये वही देश हैं, जिन्हें ट्रंप ने इस वर्ष जून में जारी अपने आदेश में यात्रा प्रतिबंध सूची में रखा था। एडलो ने कहा, ‘‘मेरा प्राथमिक दायित्व है कि हर विदेशी नागरिक की अधिक से अधिक जांच और समीक्षा हो। इसमें यह मूल्यांकन भी शामिल है कि वे कहां से आ रहे हैं और क्यों।

नए निर्देशों से यूएससीआईएस अधिकारियों को यह आकलन करने में मदद मिलेगी कि कोई विदेशी नागरिक सार्वजनिक सुरक्षा या राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है या नहीं।

ट्रंप ने इस गोलीबारी को ‘‘आतंकी हमला’’ बताया है। जब उनसे पूछा गया कि लकनवाल अफगानिस्तान में अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के साथ काम करता था और जांच से गुजरा था, तो ट्रंप ने कहा, ‘‘वह पागल हो गया। यानी बिल्कुल सनक गया। और ऐसा इन लोगों के साथ अक्सर होता है।

Tags: सभी ‘थर्ड वर्ल्ड’ देशों से
Previous Post

हरदोई में शादी समारोह में डीजे संचालक के पिता की गोली मारकर हत्या

Next Post

कनाडा के ब्रैम्पटन में भीषण आग में भारतीयों सहित पांच लोगों की मौत

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

India-Nepal : बाढ़ प्रभावित नेपाल में संपर्क बहाल करने के लिए भारत ने भेजे 70 मीटर बेली पुल के हिस्से

September 13, 2026
PM meeting with the President of the People's Republic of China, Mr. Xi Jinping on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.
अंतराष्ट्रीय

Modi-Xi Meeting: मोदी-शी जिनपिंग की अहम बैठक, सीमा पर शांति और मतभेदों को विवाद में न बदलने पर जोर

September 12, 2026
PM in a group photograph with BRICS leaders on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: सीमा पार भुगतान को तेज, सस्ता और सुरक्षित बनाने पर ब्रिक्स देशों की सहमति

September 12, 2026
अंतराष्ट्रीय

California : भारतीय मूल की महिला पर दो दोस्तों की हत्या का आरोप, चाकू मारने और कार से कुचलने का दावा

September 12, 2026
Next Post

कनाडा के ब्रैम्पटन में भीषण आग में भारतीयों सहित पांच लोगों की मौत

Recent Posts

India-Nepal : बाढ़ प्रभावित नेपाल में संपर्क बहाल करने के लिए भारत ने भेजे 70 मीटर बेली पुल के हिस्से

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

काठमांडू, भारत ने बाढ़ प्रभावित बेत्रावती क्षेत्र में संपर्क बहाल करने में मदद के लिए 70 मीटर लंबे बेली पुल...

Mayawati : आकाश आनंद पर मायावती का बड़ा आरोप, बोलीं- अब भी अशोक सिद्धार्थ के बहकावे में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने हाल ही में पार्टी से निष्कासित किए गए अपने भतीजे आकाश...

Gonda : दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, बस ने बाइक को मारी टक्कर तो नाले में गिरी पिकअप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

गोंडा जिले में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने रविवार को...

पत्तल बना कैनवास : पत्तल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत BRICS नेताओं की तस्वीरें

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

(बांका, बिहार), कला के लिए कैनवास बड़ा हो, यह जरूरी नहीं, कलाकार की कल्पना बड़ी होनी चाहिए। इसी सोच को...

sanketik photo

सीतापुर: मकान में आग लगने से 11 वर्षीय लड़के की मौत, मां और बहन गंभीर रूप से झुलसीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

सीतापुर जिले के मिश्रिख क्षेत्र में रविवार को एक मकान में आग लगने के कारण 11 वर्षीय बच्चे की मौत...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group